यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 26 अगस्त 2019

चेंबर की टीम कुणाल ने की पदयात्रा


रांची।आज दिनांक 26 - 8 - 19 को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की टीम कुणाल ने श्रद्धानंद रोड, कपड़ा पट्टी एवं ओसीसी गली में पदयात्रा की।

पदयात्रा के दौरान टीम ने श्रद्धानंद रोड, कपड़ा पट्टी एवं ओसीसी गली के व्यापारियों के समस्याओं को जाना एवं अधिक से अधिक वोट करने की अपील की |

टीम कुणाल के कुणाल आजमानी ने कहा की, हमारे जीत होने में श्रद्धानंद रोड, कपड़ा पट्टी एवं ओसीसी कंपाउंड की जो भी समस्याएं है उसका समाधान हमलोग करते आये है और आगे भी किया करेंगे |

पदयात्रा में टीम कुणाल से कुणाल आजमानी, अनिल अग्रवाल, अश्विनी राजगढ़िया, धीरज तनेजा, दीनदयाल वर्णवाल, मनीष कुमार सराफ, मुकेश कुमार अग्रवाल, नवजोत अलंग, परेश गट्टानी, प्रवीण जैन छाबड़ा, प्रवीण लोहिया, पूजा ढाढा, राहुल मारू, राहुल साबू, राम बांगर, रोहित अग्रवाल, संजय अखौरी, सुमित जैन, विवेक अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला थे।

पाला बदलने की तैयारी में कांग्रेस के तीन विधायक!



देवेंद्र गौतम
रांची। कांग्रेस के आठ वर्तमान विधायकों में तीन कभी भी पाला बदल सकते हैं। उनमें बरही विधायक मनोज यादव, लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत और पांकी विधायक देवेंद्र सिंह बिट्टू के नाम शामिल हैं। तीनों विधायक भाजपा आलाकमान के संपर्क में बताए जा रहे हैं। एक-दो रोज में इसकी विधिवत घोषणा हो सकती है। यह चर्चा झारखंड में ही नहीं दिल्ली दरबार में भी है। हालांकि विधायकों ने अभी तक ऐसे कोई संकेत नहीं दिए हैं। फिर भी यदि ऐसा हुआ तो कुछ ही माह बाद होने वाले चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर गंभीर असर पड़ेगा।
झारखंड राज्य के गठन से पहले झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ही मुख्यधारा की पार्टियां हुआ करती थीं। लेकिन झारखंड राज्य के गठन में भाजपा की मुख्य भूमिका होने के कारण वह मुख्यधारा में आ गई। आज स्थिति यह है कि विपक्षी दलों के लिए अपने अस्तित्व की रक्षा करना मुश्किल हो गया है। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद ऱाज्य में भाजपा और भी मजबूत हो गई है। पहली बार रघुवर दास के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बनी है जो अपना कार्यकाल पूरा करने जा रही है। 
राजनीतिक स्थिरता के कारण इस अवधि में 14 वर्षों से थमा हुआ विकास का पहिया भी घूमने लगा है। विकास सिर्फ कागजों पर नहीं ज़मीन पर भी दिखने लगा है। इस बीच कांग्रेस, झामुमो, झाविमो आदि विपक्ष की भूमिका में खरे नहीं उतरे। घिसे-पिटे मुद्दों पर ही सरकार को घेरने का प्रयास करते रहे। विधायकों को आज की तारीख में कांग्रेस के अंदर अफना भविष्य संकट में दिखाई दे रहा है। उन्हें सत्ता का स्वाद चखने का अवसर मिलने की निकट भविष्य में कोई संभावना नज़र नहीं  रही है। लिहाजा अपने राजनीतिक करियर के लिए वे भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बशर्ते उनकी उम्मीदवारी सुनिश्चित रहने की गारंटी हो। कांग्रेस ही नहीं झामुमो और झाविमो के भी कई विधायक भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं। चुनाव के पहले काफी फेरबदल की संभावना बनी हुई है।

जर्जर सड़क के जीर्णोद्धार का आश्वासन

जल्द से जल्द दुरुस्त होगी जर्जर सड़क : सहायक अभियंता

त्रिशानु राय ने की पहल


चाईबासा। आशा कुमारी नर्सिंग होम पुलिस लाईन सड़क की जर्जर हालत के चलते राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है ।
 सड़क पे बने बड़े - बड़े गड्ढो में हमेशा बारिश के पानी जमा रहने से पैदल चलना दूरभर हो गया है ।
जनहित में मामले को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने पथ निर्माण विभाग चाईबासा के सहायाक अभियंता सुनील कुमार रजक से सोमवार मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए यथा शीघ्र उपरोक्त सड़क के मरम्मती करवाने की दिशा में सकारात्मक पहल करने की बात कही त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता ने कनीय अभियंता शशि मुर्मू को सड़क के भौतिक स्थिति का सत्यापन कर व प्राक्कलन तैयार कर जल्द से जल्द निविदा निकालने का प्रक्रिया को पूर्ण करने को कहा जिसके बाद सड़क में तीव्र गति से मरम्मती का कार्य प्रारंभ की जायेगी । मौके पर पवन विश्वकर्मा , नीरज कुमार झा सहित अन्य उपस्थित थे ।

