रांची। झारखंड महिला सियासत ने विधानसभा चुनाव के लिए अबकी बार महिला
सरकार का नारा दिया है। यह एनडीए और महागठबंधन से बाहर के दलों को एक मंच पर लाकर
तीसरा मोर्चा बनाने की एक कोशिश है। रांची नगर निगम की पार्षद उर्मिला यादव इस
अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह समर्पित हो चुकी हैं। वे अपने वार्ड के
अंतर्गत महिलाओं के राजनीतिकरण के प्रयास में लगी हैं। उनका मानना है कि राजनीतिक
चेतना उन्नत होने पर वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होंगी। राजनीतिक दल महिलाओं की
33 प्रतिशत भागीदारी पर सहमति तो व्यक्त करती हैं लेकिन चुनावों के दौरान उन्हें
उम्मीदवारी देने से परहेज़ करती हैं। लिहाजा महिला सियासत के तहत कोशिश की जाएगी
कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 81 सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारे जाएं
और झारखंड में महिलाओं की सरकार बनवाकर संसदीय राजनीति में एक नया इतिहास रचा जाए।
उर्मिला यदव का कहना है कि आधी आबादी जाग जाएगी तो आधी नहीं बल्कि पूरी भागीदारी
लेकर देश और राज्य को उन्नति के शीर्ष पर ले जाएगी। वे इसी प्रयास में लगी हैं।
यह ब्लॉग खोजें
शुक्रवार, 19 जुलाई 2019
गुरुवार, 18 जुलाई 2019
मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स नहीं चिल्ड्रेन पार्क बनेः आप
रांची। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा बकरी बाज़ार मैदान में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने के निर्णय को रद्द करने की मांग को लेकर मेयर को ज्ञापन सौंपा तथा माँग की कि उस मैदान को बच्चों के खेल के मैदान-पार्क के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही निगम कर्मचारियों द्वारा अपर बाज़ार हाट एवं आस पास के दुकानदारों को धमकी और उनसे अवैध वसूली को लेकर भी शिकायत की।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह ने कहा कि अपर बाज़ार राँची शहर का सबसे भीड़-भाड़ वाला इलाका है। जहाँ राँची और आसपास क्षेत्र के कई इलाके से लोग हज़ारों की तादाद में खरीदारी करने आते हैं। इस इलाके में घंटों जाम, रोज़ की दिनचर्या का हिस्सा से हो गया है। कई बार तो इस इलाके में पैदल चलने का जगह भी नहीं होता। प्रदूषण और गन्दगी की समस्या भी इस क्षेत्र में इतना अधिक है कि सांस लेने के लिए साफ हवा भी दूभर है। इस पूरे इलाके में बच्चों के खेलने का मैदान और बुज़ुर्गों के टहलने का पार्क भी नहीं है।इस निर्णय से इस क्षेत्र में जाम की समस्या और प्रदूषण दोनों और भी बढ़ेगा। साथ हीं उक्त मैदान में एक दुर्गा पूजा मण्डप भी है जहाँ दशकों से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है जिसके साथ राँची के लाखों धर्मावलम्बियों की आस्था भी जुड़ी है। ऐसी स्थिति में इतने भारी जाम और प्रदूषण युक्त अपर बाज़ार के बीचों -बीच बकरी बाज़ार मैदान में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय बहुत घातक साबित होगा।
इतना ही नहीं , अपर बाजार में हाट तथा आसपास की दुकानों से सिर्फ दुकानदारों का ही नहीं बल्कि इससे जुड़े हजारों कर्मचारियों और अन्य लोगों का जीवन यापन होता है, परन्तु हमें शिकायत मिली है कि नगर निगम के कतिपय कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर इनका भयादोहन करके इन्हें उजाड़ने की धमकी दी जाती है और वसूली की जाती है।
आम आदमी पार्टी नगर निगम के इस निर्णय का घोर विरोध करती है तथा निम्नलिखित माँग करती है:
1. बकरी बाज़ार मैदान (दुर्गा पूजा मण्डप) में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने के निर्णय को तत्काल रद्द किया जाए।
2. उक्त मैदान को बच्चों के खेल के लिए मैदान तथा बुजुर्गों के टहलने के लिए पार्क एवं गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाए
3. दुर्गा पूजा मण्डप के साथ कोई छेड़छाड़ ना हो, वहाँ दशकों से चल रहे दुर्गा पूजा का निर्बाध आयोजन सुनिश्चित हो तथा लाखों हिंदुओं की भावना के साथ खिलवाड़ ना हो।
4. अपर बाजार में हाट तथा आसपास की दुकानों से नगर निगम के कतिपय कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर भयादोहन , धमकी और वसूली तत्काल रोका जाए तथा व्यवसायियों को यह भरोसा दिया जाए कि उनकी दुकानों और व्यवसाय पर कोई खतरा उत्पन्न नहीं किया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में अंजन वर्मा, परवेज अख्तर, अमन कुमार , उदित कुमार तथा राजेश कुमार शामिल रहे।
द हाइवे फैशन वीक सीजन 6 का ऑडिशन 21को
रांची। जिम्मी माॅडल्स के तत्वावधान में व झारक्राफ्ट के सहयोग से द हाइवे फैशन वीक सीजन 6 का आयोजन राजधानी रांची में किया जा रहा है। शो का मैनेजमेंट मौर्या इवेंट मैनेजमेंट द्वारा किया जा रहा है। इस फैशन वीक में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त माॅडल्स व डिजाइनर के अलावा झारखंड के माॅडल्स भी भाग लेंगे। इस संबंध में अंकित गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि द हाइवे फैशन वीक सीजन 6 का ऑडिशन 21जुलाई को 11बजे से अपराह्न तीन बजे तक होटल द एकाॅर्ड में किया जाएगा। ऑडिशन में हिस्सा लेने के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार द हाइवे फैशन वीक का आयोजन 18 अगस्त को कांके रोड स्थित होटल होलिडे होम में किया जाएगा। प्रेस वार्ता में वरुण साहु, जिम्मी गुप्ता, सैयद सन्नी, शाहिद रहमान, डाॅ
डेजी सिन्हा, साजिद होदा, सुधांशु,मनोज, उमा रानी, अंजलि सहित अन्य मौजूद थे।
बुधवार, 17 जुलाई 2019
सीएम रघुवर दास ने किया देवघर दर्शन का उद्घाटन
देवघर दर्शन से अर्थव्यवस्था को बल --रोजगार के नये अवसर भी प्राप्त होंगे
झारखण्ड में ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने में इन महिलाओं का बड़ा योगदान
देवघर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मदरसा मैदान में स्थित शिवलोक परिसर में देवघर दर्शन का उद्घाटन करते हुए कहा कि पर्यटक देवघर दर्शन की भव्यता और इसकी पौराणिकता को करीब से जानकर एक सुखद अनुभूति का एहसास करेंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा। यहाँ आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि से राज्य के अर्थव्यवस्था को तो बल मिलेगा हीं साथ ही, रोजगार के नये अवसर भी सृजन होंगे।
2022 तक एक-एक गांव समृद्ध हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि 2022 तक एक-एक गांव समृद्ध हो जाय, क्योंकि जब तक किसी भी राज्य का गांव व वहां रहने वाले लोग समृद्ध नहीं होंगे तब तक वह राज्य समृद्ध नहीं हो सकता है।
मुख्यमंत्री ने शिवलोक परिसर में विभिन्न ग्राम उद्योग, कुटीर उद्योग एवं स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के द्वारा लगाये गये हस्त निर्मित सामग्रियों के स्टाॅल का अवलोकन कर कहा कि शिवलोक परिसर में जिस प्रकार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने उद्यमशीलता का परिचय दिया है, उससे लगता है कि राज्य सरकार द्वारा उनके स्वावलंबन हेतु किये गए प्रयास सार्थक हो रहें हैं। अपने कार्य के प्रति जिम्मेवार ऐसी महिलाओं को राज्य सरकार और हुनरमंद बनाएगी। झारखण्ड में ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने में इन महिलाओं का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि यहां की उद्यमशील महिलाएं अगरबत्ती बना रही है। ऐसे में सरकार चाहती है कि यहां की महिलाओं द्वारा निर्मित अगरबत्ती का ही प्रयोग मंदिर में किया जाय, ताकि उन्हें प्रोत्साहन देते हुए उनके आय में वृद्धि लायी जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि ग्राम उद्योग के माध्यम से लोगो की आय मे वृद्धि की जाय, ताकि संकल्प से सिद्धि प्राप्त किया जा सके।

सीएम रघुवर दास ने फौजदारी बाबा वासुकिनाथधाम में किया श्रावणी मेला का शुभारंभ
इस अवसर पर 40 करोड़ 56 लाख 52 हजार की नौ विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
===================
“बासुकी भोग प्रसादम” को श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध... मुख्यमंत्री बने पहले श्रद्धालु ग्राहक
टेंट सिटी का अवलोकन किया और स्वास्थ्य केंद्र में ब्लडप्रेसर की जांच करायी
===============
शिवकृपा से साढ़े चार साल से राज्य का विकास हो रहा है
मेला के जरिये श्रेष्ठ भारत की कल्पना साकार हो सकती है
किसानों के बीच गलत प्रचार करने वालों को जेल भेजें
ओलचिकी लिपि के शिक्षक 15 दिनों में नियुक्त करें
35 लाख किसानों को 3 हजार करोड़ का देना है लाभ
वासुकिनाथधाम, दुमका/रांची। यह भगवान शिव का आशीर्वाद ही तो है कि विगत साढ़े चार साल से झारखण्ड विकास कर रहा है। आज श्रावणी मेला का शुभारंभ करते हुए मैं महादेव से याचना करता हूं कि वे राज्य के लोगों की आकांक्षाओं और आशाओं को पूर्ण करें। यह सिर्फ श्रावणी मेला ही नहीं बल्कि मेलजोल का माध्यम भी है क्योंकि मेला मिठास से भरा होता है। मेला जैसे आयोजन से हम श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को यथार्थ में परिवर्तित कर सकते हैं। एक बार पुनः बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का मैं कर जोड़ अभिनंदन करता हूं। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने दुमका स्थित वासुकिनाथधाम में श्रावणी मेला के उद्घाटन समारोह में कही।
शिवगंगा का सौंदर्यीकरण प्रथमिकता में
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संथालपरगना के पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु कार्य कर रही है। देवघर में एयरपोर्ट, एम्स का निर्माण कार्य हो रहा है। 20 करोड़ की प्रसाद योजना दुमका को मिलेगा। यह केंद्र सरकार को प्रस्तावित है। शिवगंगा के सौंदर्यीकरण की पहल हो चुकी है। जल्द इसके जीर्णोद्धार का कार्य होगा। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से तारापीठ-मयूराक्षी-वासुकिनाथधाम-देवघर को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा।
एक अनुरोध, स्वच्छता अपनाएं, नहीं तो दंड के भागी
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुमका और देवघर श्रावणी मेला में स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करे इस दिशा में कार्य करना है। इस पवित्र स्थल को स्वच्छ रखना सिर्फ सरकार की जिम्मेवारी नहीं, बल्कि सभी की है। वासुकिनाथधाम में दुकानदार इस कार्य मे सहयोग करें। अन्यथा उनपर दंड का प्रावधान सुनिश्चित किया जाएगा। आपको यह समझने की जरूरत है कि जब श्रद्धालु यहां से जाएं तो स्वच्छता की तारीफ अवश्य करें ।
केंद्र और राज्य के द्वारा 5 हजार करोड़ 35 लाख किसानों के खाते में। राज्य सरकार देगी 3 हजार करोड़
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजना के तहत झारखंड राज्य के 35 किसानों के बीच 5 हजार करोड़ रुपए का वितरण होगा। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत राज्य के किसानों को दो क़िस्त में 3 हजार करोड़ रुपये योजना के तहत वितरित करना है। अगस्त माह और दुर्गा पूजा के समय किसानों को मिलने वाली यह किस्त उन्हें कृषि कार्य मे सहयोग करेगा। दुमका में स्मार्ट एग्रो फार्म का शुभारंभ होना शुभ संकेत है। अब किसान बहुफसलीय खेती की बारीकियों से अवगत हो सकेंगे, इससे ग्रामीण पलायन रोकने में मदद मिलेगी।
किसानों को बहकाने वालों को जेल भेजें
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिल रही राशि को लेकर कुछ लोग किसानों के बीच भ्रम फैला रहें हैं। संथालपरगना के सभी जिला के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ऐसे तत्वों की पहचान कर विकास विरोधी शक्तियों को जेल भेजें। ये किसानों का बदलाव नहीं चाहते। भ्रम फैलाने वाले यह समझ लें कि जो राज्य के विकास कार्य में अवरोध उत्पन्न करेगा उसे जेल भेजा जाएगा।
संताल परगना में गरीब का जीवन बदलना मेरी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल परगना के गरीब के जीवन मे बदलाव लाना मेरी प्राथमिकता है। संथाल की संस्कृति यहां की पहचान है। इस संस्कृति को नष्ट करने का कार्य विदेशी शक्तियां कर रहीं हैं। यह संथालवासियों कि जिम्मेवारी है कि वे अपनी संस्कृति को सहेजने के लिए क्या जतन करते हैं। यह जिम्मेवारी पढ़े लिखे संथाल युवाओं की है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों को स्मार्ट फोन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा आवास योजना, पम्प सेट वितरण योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, श्रम मान धन योजना, कौशल विकास के तहत नियुक्ति पत्र, JSLPS के तहत बकरी पालन की योजनाओं से लाभान्वित किया।
इस अवसर पर मंत्री, महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण डॉ लुइस मराण्डी, मंत्री, पर्यटन श्री अमर कुमार बाउरी, मंत्री श्रम, प्रशिक्षण एवं नियोजन श्री राज पलिवार, मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता श्री रणधीर सिंह, सचिव पर्यटन श्री राहुल शर्मा, प्रमंडलीय आयुक्त श्री विमल कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक संथालपरगना श्री राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त दुमका श्रीमती बी राजेश्वरी, पुलिस अधीक्षक दुमका श्री वाई एस रमेश व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
व्यवसायी के खाते से उड़ाए 40 हजार
रांची। रांची के व्यवसायी के रांची के व्यसायी जयदीप चड्ढा साइबर ठगी
का शिकार हो गए। उनके स्टेट बैंक एकाउंट से 19999+19999 अर्थात 39998 रुपये निकाल
लिए गए। उनके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के हेड ऑफिस का अधिकारी होने का दावा करने
वाले एक शख्स ने फोन किया और कहा कि उनका एटीएम ब्लॉक किया जा रहा है। उसे चालू
रखने के लिए एटीएम का नंबर पूछा। श्री चड्ढा ने भोलेपन में नंबर बता दिया। इसके
कुछ ही सेकेंड के बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके एकाउंट से 19999 रु. कट गए हैं।
कुछ ही देर बाद इतनी ही रकम दुबारा ट्रांसफर कर ली गई। वे भागे-भागे बैंक गए और
अपना एकाउंट फ्रीज करा दिया। इसके बाद लालपुर थाना में ठगी की शिकायत दर्ज कराई।
झारखंड पुलिस का साइबर सेल मामले की जांच कर रहा है।
झारखंड में साइबर अपराधी बेहद सक्रिय हैं। आए दिन लोग उनका शिकार बन
रहे हैं। राज्य के दुमका जिले को जामताड़ा अनुमंडल और गिरिडीह जिला साइबर
अपराधियों का अंतर्राष्ट्रीय केंद्र बन चुका है। केंद्र और विभिन्न राज्यों की
पुलिस के हत्थे इन इलाकों के दर्जनों साइबर अपराधी पकड़े जा चुके हैं। राज्य के
पूर्व डीजीपी डीके पांडे ने एक वर्ष के अंदर साइबर अपराध को पूर्णतः समाप्त कर
देने का दावा किया था। वे सेवानिवृत्त भी हो गए लेकिन साइबर अपराध कम होने की जगह
और बढ़ता ही जा रहा है।
पीसीसी पथ निर्माण में लूट-खसोट का आरोप
ललित मोहन गिलुआ ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
चक्रधरपुर । चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा जंटा से कुईतुका तक पीसीसी पथ का निर्माण कराए जा रहे हैं उसमें संवेदक एवं विभाग के पदाधिकारियों की मिलीभगत से लूट का खेल खेला जा रहा है।पथ की प्राक्कलन क्या है पथ की क्या लंबाई है क्या चौड़ाई है कितना इंच पीसीसी करना है इसकी जांच को कभी भी कनिय अभियंता, सहायक अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता कोई भी स्थल पर नहीं आता है जमकर लूट खसोट करने की योजना है। उक्त निर्माण स्थल पर किसी प्रकार का बोर्ड भी अब तक नहीं लगा है मजदूरों को कितना मजदूरी देना है याह भी वहां कहीं अंकित नहीं है इन सब बिंदुओं की जांच होनी चाहिए इतना महत्वपूर्ण पथ भ्रष्टाचारी का भेंट ना चढ़ जाए इस पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है।ललित मोहन गिलवा ने मुख्य सचिव से आग्रह किया है कि विभाग को स्पष्ट निर्देश दे कि उक्त पथ का निर्माण अभियंता के उपस्थिति में हो।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
(भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. इसकी एक बानगी झारखंड के कोयला खदान क्षेत्रों में देखने को मिलती है. हाई कोर्...
-
19 मई को को कैट ने आईजी निर्मला अमिताभ चौधरी को अवमानना का दोषी करार देते हुए 15 दिनों के कारावास की सजा सुनाई है. उनके विरुद्ध वारंट भ...
-
JOURNALISTERA The People's E-Paper : 'via Blog this'