यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 30 अगस्त 2019

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार के निधन पर पर अजय मारु ने शोक जताया



रांची। राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारु ने झारखण्ड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री मारु ने अपने शोक सन्देश में कहा कि उनकी विद्ध्वता एवं विलशन प्रतिभा का परिणाम रहा कि वह उच्च न्यायालय में अधिवक्ता से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायधीश तक पहुंचे और फिर झारखण्ड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश के पद नियुक्ति के बाद कुछ वर्षों में उनका स्तान्तरण इलाहाबाद किया गया।
श्री मारु ने कहा की झारखण्ड सरकार में विधि सचिव रहते हुए न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार ने कई बड़े कदम उठायें एवं न्यायिक व्यवस्था को एक नै दिशा दी।

श्री मारु ने कहा की न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार एक सरल एवं मृदु भाषी न्यायविद थे। उन्होंने कहा की न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार  के निधन से न्यायिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

मायुमो महिला समर्पण का दो दिवसीय दिवाली मेला 15-16 अक्टूबर को



रांची। मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो  दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन अग्रसेन  भवन  में किया जा रहा है  | यह मेला 15 और  16 अक्टूबर चलेगा   | जिसका पोस्टर रिलीज़  किया गया  | अध्यक्ष मीनू अग्रवाल जी का कहना है दिवाली मेला का मुख्य उद्देश्य है महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाना महिलाओं को एक मंच प्रदान करना | स्वरोजगार के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना | आमदनी के साथ साथ मनोरंजन की भी व्यवस्था करना भी है  | सचिव मनीषा पोद्दार जी का कहना है  इसके माध्यम से पारिवारिक वातावरण एवं सामाजिक उद्यमियों के कार्य और उनका उत्पादन का प्रचार करना भी है | इसमें रांची धनबाद मुंबई कोलकाता बोकारो राजस्थान गुजरात सहित विभिन्न  प्रांत से महिला उद्यमि हिस्सा ले रही है |  दिवाली मेला की संयोजिका विनीता बिहानी,  सरिता बथवाल,  रंजू मालपानी, ऋतू पोद्दार का कहना है इस मेले में 60 स्टाल लगेंगे | जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है | यह मेला दिवाली को देखते हुए लगाया जा रहा है  | इस मेले में मुख्य रूप से  दिवाली में घर सजाने के लिए दीये,   तोरण,  बांदरवाल,   तरह तरह की लाइट्स , के साथ डिजाइनर कुर्ती, साड़ी, डिज़ाइनर ज्वेलरी, हेर्बल प्रोडक्ट,  ठाकुर जी, गणेश जी लष्मीजी  के पोशाक के  साथ अन्य जरूरत की सामग्री मिलेगी |
 इस मौके पर अध्यक्ष मीनू अग्रवाल सचिव मनीषा पोद्दार कोषाध्यक्ष सुनीता मित्तल कार्यक्रम की संयोजिका विनीता बिहानी  सरिता  बथवाल रंजू मालपानी सहित रश्मि मालपानी,  सुनीता अग्रवाल,  सविता शर्मा, कविता सोमानी, शीतल मुरारका,  मनीषा लोहिआ, अनु पोद्दार, अन्य सदस्य मौजूद थी |

जस्टिस हरिश्चंद्र मिश्रा बने झारखंड हाई कोर्ट के नए एक्टिंग चीफ जस्टिस.



रांची। जस्टिस हरिश्चंद्र मिश्रा को झारखंड हाई कोर्ट के नए एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया है। उच्‍च न्‍यायालय के वरीयतम न्यायाधीश अब आगे से मुख्य न्यायाधीश कार्यालय का कामकाज देखेंगे।शुक्रवार को हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार के निधन के बाद जस्टिस मिश्रा को यह जिम्‍मेवारी दी गई है।

टीम किशोर ने की पदयात्रा, शतप्रतिशत मतदान करने की अपील


हर कदम साथ हरदम का किया वादा

रांची। झारखंड चैंबर चुनाव को लेकर टीम किशोर मंत्री ने शुक्रवार को अपर बाजार के रंगरेज गली, पेपर मार्केट,जैनमंदिर लेन, सुरेश बाबू स्ट्रीट, रणधीर प्रसाद स्ट्रीट, जे.जे.रोड, कार्टसराय रोड, बारूद दुकान चौक, दाल पट्टी, वेस्ट मार्केट रोड, नार्थ मार्केट, ईस्ट मार्केट रोड, मारवाड़ी टोला व पुस्तक पथ लेन में पदयात्रा की।

इस दौरान सभी टीम किशोर सदस्यो ने बढ़ चढ़ कर शतप्रतिशत मतदान करने का व्यापारियों से अपील किया एवं व्यवसाइयों से कहा कि यह पदयात्रा विकास का आह्वान है।

किशोर मंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इसबार हमारी टीम जीत कर आयेगी। आपसब व्यापारी एकता जिंदाबाद संग चले परिवर्तन की ओर,टीम किशोर का नारा बुलंद कर व्यापार व उद्योग जगत को मजबूती प्रदान करें। टीम किशोर फिजूलखर्ची  में रोकथाम कर,जनमत से इस महान संगठन में दुगुनिउर्जा से कार्य करेंगे एवम हमारा प्रयाश हरकदम साथ हरदम से चैंबर की दशा दिशा बदलेंगे।निर्दलीय सदस्य आनंद जालान को टीम किशोर पूर्ण समर्थन दे रही है।
इस पदयात्रा में अमित शर्मा, अर्पित जैन, दीपेश निराला, किशोर मंत्री, प्रकाश हेतमसरिया, डॉ रमेश बजाज, संदीप कु अग्रवाल, विनय छापरिया,  आदित्य मलहोत्रा, अमरेंद्र कु सिन्हा, अनिल कुमार, अरुण कु गुप्ता, ब्रजेश कुमार, जुवीन ठक्कर, आर.डी. सिंह, संजीत श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, शैलेन्द्र कुमार सुमन, बिनोद कुमार, शिव कुमार परासर सहित कई समर्थक शामिल थे।

निशा कुमारी भगत बनीं युवा जदयू की राष्ट्रीय सचिव


रांची। युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार जी के द्वारा निशा कुमारी भगत को युवा जदयू का राष्ट्रीय सचिव मंनोनित किया गया। श्री कुमार ने उन्हें निर्देशित किया कि वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सिद्धांत, विचारों एवं आदर्शों को झारखण्ड के आम जन मानस तक पहुंचाने का कार्य करें साथ ही संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल करें।

उनके मनोनयन पर झारखण्ड युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री निर्मल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार जी ने झारखंड की बेटी का मान बढ़ाया है, हम उनके आभारी है।

बधाई देने वालों में - कौशल सिंह, राणा प्रताप सिंह, देवनाथ सिंह, बिट्टू दुबे,  ममता कुमारी, सुजीत कुमार, दिनेश गोराई, एवं अन्य।

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एचईसी ने संत थॉमस के छात्रों की निकाली रैली



रांची। एचईसी प्रबंधन की ओर से 16 अगस्त को 16 अगस्त से 31 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित इस पखवाड़ा के क्रम में आज दिनांक 30 अगस्त को संत थॉमस स्कूल, धुर्वा ने एचईसी प्रबंधन के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर स्वच्छता अभियान की धार को और तेज करते हुए स्कूल के कक्षा 10 के विद्यार्थियों को स्वच्छता संबंधित रैली के लिए अनुमति प्रदान किया। संत थॉमस स्कूल के छात्रों द्वारा स्वच्छता से संबंधित विभिन्न हैंड बोर्ड एवं स्लोगन का निर्माण किया गया था जिसके साथ वे रैली में सम्मलित हुए। यह रैली सेक्टर-4 एवं एचईसी के नगर परिसर में नगर-वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए एचईसी वेलनेस सेन्टर में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर संत थॉमस स्कूल, धुर्वा की उप प्रधानाचार्या सोनी मैथ्यू अब्रहम एवं अध्यापकगण तथा एचईसी के चिकित्सा प्रभारी डा0 सी.एन. मुखर्जी एवं अन्य डॉक्टरों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तत्पश्चात स्कूल के छा़त्रों द्वारा औषधीय गुणों से युक्त वृक्षों का रोपण भी किया गया। इसके साथ ही संत स्कूल द्वारा स्वच्छता अभियान में सहयोग करते हुए एचईसी वेलनेस सेन्टर को दो डस्टबीन भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्रों द्वारा नगर परिसर क्षेत्र एवं एचईसी वेलनेस सेन्टर में स्वच्छता संबंधी अभिभाषण भी दिया गया जिसमें कक्षा दस सीकी झनक जयसवाल, कृतार्थ शुभम् एवं मानस दीप्त का विशेष योगदान रहा। 
इस अवसर पर एचईसी प्रबंधन की ओर से कार्मिक अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, आशीष सिंह तथा वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्रों एवं अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे। उपरोक्त कार्यक्रम का संयोजन एचईसी प्रबंधन के संतोष कुमार मिश्रा एवं संत थॉमस स्कूल की अध्यापिका सविता नेहरु द्वारा किया गया।

शनि मंदिर में भादो अमावश्या पर विशेष पूजा, भव्य जागरण



रांची। 30 अगस्त को पहाड़ी मंदिर स्थित श्री शनिदेव मंदिर में भादवी अमावश्या के शुभ अवसर पर श्री शनिदेव महाराज जी का भव्य श्रृंगार, अखंड ज्योत, अखंड आरती, नवग्रहण हवन, भोगलगा महाप्रसाद ,महाभंडारा एवं श्री शनिदेव महाराज पर आधारित भव्य जागरण का आयोजन मंदिर मुख्य पुजारी केशर देव जी महाराज की देखरेख में धूम-धाम से सम्पन्न हुआ। इस पूजन समारोह में हजारों हजार की संख्या में भक्तगणों ने शामिल होकर श्री शनिदेव बाबा का पुजन किया। इस महोत्सव को सफल बनाने में अमित शर्मा, प्रकाश शर्मा, रोहित शर्मा,नीलम शर्मा अनिल चौधरी,कमला चौधरी, शिव किशोर शर्मा, रंजीत सिंह,मिठ्ठु शर्मा,सोनू शर्मा, बबलू घोष, संजीत चौधरी, दीपक प्रजापति, सिद्धार्थ साहु,जितेन्द्र कुमार सहित सैंकड़ों लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...