दसवीं बार अध्यक्ष चुने गए विजय शर्मा

देवी मंडप-एदलहातु दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन


रांची। राजधानी के मोरहाबादी स्थित एदलहातू देवी मंडप दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। समिति की बैठक में पूर्व के सभी पदाधिकारियों सह सदस्यों ने सर्व सम्मति से निर्मला कॉवेंट स्कूल के प्रिंसिपल विजय कुमार शर्मा को अध्यक्ष के रूप में चयनित किया। ज्ञातव्य हो कि श्री शर्मा विगत दस वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष के रूप में चयनित होते आ रहे हैं । उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री शर्मा का निर्विरोध समर्थन किया। साथ ही कहा कि श्री शर्मा के सरंक्षण में अब तक न तो पूजा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन हुई और न ही कार्यकारिणी समिति के किसी सदस्यों को उनके प्रति कोई शिकायत है। श्री शर्मा का व्यक्तित्व ईमानदारी और कार्य के प्रति समर्पण भाव का प्रतीक है।  वहीं श्री शर्मा ने लगातार दसवीं बार अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के लिए समिति के अन्य सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया । उक्त मौके पर पूजा संबंधी आर्थिक बजट के रूप में अनुमानित खर्च सात लाख बताया गया । जिसमे पंडाल के लिए तीन लाख पचास हजार, मूर्ति के लिए एक लाख पचास हजार, साउंड एवं लाइट के लिए एक लाख बीस हज़ार तथा सजावट के लिए अस्सी हजार रूपए अनुमानित व्यय का लक्ष्य रखा गया। सभी सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि पूर्व की भांति इस बार भी पूजा शांति पूर्वक आयोजित कराया जाएगा। मौके पर सचिव अजय सिंह, उप सचिव लाभेश कुमार, उपाध्यक्ष जगदीश  दास, सरंक्षक मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष विनीत सिंह, सह - कोषाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, मुख्य सलाहकार विनोदानंद चौबे तथा कई अन्य लोगों को मुख्य सदस्य के रूप में चुना गया।

छह विधान सभा क्षेत्रों में परचम लहराने की तैयारी में भाजपा



विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ माह ही बचे हैं इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है यूँ तो इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सिंहभूम लोकसभा सीट के सभी के सभी 6 सीटों पर तैयारी प्रारंभ कर दी है और वर्तमान समय में मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा संगठन के साथ साथ कार्यकर्ताओं की सुधि लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ साथ आम लोगों के साथ भी जुड़ने में सफल हो रहे हैं मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा विकास कार्यों की गति को तेज करने के साथ साथ शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क, बिजली ,पानी गैस चूल्हा और सिलेंडर वितरण काफी कारगर साबित हो रहा हैं केंद्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान निरंतर ज़िला में विकास गति को बेहतर बता रहे हैं चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई विकास कार्यों को मुख्यमंत्री ने विकास को गति दिया है बताया जाता है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की रूचि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की है इसलिए चक्रधरपुर बंदगांव मार्ग का निर्माण भी यात्रा शीघ्र शुरू होगे श्री गिलुवा विकास  और  कार्यकर्ताओं तथा संगठन के बलबुते चुनावी मैदान में उतरने का मन बनाया है।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डीपीएस ने लहराया परचम



विनय मिश्र
चक्रधरपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सार्थकता एवं अभिभावकगण के बीच अपनी सशक्त पहचान रखने वाला दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों पढ़ाई व अनुशासन में अपने विद्यालय का नाम रोशन करने के साथ खेलकूद में भी अपना परचम लहराया है कल चक्रधरपुर में आयोजित ताईकांडो प्रतियोगिता में डी पी एस के बच्चों ने जिस फुर्ती के साथ आत्मरक्षा हेतु प्रदर्शन किया उसे डी आर एम छत्रसाल सिंह सहित अन्य उपस्थित अधिकारीगण ने भी सराहा इसका श्रेय विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार को जाता है जिनके सराहनीय प्रयास से विद्यालय ने पठन पाठन के साथ साथ बेहतर परीक्षाफल परिणाम के साथ साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी अपना परचम लहराया।

सेवानिवृत्त शिक्षक नागेंद्र नाथ सारंगी का निधन


चक्रधरपुर। शिक्षक का जीवन एक विद्यार्थी के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है यदि वह शिक्षक आपके जीवन में कोई भी परिवर्तन लाता है तो उनका स्थान और भी बढ़ जाता है .ऐसे ही चक्रधरपुर के स्वर्गीय नागेंद्र नाथ जी थे जिनसे ना जाने कितने बच्चे पढ़कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किए हैं .कोई आईएस कोई आईपीएस और कोई विभिन्न क्षेत्रों में अपनी ख्याति प्राप्त कर रहा है परंतु उस ख्याति का श्रेय उनके गुरु को ज्यादा है जाता है.

 चक्रधरपुर में मैट्रिक परीक्षा में वह पहले ऐसे विद्यार्थी थे जिन्होंने प्रथम दर्जे से मैट्रिक की परीक्षा पास किया था .गणित के अंकों को वह मुंह जुबानी सरल करते थे।पुराना बस्ती ही नहीं बल्कि शहर के अधिकतर बड़े एवं छोटे बच्चों ने उनसे अध्ययन कर अपने पाठ्यक्रम को बेहतर बनाया।

उनके एक शिष्य जो आज समाज सेवा में अपने अलग ही प्रसिद्धि हासिल किए हैं श्री निरुप कुमार प्रधान जी बताते हैं कि वह गणित के मास्टरमाइंड कहे जाते थे उन्होंने ही श्री प्रधान को पढ़ाया है एवं उनके द्वारा पढ़ा हुआ हर बच्चा गणित में महारत हासिल  किया है ।शनिवार रात 10:00 बजे उनका देहांत हो गया, यह पूरे चक्रधरपुर के लिए एक दु:खद घटना है. ऐसे व्यक्ति का जाना मानो विद्यार्थियों के सर से उनका साया उठ जाना है. पूरा चक्रधरपुर  शोक से डूबा हुआ है एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है.

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...