रांची। झारखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष डॉ रिजवान खान ने महान जननायक व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत याद आएंगे अटल जी। डॉ. रिजवान ने कहा कि मुझे अटल जी से दो तीन बार मिलने का मौका मिला था। शुरू में जब अटल जी ने 13 दिन के सरकार की कमान थामी थी और संसद में उन्होंने जो भाषण इस्तीफा से पहले दिया था, वह अविस्मरणीय है। आज भी मुझे याद है, उस समय मुझे बहुत दुख हुआ। 1999 में जब अटल जी प्रधानमंत्री बने, उस वक्त में BJP के अल्पसंख्यक मोर्चा के नेशनल टीम में था । अटल बिहारी वाजपेई ने अपने कार्यकाल में 2 बार इफ्तार पार्टी दिया। एक बार प्रधानमंत्री आवास में और दूसरी बार अशोका होटल, दिल्ली में। उस दोनों इफ्तार पार्टी में मुझे जाने का मौका मिला। मैं हमेशा उनको फॉलो किया और हमेशा उनको आदर्श मानकर पार्टी में काम करता रहा। डॉ रिज़वान ने भारत रत्न परम श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि कोमल कवि, प्रखर वक्ता, भारत रत्न, सर्वप्रिय हमारे अटल बिहारी वाजपेयी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में अविस्मरणीय योगदान दिया। उनके करिश्मााई योगदान को हम सभी भुला नहीं सकते। डॉ रिज़वान ने कहा कि इस युगपुरुष के जाने से एक युग का अंत हो गया । हम ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।
यह ब्लॉग खोजें
शनिवार, 18 अगस्त 2018
बहुत याद आएंगे अटल जी : डॉ. रिजवान

सड़कें ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ : सुधांशु सुमन
टिकैतबांध से प्रतापुर की सड़क मरम्मती की मांग
रांची / चतरा : सामाजिक संस्था रे ग्राम सेवा फाउंडेशन व तिरंगा सम्मान यात्रा की ओर से चतरा जिले के सभी प्रखंडो व पंचायत और गांव - गांव का दौरा किया जा रहा है। इस क्रम में तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार व प्रसिद्ध समाजसेवी सुधांशु सुमन चतरा के कुन्दा पंचायत के गांवों के चुटीघाट, टिकैतबांध, भंगिया, साहपुर, इचातु, मेदवाडीह समेत सभी गांव का दौरा किया। इस दौरान सभी गांवों की स्थिति की जानकारी ग्रामीणों से ली।
समाजसेवी सुधांशु सुमन ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के क्रम में कहा कि कुन्दा प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव के टिकैतबांध से भंगिया होते हुए प्रतापुर जाने वाली सड़क अति जर्जर है। इस सड़क की लम्बाई लगभग 6 किलोमीटर की है, अगर इस सड़क की स्थिति सुधर जाए तो चतरा जिला मुख्यालय से इसकी दूरी 10 किलोमीटर कम हो जाएगी। श्री सुमन ने कहा कि सड़क की जर्जर हालत के साथ -साथ लोग खेतों में सुखाड़ , बिजली , स्वास्थ्य सेवा , शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान के लिये केंद्र सरकार व राज्य सरकार से बात करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में मुखिया लवकुश गुप्ता, सागर कुमार , मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल, पृथ्वी गंझू, किसुन गंझू, बिजय भोक्ता, उपेन्द्र शर्मा, प्रमोद सिंह, मुकेश यादव, सुरेन्द्र गुप्ता, बिलेन्द्र गुप्ता, मुकेश कुमार, द्वारिका यादव, गोवर्धन गंझू, अरुण यादव, उपेन्द्र जी, शंकर यादव, यदुनंदन यादव, निरंजन यादव , सुदेश यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। समाजसेवी सुधांशु सुमन ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याएं जल्द से जल्द दूर की जाएगी।
होम्योपैथी दवाओं के सुरक्षित वितरण की प्रक्रिया की शुरुआत
* पैकेजिंग की नई तकनीक और वितरण से सकारात्मक बदलाव
