रांची / जमशेदपुर। कांग्रेस और झामुमो के शासनकाल में झारखंड में विकास नहीं बल्कि विनाश होता रहा। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी ने मिलकर राज्य का बंटाधार कर दिया। उनके शासनकाल में विकास का पहिया थम सा गया था। वहीं, भाजपा के सत्ता संभालने के बाद राज्य में विकास की गति काफी तेज हुई है। उक्त बातें झारखंड भाजपामीडिया प्रबंधन समिति के सदस्य व कोल्हान प्रमंडल मीडिया प्रभारी अजय राय ने कही। उन्होंने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ था, उसे भाजपा ही पूरा कर रही है। कांग्रेस और झामुमो सहित अन्य विपक्षी पार्टियों ने अपने कार्यकाल के दौरान जनहित से परे, सिर्फ निजहित पर ध्यान दिया,नतीजतन विकास की रफ्तार थमी रही। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद राजनीतिक अस्थिरता के लिए भी कांग्रेस और झामुमो मुख्य रूप से जिम्मेदार रही है। झारखंड में स्थिर सरकार और स्वच्छ प्रशासन देने में रघुवर सरकार सफल रही है। श्री राय ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास का कार्यकाल झारखंड के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। इनके कार्यकाल के दौरान कई उपलब्धियां मील का पत्थर साबित हुई हैं। जनहित में रघुवर सरकार ने कई ऐसे कल्याणकारी कार्य किए हैं, जिससे राज्य की जनता लाभान्वित हो रही है। भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों की जनता सराहना करती है। उन्होंने कहा कि कोल्हान प्रमंडल सहित पूरे झारखंड में भाजपा का परचम लहराएगा। भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से कांग्रेस ने दिल्ली से आयातित प्रत्याशी गौरव वल्लभ को विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस को खुद अपने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रह गया है। आयातित प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार कर कांग्रेस ने हताशा और निराशा का परिचय दे दिया है। श्री राय ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से रघुवर सरकार भारी मतों से विजयी होंगे और झारखंड में एक बार फिर सत्ता की कमान उनके हाथ जनता
सौंपेगी।यह ब्लॉग खोजें
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
* जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू : अरुण कुमार सिंह बख्तियारपुर / पटना : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद ...
-
मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन अग्रसेन भवन में किया जा रहा है | यह मेला 15 और 16 अक्टूबर...
-
अब जेल से चलेगी सरकार ! सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने के बावजूद अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। पार्टी के...
-
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित रांची । राजधानी के श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किय...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें