रांची। झारखंड महिला सियासत ने विधानसभा चुनाव के लिए अबकी बार महिला
सरकार का नारा दिया है। यह एनडीए और महागठबंधन से बाहर के दलों को एक मंच पर लाकर
तीसरा मोर्चा बनाने की एक कोशिश है। रांची नगर निगम की पार्षद उर्मिला यादव इस
अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह समर्पित हो चुकी हैं। वे अपने वार्ड के
अंतर्गत महिलाओं के राजनीतिकरण के प्रयास में लगी हैं। उनका मानना है कि राजनीतिक
चेतना उन्नत होने पर वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होंगी। राजनीतिक दल महिलाओं की
33 प्रतिशत भागीदारी पर सहमति तो व्यक्त करती हैं लेकिन चुनावों के दौरान उन्हें
उम्मीदवारी देने से परहेज़ करती हैं। लिहाजा महिला सियासत के तहत कोशिश की जाएगी
कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 81 सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारे जाएं
और झारखंड में महिलाओं की सरकार बनवाकर संसदीय राजनीति में एक नया इतिहास रचा जाए।
उर्मिला यदव का कहना है कि आधी आबादी जाग जाएगी तो आधी नहीं बल्कि पूरी भागीदारी
लेकर देश और राज्य को उन्नति के शीर्ष पर ले जाएगी। वे इसी प्रयास में लगी हैं।
यह ब्लॉग खोजें
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह जी के साथ संजय शाश्वत की एक मुलाक़ात -------------------------------------------------------------------- साल भर ...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
● मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेरमो में पिचड़ी कोयला खदान, सीसीएल के 150 करोड़ एवं राज्य सरकार की 228 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कि...
-
आरा हाऊस( वीर कुंवर सिंह संग्रहालय), आरा, बिहार कुछ इमारतें जन क्रांति की मौन गवाह होती हैं. इतिहास का एक पूरा अध्याय इनमे अंकि...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें