यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 30 अगस्त 2019

स्टील अथॉरिटी की 47 वीं वार्षिक आमसभा आयोजित



वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 5% का लाभांश घोषित 

रांची। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेलकी आज आयोजित 47वीं वार्षिक आमसभा में सेल अध्यक्ष, अनिल कुमार चौधरी ने कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 कंपनी के कायाकल्प का साल रहा। उन्होंने आगे कहा, “सेल ने वित्त वर्ष 2018-19 में 2179 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ (कर-पश्चात लाभ) दर्ज किया है। कंपनी पिछले वित्त वर्ष 2017-18 में 482 करोड़ रूपये के घाटे में थी। समेकित आधार परवित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी ने 2349 करोड़ रुपये (कर पश्चात) का लाभ दर्ज किया, जबकि कंपनी वित्त वर्ष 2017-18 में समेकित आधार पर 281 करोड़ रुपये के घाटे में थी। कंपनी द्वारा किए गए ठोस उपायों और रणनीतिक पहलों का परिणाम वित्त वर्ष 2018-19 के 10,283 करोड़ रुपये के बेहतर EBITDA के रूप में दर्ज किया गया, जो वित्त वर्ष 2017-18 के 5,184 करोड़ रुपये का करीब दुगना है। इस वार्षिक आमसभा के दौरान सेल ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 5% का लाभांश घोषित किया है
कंपनी द्वारा वित्तीय निष्पादन में सुधार प्रचालन से जुड़े क्षेत्रों में बेहतर निष्पादन पर आधारित रहा, जिसमें कुछ इस प्रकार हैं:
• सेलेबल स्टील उत्पादन (विक्रेय इस्पात उत्पादन) में 7% वृद्धि
• वित्त वर्ष 2018-19 में पिछले वित्त वर्ष के मुक़ाबले 16% वृद्धि के साथ 66,267 करोड़ रुपये का सेल्स टर्नओवर (विक्रेय कारोबार)
cont...
• वित्त वर्ष 2018-19 में पिछले वित्त वर्ष के मुक़ाबले 8% वृद्धि के साथ प्रचालन क्षमता में सुधार दर्ज, जिससे concast route से उच्च उत्पादन हुआ।
• बेहतर प्रोडक्ट मिक्स
• कोक दर में कमी (जो वित्त वर्ष 2018-19 पहली छमाही के मुकाबले दूसरी छमाही में 3% बेहतर रही)

सेल द्वारा विशेष रूप वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी छमाही के दौरान किए गए विभिन्न पहलों से हॉट मेटलक्रूड स्टील और सेलेबल स्टील के उत्पादन में बढ़ोत्तरी हुई। वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी छमाही में पहली छमाही के मुक़ाबले, हॉट मेटलक्रूड स्टील और सेलेबल स्टील में क्रमश: 12%, 13% और 10% की वृद्धि दर्ज की गई। इस अवधि के दौरानपहली छमाही के मुक़ाबले दूसरी छमाही में लांग रेल उत्पादन में 28% की बढ़ोत्तरी के साथ यूटीएस-90 रेल के उत्पादन में 35 की वृद्धि दर्ज की गई।
इस अवसर परसेल अध्यक्ष श्री चौधरी ने आगे कहा कि सेल ने रक्षारेलवेइन्फ्रास्ट्रक्चरस्पेसपावरमैन्युफैक्चरिंग आदि क्षेत्रों में देश की हर बड़ी राष्ट्रीय बुनियादी परियोजना के साथ खुद को जोड़ा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान स्टैचू ऑफ यूनिटी (दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा) सहित बोगीबील ब्रिज (भारत का सबसे लंबा रेल-सड़क पुल)किशनगंगा और तुइरियल हाइड्रो प्रोजेक्ट्सईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के लिए स्टील की आपूर्ति की है, जिसने नेशनल स्टील पॉलिसी 2017 के साथ-साथ 'मेक इन इंडिया' के मिशन के लक्ष्यों की दिशा में भारत के विकास की गति को रफ्तार प्रदान किया है।
सेल अध्यक्ष ने आगे कहा, " सेल ने वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान स्टील के नए ग्रेड जैसे Quenched & Tempered Plates (SAIL WR 400, ASTM 517 F, S690 QL), High Tensile Parallel Flanged Beams, Medium Carbon Wire Rods (HC 52B,SAE 15B21) का उत्पादन किया है। इन ग्रेड्स के स्टील की आपूर्ति निर्माण और बुनियादी ढाँचा क्षेत्र में विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पहली बार की गई है। सेल ने indigenously Anti-Submarine Warfare (ASW), Stealth Corvette INS-Kiltan and the first indigenous artillery gun ‘Dhanush’ of the Indian Army समेत विभिन्न रक्षा परियोजनाओं के लिए भी स्टील की आपूर्ति की है।

हटिया विधानसभा से टिकट के लिए कांग्रेस के प्रबल दावेदार हैं विनय सिन्हा दीपू



रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव का समय करीब आ रहा है। इसके मद्दे-नज़र कांग्रेस के अंदर भी दावेदारी शुरू हो चुकी है। हटिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट की दावेदारी में कई नाम सामने आ रहे हैं। उनमें सबसे प्रबल दावेदारी विनय सिन्हा दीपू की बताई जाती है। कांग्रेस की राजनीति में उनका नाम जाना-पहचाना हुआ है। क्षेत्र की जनता के साथ उनके कई दशकों से जीवंत संबंध रहे हैं। लोगों के सुख-दुःख के हर मौके पर वे उपस्थित रहे हैं। कभी विवादों में नहीं पड़े। जन-समस्याओं के निदान के लिए लगातार प्रयासरत रहे। कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने में इनका अहम योगदान रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के भी नजदीकी हैं। दिल्ली दरबार तक भी इनकी अच्छी पहुंच है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी उनकी उम्मीदवारी पर गंभीरता से विचार कर सकती है। उनका कहना है कि भाजपा लोगों की भावनाओं से खेल रही है। देश के वातावरण को विषाक्त कर रही है। इससे देश को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाना जरूरी है। यह काम कांग्रेस ही कर सकती है। उनका कहना है कि पार्टी ज़मीनी कार्यकर्ताओं को मौका दे, तो राजनीति को पटरी पर वापस लाया जा सकता है। यह संगठन के लिए हितकर होगा। उनका मानना है कि पिछड़ी चेतना को उभारकर स्वार्थ की रोटियां लंबे समय तक नहीं सेंकी जा सकतीं। जनता भेदभाव की राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं बर्दाश्त करेगी। कांग्रेस की वापसी से ही इस अंधे युग का अंत होगा।
विनय सिन्हा दीपू लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं और जनता के बीच लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा 1985-86 के दौरान युवा कांग्रेस की डोरंडा प्रखंड कमेटी के महासचिव के रूप में की थी। 1986 से 1989 तक वे रांची नगर युवा कांग्रेस के सचिव रहे। इसके बाद 1991 तक महासचिव के रूप में नगर कमेटी में जान फूंकी। इसके बाद प्रदेश कमेटी में कई जिम्मेवारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन करते हुए 2016-17 के दौरान झारखंड राज्य कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने।

मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित


* विवेकानंद हाउस विजयी घोषित, मिला ट्रॉफी
* शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल कूद और व्यायाम जरूरी है : कर्नल रंजन कुमार

रांची। ब्राम्बे के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र जाहेर ग्राम स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने काफी उत्साह से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के दौरान कठिन प्रतिस्पर्धा में स्वामी विवेकानंद हाउस विजयी रहा। छात्रों ने टीम भावना के साथ अपने प्रतिद्वंदी टीम के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। विजयी टीम स्वामी विवेकानंद हाउस के खिलाड़ियों को मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि कर्नल रंजन कुमार ने ट्रॉफी प्रदान किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कर्नल कुमार ने कहा कि खेल कूद और व्यायाम छात्रों के लिए दिनचर्या में शामिल किया जाना आवश्यक है। इससे शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। छात्रों के सर्वांगीण विकास में भी खेलकूद काफी सहायक होता है। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. रोमी झा ने कहा कि स्कूल में नियमित रूप से पढ़ाई के अलावा बच्चों को खेलकूद के प्रति भी उत्साहित और प्रेरित किया जाता है। खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव छात्रों में उत्पन्न होता है। जो इनके शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में काफी सहायक है। इस अवसर पर काफी संख्या में स्कूल के छात्र शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।

गुरुवार, 29 अगस्त 2019

लोजपा झारखण्ड में छः सीटों पर लड़ सकती है चुनाव


रांची। केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री रामविलास पासवान से झारखंड झारखंड प्रदेश लोजपा के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी ने मुलाकात की।
वीरेंद्र प्रधान ने श्री पासवान को झारखंड की राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने जानकारी जानकारी कि लोजपा की राज्य में मजबूत स्थिति है। प्रदेश इकाई ने श्री पासवान को बताया कि पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में उन सीटों से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है जहां भाजपा या तो गत चुनाव में हार गई थी या फिर उनका कोई उम्मीद उम्मीदवार खड़ा नहीं होगा।
श्री पासवान ने कहा कि भाजपा एवं अन्य सहयोगी पार्टी से चुनाव में भागीदारी पर बातचीत की जाएगी। इस अवसर पर लोजपा संसदीय दल के अध्यक्ष एवं जमुई के सांसद चिराग पासवान ने पार्टी की झारखंड इकाई को चुनाव से पूर्व संगठन को पूरी तरह मजबूत करने का निर्देश दिया।
जानकर सूत्रों के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान स्वयं जरमुंडी से चुनाव लड़ सकते हैं।  इसके अलावा पार्टी 5 और सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
मालूम हो कि लोजपा का झारखंड में अच्छा  खासा वोट बैंक है और वह एनडीए की सहयोगी पार्टी है.

एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से की मतदान की अपील


रांची। एस.एस मेमोरियल कॉलेज परिसर में रांची जोनल प्रभारी सह कॉलेज प्रभारी शारीक अहमद के अध्यक्षता में एनएसयूआई  की कॉलेज कमेटी का प्रतिनिधिमंडल  छात्र - छात्राओं से मिला औऱ आने वाले आगामी छात्र संघ चुनाव में  एनएसयूआई के पक्ष में मतदान करने कि अपील की।

राँची जोनल प्रभारी सह कॉलेज प्रभारी शारीक अहमद नें सभी कॉलेज परिसर के छात्र - छात्राओं से मिलते हुए कहा कि एनएसयूआई विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन हैं....आप लोग एनएसयूआई को सपोर्ट करें औऱ अपना बहूमूल्य मत देकर एनएसयूआई के प्रत्याशीयों को जिताए ताकि आने वाले समय में आप लोगों को कॉलेज परिसर में किसी भी प्रकार भी समस्या होगी तो आपके मत से विजय हुए छात्र प्रतिनिधि आपके समस्याओं का समाधान निकाल सकेंगें चाहे वो कॉलेज कि प्राचार्य से मिलना हो या राँची विश्विद्यालय के कुलपति से मिलने की बात हो।

इस मौक़े पर उपस्तिथि शारीक अहमद , मो.अमन अहमद , अशफाक अंसारी , फैजान खान , जानीशार अख्तर , मो.आरिफ , सूरज सिंह आदि लोग मौजूद थे।

चेंबर चुनावः कुणाल टीम ने जारी किया ब्राउजर

 

रांची। आज दिनांक 29 - 08 - 19 को लालपुर स्थित होटल लैंडमार्क में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर टीम कुणाल के द्वारा पत्रकार वार्ता आयेजित की गई।

पत्रकार वार्ता में वर्तमान अध्यक्ष दीपक मारू, पूर्व अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया, राजस्थान होटल के मालिक निरंजन शर्मा, टीम कुणाल के कुणाल आजमानी, अनिल अग्रवाल, अश्विनी राजगढ़िया, धीरज तनेजा, दीनदयाल वर्णवाल, मनीष कुमार सराफ, मुकेश कुमार अग्रवाल, नवजोत अलंग, परेश गट्टानी, प्रवीण जैन छाबड़ा, प्रवीण लोहिया, पूजा ढाढा, राहुल मारू, राहुल साबू, राम बांगर, रोहित अग्रवाल, संजय अखौरी, सुमित जैन, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला,  विवेक अग्रवाल शामिल हुए।

नाम वापस लिए तीन प्रत्याशी ज्योति कुमारी, नितिन सराफ, अनिल गाड़ोदिया भी शामिल हुए।

पत्रकार वार्ता में टीम कुणाल के अध्यक्ष पद के दावेदार कुणाल आजमानी ने संयुक्त रूप से अपने टीम का ब्राउचर लांच किया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कुणाल आजमानी ने कहा कि, हमारी सबसे पहली प्राथमिकता व्यापारी वर्ग की समस्या है, उनके समस्याओं का निदान करना हमारा कर्तव्य है। श्री आजमानी ने कहा कि, हमारी टीम चैंबर से जुड़ी सभी संस्थाओं के साथ बैठक करेगी और मझोले कारोबारी के साथ बैठक करेगी। उन्होंने कहा की, चैंबर के द्वारा जीरो कट बिजली को लेकर कड़े कदम उठाए जाएंगे, टीम कुणाल चैंबर के द्वारा लघु उद्योग एवं स्टार्टअप को बढावा दिया जाएगा। ऑनलाइन व्यापार के आने के वजह से कमजोर पड़ रही है खुदरा व्यापारियों के समाधान के लिए चैंबर व्यापारिक पोर्टल शुरू करेगी। श्री कुणाल ने कहा की, हमारी टीम के लिए नेशन फर्स्ट, चैंबर सेकेंड, टीम लास्ट है। उन्होंने कहा कि इज ऑफ डूइंग में हमारी टीम सरकार के साथ समन्वय बना के काम करेगी। इको टूरिज्म को लेकर टीम कुणाल पहल करेगी। झारखंड में ज्यादा से ज्यादा निवेश हो इसके लिए टीम कुणाल जागरूकता अभियान चलाएगी, लाइसेंसों का मिनिमाजेशन एवं सरलीकरण, उद्योग एवं व्यापार नियामक आयोग के गठन का प्रयास, राँची से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा प्रारंभ करना, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना, मास्टर एवं जोनल प्लान के विसंगतियों को दूर करवाना ही हमारी टीम की प्राथमिकता है।

