यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 17 अगस्त 2018

मोदी अगेन पीएम की श्रद्धांजलि सभा

रांची। मिशन मोदी अगेन पीएम झारखंड प्रदेश के द्वारा धुर्वा स्थित मिशन मोदी रांची जिला अध्यक्ष विभा सिंह के आवास पे भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के लिए श्रद्धांजलि सभा रखी गयी।

श्रद्धांजलि सभा मे मुख्यरूप से मिस एशिया रिंकू भगत, मिशन मोदी के राष्ट्र संयुक्त मंत्री अरविंदर सिंह खुराना, मिशन मोदी के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम प्रसाद, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा शामिल हुए।

श्रधांजलि सभा मे सभी ने अटल जी के आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी।

श्रधांजलि देने के दौरान राष्ट्र के संयुक्त मंत्री अरविंदर सिंह खुराना ने कहा कि, आज भारत माता उदास है चूंकि उन्होंने अपना एक बेटा खोया है। श्री खुराना में कहा, अटल बिहारी बाजपेयी किसी खास नही के नही नेता नही हर लोगो के नेता थे। उनके जैसा नेता आज तक भारत मे कोई नही हुआ ना होगा।

परशुराम प्रसाद ने कहा कि, अटल बिहारी बाजपेयी करोड़ो दिलो पे राज करते थे आज उनके जाने से करोड़ो दिलो को ठेस पहुँची है। जब तक ये संसार रहेगा तब तक अटल जी याद किये जायेंगे।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा, आज एक ऐसे नेता का अंत हुआ है जिसने निडरता के साथ दुनिया भर में पहचान दी। अटल बिहारी बाजपेयी को कभी भुलाया नही जा सकता।

श्रधांजलि सभा मे, मिशन मोदी की उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, प्रभात यादव, सुरेंद्रनाथ, प्रीति शर्मा, प्रिया सिन्हा, समेत अन्य मिशन मोदी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...