यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 2 सितंबर 2018

लधु फिल्म एटीएम की स्क्रीनिंग

रांची। एमबी प्रोडक्सन्स के बैनर तले लघु हिन्दी फीचर फिल्म AIM की स्क्रीनिंग की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजय रंजन सिंह (यातायात पुलिस अधीक्षक, रांची) ने सामूहिक रूप से पोस्टर लॉन्च कर किया। उन्होंने फिल्म के स्क्रीनिंग के उपरांत एम फिल्म के कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा- इस तरह के फिल्म से नवयुवकों को शिक्षा मिलेगी। जो विद्यार्थी या युवा अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। उन्हें सही मार्गदर्शन मिलेगा।
रातु रोड के गैलेक्सिया मॉल के मां भवानी फर्निचर में हुए लघु फिल्म की स्क्रिनिंग के दौरान पटकथा लेखक और निर्देशक अवनिश भारद्वाज ने AIM के निर्माण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार माह की कड़ी मेहनत का नतीजा इस लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित हो रही है। जिसपर सभी युवाओं को अमल करने की जरूरत है।
AIM में मुख्य रूप से ग्रामीण परिवेश से पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थी महानगर में उच्च शिक्षा के लिए आते हैं। वे युवा गलत संगति में अपने लक्ष्य को भूल जाते हैं। लेकिन सही समय पर निर्णय लेने से लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती। इस लघु फिल्म में इसी दृश्य को दर्शाया गया है। जो कि मुख्य रूप से विद्यार्थियों पर आधारित है।
लघु हिन्दी फीचर फिल्म AIM के स्क्रीनिंग के दौरान मुख्य रूप से भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी राजीव रंजन, अभाविप के अटल पांडेय, रजनीश भारद्वाज, संजय कुमार, अनिल सिकदर, राकेश साहु, रोहित मिश्रा, मधुसूदन कुमार मौजूद रहे।
लघु फिल्म AIM के मुख्य किरदार –
1.पटकथा लेखन एवं निर्देशन – अवनीश भारद्वाज।
2. स्टार कास्ट – दीपक चौधरी, एस. मृदुला, अवनिश भारद्वाज, रोहित पांडेय, प्राची मिश्रा, दीप शिखा।
3. कॉस्ट्युम और मेक-अप – हिमांशु कुमार।
4. सिनेमाटोग्राफर – सूरज भाई पटेल और बलराम कुमार।
5. ध्वनि अंकन – रोहित पांडेय।
6. जनसंपर्क अधिकारी (PRO) – प्रणय प्रबोध पाठक।

राधाकृष्ण मंदिर का हुआ शिलान्यास

 लिया गया संकल्प,सभी के सहयोग से भव्यरूप में होगा निर्माण
 सुबोधकांत सहाय,आशा लकड़ा, संजय सेठ,कैलाश यादव हुए शामिल

रांची। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्रीकृष्ण विकास परिषद के तत्वावधान में धुर्वा बस स्टैंड स्थित नर्सरी में उपस्थित अथितियों द्वारा राधाकृष्ण मन्दिर का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे श्रीकृष्ण विकास परिषद के मुख्य संरक्षक सह प्रदेश राजद महासचिव कैलाश यादव ने बताया कि आज जन्माष्टमी त्योहार के सुअवसर पर राधाकृष्ण मन्दिर का शिलान्यास कार्यक्रम पूरे विधि विधान से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची महापौर आशा लकड़ा, खादी ग्रामोद्योग झारखण्ड के अध्यक्ष संजय सेठ,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय,पूर्व राजद अध्यक्ष गौतम सागर राणा, महावीर मण्डल अध्यक्ष जयसिंह यादव,जेवीएम नेता राजीव रंजन मिश्रा,भाजपा नेता रमेश पुष्कर, वार्ड-39 पार्षद,वेद सिंह,वार्ड-40 पार्षद सुचित्रा रानी,वार्ड-37 पार्षद पप्पू सिंह,संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर समाजसेवी बबन यादव, गौरीशंकर यादव,सरजू प्रसाद, कांग्रेस नेता शैलेन्द्र सिंह, पूर्व पार्षद नीतू देवी,अमित नन्दन, सुरेश राय,रामकुमार यादव, चन्द्रिका यादव,नीरज यादव, जितेन्द्र सिंह, सूर्यदेव तिवारी, रणविजय सिंह,लखन गोप, कृष्णा गोप,योगेंद शर्मा,सुनील यादव,ओमप्रकाश यादव, लालबाबू सिंह,मैनेजर राय,सहित कई सम्मानित लोगो के अलावा हजारों लोग उपस्थित थे।
उपस्थित अतिथियों ने संकल्प लिया कि राधाकृष्ण मन्दिर का निर्माण नई तकनीक से पूरे भव्यता के साथ किया जाएगा।