वर्तमान अध्यक्ष दीपक मारू ने कहा कि, टीम कुणाल सबसे बेहतरीन टीम में से है। टीम कुणाल में सभी युवा वर्ग के व्यवसायी है जो काफी ऊर्जा के साथ व्यापारियों की सेवा में तत्पर रहते है। उन्होंने कहा कि टीम कुणाल के सभी युवा बेहतर तरीके से चैंबर को संभाल सकेंगे यह विश्वास है। उन्होंने व्यवसायियों से आग्रह किया कि टीम कुणाल के पक्ष में मत कर के चैंबर को एक नया आयाम दे।

पूर्व अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया ने कहा कि, व्यापारियों एवं चैंबर को लेकर टीम कुणाल का विजन काफी क्लियर है। बदलते दौर में टेक्नोलॉजी के साथ टीम कुणाल काफी आकर्षण के साथ काम कर रही है। यह बेहतर है आने वाले समय मे टीम कुणाल के युवा ही चैम्बर की नींव संभालेंगे।

पत्रकार वार्ता के बाद टीम कुणाल ने लालपुर, सर्कुलर रोड, हरिओम टावर, रेडियम रोड में पदयात्रा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।


धौताल अखाड़ा के अंतर्गत आने वाले सभी अखाड़ो की हुई बैठक



कर्मा पूजा और मुहर्रम एक ही दिन होने से बैठक में रही चर्चा का विषय

आपलोग मुहर्रम की तैयारी किजये, कही कोई समस्या नही है: पप्पू गद्दी


रांची।  धोताल अखाड़ा रांची की एक अहम बैठक मुहर्रम के जुलूस निकालने और समय की पाबंदी को लेकर आज दिनांक 29 अगस्त 2019 को गद्दी तंज़ीम हिंदपीढ़ी रांची में हुई। बैठक में धौताल अखाड़ा के अंतर्गत आने वाले सभी अखाड़ों, इमामबाडो के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता धौताल अखाड़ा के अध्यक्ष मनसूर गद्दी ने की और संचालन धौताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी और सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकिलुर्रह्मान ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में जुलूस से संबंधित समस्याओं को सभी अखाड़ा के प्रतिनिधि ने अपने-अपने समस्या रखी। मोराबादी के लोगो ने कहा कि मोरहाबादी से लेकर मेन रोड तक पांच स्थान पर करमा पूजा का अखाड़ा रहता है और उसी स्थान से मोहर्रम का जुलूस निकलता है। क्योंकि कर्म और करमा पूजा उसी दिन है इसको देखते हुए कार्य किया जाए। जिस पर प्रमुख खलीफा पप्पू गद्दी ने कहा कि यह बात हम सीनियर एसपी को बताएंगे, और इसका हल निकाला जाएगा। वही लेक रोड अखाड़ा के लोगो ने कहा कि लेक रोड, पुरानी रांची, कांग्रेस रोड, के पास पूरा अंधेरा रहता है इसे देखा जाए। पुरानी रांची के पास करमा पूजा अखड़ा से मोहर्रम का जुलूस निकलता है इसे देखा जाय। जिस पर दो धौताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी ने कहा कि आप लोग मोहर्रम जुलूस की तैयारी कीजिए कहीं कोई समस्या नहीं होगी। सारी समस्या को हम देख लेंगे। आप लोगों ने जो समस्या बताई है हम इसकी जानकारी सीनियर एसपी, डीसी, और मुख्यमंत्री को भी देंगे। जय सिंह यादव ने कहा कि कोई भी पर्व बाधा नहीं बनेगा, हम धौताल अखाड़ा के सदस्य के तरह हैं। हम आपके स्वागत करने को महावीर चौक पर तैयार हैं। आप लोग वक्त पर जुलूस निकाले। बैठक में  उप खलीफा रोजन गद्दी, सचिव जमील गद्दी, संरक्षक मासूम गद्दी, बशीर गद्दी, साहेब अली, गुल मोहम्मद गद्दी, जुनैद गद्दी, सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकिलुर्रह्मान, कलीम गद्दी, तमो गद्दी, बल्लू गद्दी, गुलज़ार गद्दी, राजू गद्दी, अरशद गद्दी, मो हसन, मो शोएब खान, साद अंसारी, अब्दुल आरिफ, मो जलील, मो करीम खान, इकराम आलम, शादाब खान समेत धौताल अखड़ा के सभी लोग मौजूद थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...