यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 17 जुलाई 2019

व्यवसायी के खाते से उड़ाए 40 हजार



रांची। रांची के व्यवसायी के रांची के व्यसायी जयदीप चड्ढा साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके स्टेट बैंक एकाउंट से 19999+19999 अर्थात 39998 रुपये निकाल लिए गए। उनके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के हेड ऑफिस का अधिकारी होने का दावा करने वाले एक शख्स ने फोन किया और कहा कि उनका एटीएम ब्लॉक किया जा रहा है। उसे चालू रखने के लिए एटीएम का नंबर पूछा। श्री चड्ढा ने भोलेपन में नंबर बता दिया। इसके कुछ ही सेकेंड के बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके एकाउंट से 19999 रु. कट गए हैं। कुछ ही देर बाद इतनी ही रकम दुबारा ट्रांसफर कर ली गई। वे भागे-भागे बैंक गए और अपना एकाउंट फ्रीज करा दिया। इसके बाद लालपुर थाना में ठगी की शिकायत दर्ज कराई। झारखंड पुलिस का साइबर सेल मामले की जांच कर रहा है।
झारखंड में साइबर अपराधी बेहद सक्रिय हैं। आए दिन लोग उनका शिकार बन रहे हैं। राज्य के दुमका जिले को जामताड़ा अनुमंडल और गिरिडीह जिला साइबर अपराधियों का अंतर्राष्ट्रीय केंद्र बन चुका है। केंद्र और विभिन्न राज्यों की पुलिस के हत्थे इन इलाकों के दर्जनों साइबर अपराधी पकड़े जा चुके हैं। राज्य के पूर्व डीजीपी डीके पांडे ने एक वर्ष के अंदर साइबर अपराध को पूर्णतः समाप्त कर देने का दावा किया था। वे सेवानिवृत्त भी हो गए लेकिन साइबर अपराध कम होने की जगह और बढ़ता ही जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे भाजी का मुहूरत

मुंबई। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो की करेंगे भाजी का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। और ...