बख्तियारपुर। पटना
जिले के बख्तियारपुर स्थित करनौली ग्राम के उमेश प्रसाद सिंह अपने पूर्वज
स्व.सुरेश चंद्र सिंह की 25 वीं पुण्य तिथि पर लायंस क्लब ऑफ पाटलीपुत्र आस्था के
सौजन्य से आगामी 10 मार्च को निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर एवं निःशुल्क दवा वितरण
का आयोजन कर रहे हैं। यह शिविर गांव के देवी स्थान पर सुबह 10 बजे से दिन के 1 बजे
तक चलेगा। पटना के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सकों ने इसमें निःशुल्क सेवा प्रदान
करने पर सहमति जताई है। उनमें ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा, विकास कुमार सिंह, ह्रदय रोग
विशेषज्ञ डा. अभिनव भगत, किडनी रोग विशेषज्ञ डा. हर्षवर्धन, सामान्य एवं ह्रदय रोग
विशेषज्ञ डा. तौफीक निसार, एवं डा. रमन राज, दंत रोग विशेषज्ञ डा. सरिता सिंह,
नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. संतोष कृष्ण, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. झिलमिल, डाइबिटिज
विशेषज्ञ डा. सुकृत प्रकाश, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. निशिकांत कुमार और पेट तथा
लीवर रोग विशेषज्ञ डा. शांतम मोहन शामिल हैं। शिविर में वजन, ब्लड सुगर, ब्लड
प्रेसर, हीमोग्लोबीन, युरिक एसिड, कोलेस्ट्राल, नेत्र जांच और आवश्यकतानुसार अन्य
जांच भी निःशुल्क की जाएगी। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।
शिविर के आयोजक उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि शिविर के संबंध में आसपास के गांवो
के अलावा विभिन्न इलाकों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि ज्यादा से
ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि अपने पूर्वजों की स्मृति को ताजा
करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं हो सकता। उन्होंने
कहा कि शिविर के संबंध में कोई भी जानकारी 9472226189 और 94309065952 पर ली जा
सकती है।
यह ब्लॉग खोजें
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
रांची। राष्ट्रीय विकलांग मंच के एक आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से औपचारिक मुलाक़ात क...
-
● मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेरमो में पिचड़ी कोयला खदान, सीसीएल के 150 करोड़ एवं राज्य सरकार की 228 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कि...
-
* फैंटेसी लैंड में बच्चे मचाएंगे धमाल रांची। सामाजिक संस्था जेसीआई उड़ान के तत्वावधान में आगामी 22 मार्च को किड्स कार्निवाल का आयोजन क...
-
देवंद्र गौतम रांची। रांची के महंगे अस्पतालों में एक मेडिका क बार फिर गलत इलाज को लेकर चर्चे में है। एक मरीज की मौत के बाद उसक...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें