यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 18 जुलाई 2019

मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स नहीं चिल्ड्रेन पार्क बनेः आप


रांची। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा बकरी बाज़ार मैदान में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने के निर्णय को रद्द करने की मांग को लेकर मेयर को ज्ञापन सौंपा तथा माँग की  कि उस मैदान को बच्चों के खेल के मैदान-पार्क के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही निगम कर्मचारियों द्वारा अपर बाज़ार हाट एवं आस पास के दुकानदारों को धमकी और उनसे अवैध वसूली को लेकर भी  शिकायत की।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह ने कहा कि अपर बाज़ार राँची शहर का सबसे भीड़-भाड़ वाला इलाका है। जहाँ राँची और आसपास क्षेत्र के कई इलाके से लोग हज़ारों की तादाद में खरीदारी करने आते हैं। इस इलाके में घंटों जाम, रोज़ की दिनचर्या का हिस्सा से हो गया है। कई बार तो इस इलाके में पैदल चलने का जगह भी नहीं होता। प्रदूषण और गन्दगी की समस्या भी इस क्षेत्र में इतना अधिक है कि सांस लेने के लिए साफ हवा भी दूभर है। इस पूरे इलाके में बच्चों के खेलने का मैदान और बुज़ुर्गों के टहलने का पार्क भी नहीं है।इस निर्णय से इस क्षेत्र में जाम की समस्या और प्रदूषण दोनों और भी बढ़ेगा। साथ हीं उक्त मैदान में एक दुर्गा पूजा मण्डप भी है जहाँ दशकों से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है जिसके साथ राँची के लाखों धर्मावलम्बियों की आस्था भी जुड़ी है।  ऐसी स्थिति में  इतने भारी जाम और प्रदूषण युक्त अपर बाज़ार के बीचों -बीच बकरी बाज़ार मैदान  में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय बहुत घातक साबित होगा।
 इतना ही नहीं , अपर बाजार में हाट तथा आसपास की दुकानों से सिर्फ दुकानदारों का ही नहीं बल्कि इससे जुड़े हजारों कर्मचारियों और अन्य लोगों का जीवन यापन होता है, परन्तु हमें शिकायत मिली है कि नगर निगम के कतिपय कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर इनका भयादोहन करके इन्हें उजाड़ने की धमकी दी जाती है और वसूली की जाती है।

 आम आदमी पार्टी नगर निगम के इस निर्णय का घोर विरोध करती है तथा निम्नलिखित माँग करती है:

1. बकरी बाज़ार मैदान (दुर्गा पूजा मण्डप) में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने के निर्णय को तत्काल रद्द किया जाए।

2. उक्त मैदान को बच्चों  के खेल के लिए मैदान तथा बुजुर्गों के टहलने के लिए पार्क एवं गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाए

3. दुर्गा पूजा मण्डप के साथ कोई छेड़छाड़ ना हो, वहाँ दशकों से चल रहे दुर्गा पूजा का निर्बाध आयोजन सुनिश्चित हो तथा लाखों हिंदुओं की भावना के साथ खिलवाड़ ना हो।

4.  अपर बाजार में हाट तथा आसपास की दुकानों से नगर निगम के कतिपय कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर भयादोहन , धमकी और वसूली तत्काल रोका जाए तथा व्यवसायियों को यह भरोसा दिया जाए कि उनकी दुकानों और व्यवसाय पर कोई खतरा उत्पन्न नहीं किया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में अंजन वर्मा, परवेज अख्तर, अमन कुमार , उदित कुमार तथा राजेश कुमार शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे भाजी का मुहूरत

मुंबई। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो की करेंगे भाजी का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। और ...