नारायण रेकी सत्संग की संस्थापिका ने श्री श्याम मंदिर में लगाई हाजरी



रांची। मुम्बई से आई नारायण रेकी सत्संग परिवार की संस्थापिका श्रीमती राजेश्वरी मोदी ने कल रांची  हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में संध्या 5 बजे बाबा के दरबार मे हाजरी लगाई एवं श्री श्याम प्रभु को पुष्पाहार(गजरा)अर्पित किया। राजेश्वरी देवी को उनके शिष्य राज दीदी के रूप में सम्बोधन करते है।राज जी को नारी रत्न से भी पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है।
राज दीदी का राँची आगमन  रेकी सेवा कार्य हेतु हुआ था।
रविवार 2 सितम्बर को करमटोली स्थित सेलीब्रेसन हाल में राज दीदी ने लगभग 1000 श्रोताओं को बताया कि वे कैसे अपने भाग्य का निर्माण कर सकते है।

हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आज

 सितम्बर सोमवार को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मित्र मण्डल द्धारा निर्मित श्री श्याम मंदिर में बडे ही धूम-धाम से मनाया जाएगा।
रात्रि 9 बजे से संर्कीतन का आयोजन किया जाएगा एवं रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण कन्हैया के जन्मों उपरान्त आरती के साथ समापन होगा।
आनंद शर्मा ने नगर के सभी श्रद्धालु धर्मप्रेमीजनों को श्री कृष्ण जन्मोंत्सव में सम्मलित होने का आग्रह किया।


अध्यात्म जगत में सूनापन आ गया : सुबोधकांत


रांची। क्रांतिकारी राष्ट्रीय संत मुनिश्री तरुण सागर जी महाराज के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने कहा कि उनके असामयिक निधन से न सिर्फ जैन समाज बल्कि संपूर्ण आध्यात्मिक जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। मुनिश्री महाराज अपनी मधुर वाणी से भक्तों को ज्ञान की गंगा में गोते लगवाते थे। उनके अकस्मात गुजर जाने से अध्यात्म जगत में सूनापन आ गया है। समाज में संस्कारों की रक्षा के लिए सदैव प्रयासरत रहे। उन्होंने कहा कि कड़वे प्रवचनों के लिए विश्वविख्यात क्रांतिकारी संत के निधन से मर्माहत हैं। वे जीवन पर्यन्त जन जन को जगाने का काम करते रहे। उनके प्रवचन सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

शनिवार, 1 सितंबर 2018

मुख्यमंत्री की चीन यात्रा महज आई वाश : डॉ. मनोज


रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास की चीन यात्रा पर राजद प्रवक्ता डॉ.मनोज कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की दोहरी नीति का उदाहरण है चीन यात्रा। भारत के विरोध में चीन हमेशा काम करता रहा है।  जिस चीन की  डोकलाम पर गिद्ध दृष्टि है। भारत की जमीन पर नजर गड़ाए बैठा है। जो चीन पाकिस्तान का सबसे बड़ा हितैषी और संरक्षक है, वह भारत के साथ कभी मित्रवत व्यवहार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा के  नेता और उनके सहयोगी संगठन चीन के बने उत्पादों के बहिष्कार की अपील करते हैं। दूसरी तरफ आर्थिक विकास के नाम पर चीन के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी निवेश के नाम पर दुनिया की सैर करते हुए चार साल गुजार दिए।इस  बीच देश में एक भी निवेश नहीं ला सके। अब  मुख्यमंत्रियों को विदेश यात्रा का अवसर देकर उनकी व्यतिगत इच्छा पूरी कर रहे हैं। देश के राजकोष पर बोझ पड़ता है तो पड़े। अर्थ व्यवस्था खराब हो तो हो। डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार को अर्थ व्यवस्था की कितनी समझ है यह नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के तरीके से जाहिर हो चुका है। गरीबों के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है।  सरकार के मंत्री और अफसर मौज कर रहे हैं। जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अच्छी तरह जानती है कि चीन भारत का दुश्मन रहा है और रहेगा। सरकारी खजाने को लूटने और अपने पूंजीपति दोस्तों को लाभ देने के लिए भाजपा काम करती है। जनता आनेवाले चुनाव मे इसका करारा जवाब देगी।

रेलवे सफाई कर्मियों के समर्थन में उतरे सुबोधकांत

रांची। हटिया रेलवे सफाई कर्मचारी संध के द्वारा 4 दिन से लगातार धरने पे बैठे  सभी सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आये पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ।
ज्ञात हो कि लगातार 4 दिन से अपनी बुनियादी मुद्दों को लेकर सफाई कर्मचारी धरने पे बैठे है। अपनी मांगों को लेकर धरना जारी है।
मौके पर पहुँचे माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय जी ने फ़ोन पे डीआरएम को लगाई फटकार। कहा गरीब मजदूरों को उनक़ा हक़ देना होगा वरना कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी। सहाय जी ने फटकार लगाते हुए कहा कि 24 घंटे में इसका परिणाम निकाले। सहाय जी आने से सभी सफाई कर्मचारियों में खुशी का माहौल था। कांग्रेस छात्र नेता इंदरजीत सिंह ने कहा कि कल और परसो सरकारी छुट्टी है, अगर 2 दिन में इसका हल नही निकाला गया तो मंगलवार को डीआरएम आफिस के मुख्य गेट पे ताला बंदी करेंगे। मौके पर मौजूद संध के अध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि अगर 24 घंटे में जवाब नही आता तो मंगलवार को आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।  सुबोधकांत सहाय जी ने वादा किया कि सभी कर्मचारियों को उनका हक दिला के रहेंगे, ये ठेकेदार और सरकारी अफसरों की दलाली बंद करवा के रहंगे। कांग्रेस नेता जगदीश साहू ने कहा जी जब तक मांगे पूरी नही की जाती धरना जारी रहेगा।मौके पर सलीम खान, जगदीस साहू, NSUI के इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदना, आकाश कुमार, मोहमद आमिर, अब्दुल रबनावाज, अनिता देवी,रॉशन टोप्पो, स्टीफन लुइस, कलावती देवी, पप्पू डोंगरे, पुष्पा, आदि मौजूद थे।

81 की उम्र में 18 का जज्बा



अनुकरणीय है प्लीडर कमिश्नर रमेश चंद्र सरकार का व्यक्तित्व

कुछ करने का जज्बा हो, सोच हो तो उम्र मायने नहीं रखती। आमतौर पर 60 की आयु पार करने के बाद अधिकांश
 लोग स्वयं को बीमार और थका हुआ महसूस करने लगते हैं। लेकिन झारखंड सरकार के प्लीडर कमिश्नर रमेश चंद्र सरकार इसके अपवाद हैं। वे 81 वर्ष के हो चुके है। लेकिन अभी भी पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त और सक्रिय सामाजिक जीवन जी रहे हैं। अब नियमित रूप से कोर्ट नहीं जाते। खास मामलों में ही राज्य सरकार का पक्ष रखने के लिए काला कोट धारण करते हैं। ज्यादातर समय घर पर ही रहकर अपने जूनियर वकीलों का मार्गदर्शन करते हैं और स्वाध्याय अथवा सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं। धर्म और अध्यात्म की चर्चा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। समाजसेवियों का उनके पास आना-जाना लगा रहता है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी चुस्ती और ऊर्जा को देखकर युवाओं को ईर्ष्या हो सकती है। उन्होंने रांची के सिंहमोड़ के पास विकास नगर रोड नं-2 स्थित अपने घर पर फिटनेश के लिए जिम के सारे उपकरण रखे हैं और नियमित व्यायाम करते हैं।

रमेश सरकार ने एमबीए, डिप्लोमा इंजीनियरिंग (विद्युत), एलएलबी के अलावा राजनीति शास्त्र तथा लेबर एंड सोशल वेलफेयर विषय में एमए किया है। वे एचइसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। 1991 में वीआरएस लेने के बाद हाई कोर्ट में वकालत शुरू की। वे सिविल के विशेषज्ञ बने। एक अधिवक्ता के रूप में भी उन्होंने समाज सेवा का धर्म अपनाया। गरीबों का केस वे मुफ्त लड़ते थे। बल्कि अक्सरहां अपनी जेब के पैसे भी उनपर खर्च कर डालते थे। वकालत उनके लिए कभी भी कमाई का माध्यम नहीं रहा।
पढ़ने-लिखने में इतनी दिलचस्पी है कि उनकी व्यक्तिगत लाइब्रेरी में हिन्दी, अंग्रेजी और बांग्ला भाषा की पुस्तकों का विशाल भंडार है। इनमें कानून की किताबें तो हैं ही साहित्य और धर्म तथा अध्यात्म की हजारों पुस्तकें शामिल हैं। उनके पास वेद, उपनिषद, ब्राह्मण, अरण्यक, स्मृति और पुराणों से लेकर गीता, महाभारत और रामायण के लगभग तमाम संस्करण तीनों भाषाओं में मौजूद हैं। शायद ही धर्मशास्त्र की कोई पुस्तक हो जो उनके पास नहीं हो। फुर्सत के समय वे इनके अध्ययन में लीन हो जाते हैं। अध्यात्म के प्रति अपने लगाव के कारण वे रामकृष्ण मिशन, योगदा सत्संग और चिन्मया मिशन से जुड़े रहे हैं। वे सामाजिक संस्था अपंजन बंगाली मिशन के अध्यक्ष हैं। सके कार्यक्रमों में नियमित भागीदारी करते हैं। वे अपने दो पुत्रों और एक पुत्री को पढ़ा-लिखाकर उच्च पदों पर आसीन करा चुके हैं। पत्नी के देहांत के बीस वर्ष गुजर चुके हैं। उन्होंने अपने परिवार, समाज, धर्म और पेशागत दायित्यों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है। उनकी जीवन शैली किसी भी आयु के व्यक्ति के लिए, किसी भी समाज के लिए अनुकरणीय है।
उम्र के इस पड़ाव पर आकर अब वे अपने संचित ज्ञान और अनुभव का लाभ नई पीढ़ी को प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके जूनियर भी उनके मार्गदर्शन में उन्हीं की तरह कुशलता से अपना कार्य करते हुए बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।  

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...