रांची। शहर के होम्योपैथी डॉक्टरों और प्रैक्टिशनरों ने दवाओं के पारंपरिक स्वरूप को मानकीकृत और लोकप्रिय बनाने के प्रयास में होम्योपैथिक दवा वितरण की सुरक्षित प्रक्रियाओं को लागू करना शुरू कर दिया है। एलोपैथिक दवाओं और यहां तक कि स्टेरॉइड्स के साथ बाजार में खुली दवाओं की बिक्री की खबरों के बाद इस नई पद्धति को अपनाया गया है। नई शुरुआत करते हुए डॉक्टरों ने मरीजों को प्री-मेडिकेटेड होम्योपैथिक दवाओं के पर्चे देना भी शुरू कर दिया है, जिससे पारंपरिक दवाओं की तुलना में ज्यादा गुणवत्ता, सुरक्षित और स्वच्छ दवाएं मिलती हैं। ये प्री-मेडिकेटेड दवाएं जिन्हें बॉइरॉन ट्यूब्स के नाम से भी पुकारा जाता है, सीलबंद ट्यूब में बिकने वाली ऊंची गुणवत्ता वाली दवाएं होती हैं और इन्हें होम्योपैथी में गोल्ड स्टैंडर्ड माना जाता है। ट्यूब्स पर इंग्रेडिएंट लेबलिंग, इंडिकेशंस, बैच संख्या, बेहतरीन डिजाइन, एक्सपायरी की तारीख और एमआरपी का उल्लेख किया जाता है। इसके साथ ही इन्हें हाथ से स्पर्श किए बिना हाईटेक संयंत्रों में बनाया जाता है।
कुछ डॉक्टर अब स्वदेशी पद्धति की तुलना में पैक किए गए ग्लोब्युल्स को तरजीह दे रहे हैं। पारदर्शी ग्लोब्युल्स ने अब पारंपरिक सफेद ग्लोब्युल्स की जगह लेना शुरू कर दिया है, जिन पर दवाओं के स्प्रे की कोटिंग होती है। ये नए ग्लोब्युल्स एक समान रूप से दवा का वितरण सुनिश्चित करते हैं, एक-दूसरे से चिपकते नहीं हैं, न ही लिक्विड में दवा में घुलते हैं और उनकी सतह पर अल्कोहल भी नहीं आती है। नतीजतन, खास आकार वाली ट्यूब से आसानी से दवा निकल सकती है। ये ट्यूब कई तरह के रंग में आती है, जो दवा के डायल्यूशन पर निर्भर करता है और इसे फार्मास्युटिकल ग्रेड प्लास्टिक से बनाया जाता है।
इस संबंध में राजधानी रांची के होम्योपैथिक फिजीशियन डॉ.राजीव कुमार (अभी होम्यो हॉल एंड क्लीनिक) ने कहा कि समकालीन पैकेजिंग तकनीक और प्रजेंटेशन के कारण प्री मेडिकेटेड दवाएं हवा से नरमी को अवशोषित नहीं करती हैं। ये वाष्पीकृत नहीं होती हैं, क्योंकि इन्हें ग्लोब्यूल्स के साथ बहुत अच्छी तरह से मिश्रित किया जाता है, जो इन्हें अधिक प्रभावी और तीव्र क्रियात्मक बनाता है। नए लेबलिंग स्टैंडर्ड मरीजों को सामग्री के बारे में अधिक जागरूक बनाता है और होम्योपैथी में भरोसा बढ़ाता है।
इसके अलावा डॉक्टरों ने अपने क्लिनिक्स में ब्रांडेड दवाओं की बिक्री भी बंद कर दी है। अयोग्य कर्मचारियों को दवाओं के वितरण के काम से अलग किया जा रहा है। डिस्पेंसर्स ग्लोबुल्स में दवाएं, पानी या मिल्क शुगर के बजाय सीलबंद दवाएं या होम्योपैथिक डॉक्टर के पर्चे पर दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। ओटीसी ब्रांडेड होम्योपैथिक दवाओं की बिक्री करने वाली फार्मेसीस ने भारत सरकार के नए नियमों के तहत इन दवाओं की सुरक्षा, दक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी योग्यता रखने वाले कर्मचारियों की भर्ती कर रही हैं। डॉ.कुमार ने कहा कि विनिर्माण की अच्छी प्रक्रियाओं (जीएमपी) के अनुपालन में विनिर्माता दवाएं बनाने में इस्तेमाल की गई सामग्री के ग्रेड को भी स्पष्ट कर रहे हैं, जिससे होम्योपैथिक दवाओं के गुणवत्ता मानकों को कई गुना बढ़ाया जा रहा है।
ये नए उपाय शहर के होम्योपैथी के मरीजों के लिए राहत की बात है। उपभोक्ता भी होम्योपैथिक डॉक्टरों से ऐसी दवाएं देने की मांग कर रहे हैं, जिन पर लेबल लगा हो और उन पर दवा में इंग्रेडिएंट्स या कंटेंट का उल्लेख किया गया हो। पूर्व में कई लोग फैक्ट्री में सीलबंद बोतलों और प्री-सील्ड ट्यूब्स खरीदने लगे हैं, जिन्हें अधिकांश तौर पर बॉइरॉन जैसी जर्मनी और फ्रांस की कंपनियों द्वारा बनाया जाता है।
डा. अजय कुमार, होम्योपैथिक फिजीशियन, आइडियन होम्यो हॉल ने कहा कि आधुनिक पैकेजिंग और नई डिस्पेंसिंग विधि होम्योपैथिक दवाओं को अधिक विश्वसनीयता, गुणवत्ता और प्रभावकारिता प्रदान करती है। परंपरागत रूप से एक बीमारी के इलाज के लिए कई शीशियों को एक बार में तैयार करने की जरूरत होती थी।
होम्योपैथी चिकित्सा दुनिया की दूसरी बड़ी चिकित्सा प्रणाली है और इसमें ‘व्यक्तिगत’ उपचार पर जोर दिया गया है। भारत में होम्योपैथी को सबसे ज्यादा पसंदीदा प्रणाली के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, यह रोजमर्रा की बीमारियों या पुरानी बीमारियों के लिए है। होम्योपैथिक दवाएं किफायती होती हैं और कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होने के कारण इसे ऐलोपैथिक दवाओं की तुलना में ज्यादा पसंद किया जाता है।
डा. राजीव ने कहा कि होम्योपैथी 95 प्रतिशत बीमारियों का इलाज कर सकती है। एक दवा शरीर में कम से कम 10 बीमारियों का इलाज कर सकती है। चूंकि यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है, इससे शरीर स्वयं संक्रमण से लड़ सकता है।
शुक्रवार, 17 अगस्त 2018
मोदी अगेन पीएम की श्रद्धांजलि सभा
रांची। मिशन मोदी अगेन पीएम झारखंड प्रदेश के द्वारा धुर्वा स्थित मिशन मोदी रांची जिला अध्यक्ष विभा सिंह के आवास पे भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के लिए श्रद्धांजलि सभा रखी गयी।
श्रद्धांजलि सभा मे मुख्यरूप से मिस एशिया रिंकू भगत, मिशन मोदी के राष्ट्र संयुक्त मंत्री अरविंदर सिंह खुराना, मिशन मोदी के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम प्रसाद, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा शामिल हुए।
श्रधांजलि सभा मे सभी ने अटल जी के आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी।
श्रधांजलि देने के दौरान राष्ट्र के संयुक्त मंत्री अरविंदर सिंह खुराना ने कहा कि, आज भारत माता उदास है चूंकि उन्होंने अपना एक बेटा खोया है। श्री खुराना में कहा, अटल बिहारी बाजपेयी किसी खास नही के नही नेता नही हर लोगो के नेता थे। उनके जैसा नेता आज तक भारत मे कोई नही हुआ ना होगा।
परशुराम प्रसाद ने कहा कि, अटल बिहारी बाजपेयी करोड़ो दिलो पे राज करते थे आज उनके जाने से करोड़ो दिलो को ठेस पहुँची है। जब तक ये संसार रहेगा तब तक अटल जी याद किये जायेंगे।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा, आज एक ऐसे नेता का अंत हुआ है जिसने निडरता के साथ दुनिया भर में पहचान दी। अटल बिहारी बाजपेयी को कभी भुलाया नही जा सकता।
श्रधांजलि सभा मे, मिशन मोदी की उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, प्रभात यादव, सुरेंद्रनाथ, प्रीति शर्मा, प्रिया सिन्हा, समेत अन्य मिशन मोदी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अटल जी को दी श्रद्धांजलि
सीसीएल दरभंगा हाउस रांची स्थित सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ मुख्यालय शाखा के कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के निधन उपरांत श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा में वाजपेई जी के तस्वीर के सामने उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया उसके बाद उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई आज के श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के संयुक्त महामंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्यालय शाखा अध्यक्ष अमरमणि त्रिपाठी मुख्यालय शाखा सचिव अनूप सिंह के अलावा अनूप दराद विकास कुमार आशीष कुमार अंशु मुंडा विनोद मुंडा अमित कुमार एस मुखर्जी के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे
आदर्श मल्लिक बने झारखंड युवा सुरक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष
रांची। झारखंड युवा सुरक्षा मंच की एक बैठक शुक्रवार को धनबाद स्थित स्वर्णरेखा होटल में हुई । बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष राजनाथ मिश्रा ने किया। इस बैठक में झारखंड के अनेक जिला से आए सैकड़ों युवाओं ने ज्वाइन किया। श्री मिश्रा ने कहा कि युवा ही देश की भविष्य है और झारखंड को बदलने में भी युवाओं का साथ जरूरी है । इस मंच को बनाने का मुख्य उद्देश्य है कि झारखंड के सभी युवाओं को सही दिशा मिले और उनको सही रास्ता दिखाया जाए।
इस बैठक में आदर्श मलिक को झारखंड युवा सुरक्षा मंच का प्रदेश अध्यक्ष बनाए गया। श्री मिश्रा ने कहा कि आदर्श मलिक जैसे युवाओं की झारखंड प्रदेश को सख्त जरूरत है, ताकि झारखंड प्रदेश सही दिशा में जाएं
आदर्श मलिक ने केंद्रीय अध्यक्ष को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और वादा किया कि पूरे झारखंड के युवाओं को सही दिशा में ले जाने का पूरा प्रयास करेंगे।
बैठक में मुख्य रुप से केंद्रीय अध्यक्ष राजनाथ मिश्रा ,आदर्श मलिक ,भानु प्रताप मिश्रा ,सूर्य प्रताप ,सूरजभान सिंह निखिल सिंह, शुक्ला मुंडा सहित काफी संख्या में युवा उपस्थित थे।
खबर एक्सप्रेस के निदेशक एस.जसीम रिजवी सम्मानित
* समय की मांग है सच्ची व अच्छी पत्रकारिता : इमरान प्रतापगढ़ी
रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मास्टर नेसार अहमद एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में शिवपुर, हावड़ा में जश्न-ए-आजादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी के अलावा शहर के कई समाजसेवी और अन्य गणमान्य शामिल हुए। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम ट्रस्ट के जरिये हर साल 15 अगस्त के दिन जश्न-ए-आजादी के नाम से आयोजित किया जाता है। इस समारोह में वैसे बच्चे जो हायर सेकेन्ड्री, सेकेन्ड्री,डब्लू.बी.सी.एस एग्जाम में टॉपर होते है, उन्हे इनाम से नवाजा जाता है। इस प्रोग्राम में 12 बच्चो को पुरस्कार स्वरूप लैपटॉप दिया गया। परीक्षा में टापर कुछ बच्चो को इनाम के तौर पर नगद 75000 रूपए, 50000 रूपए और 25000 रूपए इनाम स्वरूप देकर पुरस्कृत किया गया।
इस प्रोग्राम में पत्रकारिता के क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की समस्याओं व उनकी स्थिति को बेहतर ढंग से उठाने के लिए खबर एक्सप्रेस के डायरेक्टर एस.जसीम रिजवी को भी इमरान प्रतापगढ़ी और मास्टर नेसार अहमद एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के प्रेसीडेंट शमीम अहमद की तरफ से सम्मानित किया गया। मौके पर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि इस दौर में सच्ची और अच्छी पत्रकारिता करना बहुत कठिन और जोखिम भरा काम है। खबर एक्सप्रेस इस कार्य को बखूबी निभा रहा है और हम यह उम्मीद रखते है कि आने वाले दिनों में भी खबर एक्सप्रेस इसी तरह से सच्ची पत्रकारिता को जारी रखेगा। जसीम रिजवी को सम्मानित होने पर खलील अख्तर,आमिर रज़ा, हैदर अली,फिरोज आलम,तौहीद आलम,अफरोज काशमी,कलीम अंसारी,मो.परवेज सहित कई मीडियाकर्मियों ने बधाई दी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
(भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. इसकी एक बानगी झारखंड के कोयला खदान क्षेत्रों में देखने को मिलती है. हाई कोर्...
-
19 मई को को कैट ने आईजी निर्मला अमिताभ चौधरी को अवमानना का दोषी करार देते हुए 15 दिनों के कारावास की सजा सुनाई है. उनके विरुद्ध वारंट भ...
-
JOURNALISTERA The People's E-Paper : 'via Blog this'