रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास की चीन यात्रा पर राजद प्रवक्ता डॉ.मनोज कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की दोहरी नीति का उदाहरण है चीन यात्रा। भारत के विरोध में चीन हमेशा काम करता रहा है। जिस चीन की डोकलाम पर गिद्ध दृष्टि है। भारत की जमीन पर नजर गड़ाए बैठा है। जो चीन पाकिस्तान का सबसे बड़ा हितैषी और संरक्षक है, वह भारत के साथ कभी मित्रवत व्यवहार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और उनके सहयोगी संगठन चीन के बने उत्पादों के बहिष्कार की अपील करते हैं। दूसरी तरफ आर्थिक विकास के नाम पर चीन के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी निवेश के नाम पर दुनिया की सैर करते हुए चार साल गुजार दिए।इस बीच देश में एक भी निवेश नहीं ला सके। अब मुख्यमंत्रियों को विदेश यात्रा का अवसर देकर उनकी व्यतिगत इच्छा पूरी कर रहे हैं। देश के राजकोष पर बोझ पड़ता है तो पड़े। अर्थ व्यवस्था खराब हो तो हो। डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार को अर्थ व्यवस्था की कितनी समझ है यह नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के तरीके से जाहिर हो चुका है। गरीबों के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकार के मंत्री और अफसर मौज कर रहे हैं। जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अच्छी तरह जानती है कि चीन भारत का दुश्मन रहा है और रहेगा। सरकारी खजाने को लूटने और अपने पूंजीपति दोस्तों को लाभ देने के लिए भाजपा काम करती है। जनता आनेवाले चुनाव मे इसका करारा जवाब देगी।
यह ब्लॉग खोजें
शनिवार, 1 सितंबर 2018
मुख्यमंत्री की चीन यात्रा महज आई वाश : डॉ. मनोज

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
वो दिन भी खूब थे...तब जम कर नाटक किया करते थे ...कई सपने देखा करते..नाटको से ये कर देंगे..वो कर देंगे...क्रांति ला देंगे ...आन्दोलन खड़ा...
-
जिंदगी जिंदादिली का नाम है। इस वाक्य को आत्मसात कर कुछ लोग जनसेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लेते हैं। अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक ज...
-
* संस्था ने की अपील, रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें चक्रधरपुर : शहर की ख्याति प्राप्त सामाजिक संस्था भगेरिया फाउंडेशन के तत्वावधान...
-
रांची। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश केन्द्र की भाजपा सरकार के द्वारा लाए गए कैब बिल और एन०आर०सी०का खुले तौर पर विरोध करती है|...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें