यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019

कबड्डी एसोसिएशन ने ली मृतक खिलाड़ी के परिजनों की सुध

सड़क दुर्घटना में मृत खिलाड़ी विवेख कुमार के परिजनों को 15 हजार की मदद की घोषणा
खिलाड़ियों के ग्रूप इंश्योरेंस का लिया निर्णय

दुर्घटना में मृत कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार
रांची। 12 फरवरी को देवघर निवासी पूर्व राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी विकेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत से कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड परिवार काफी मर्माहत है। संघ के चेयरमैन अर्चित आनंद ने विकेश कुमार की आकस्मिक मौत पर दुःख जताया है और शोक संतप्त परिजनों को अपनी ओर से 15 हज़ार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा अर्चित आनंद ने ये भी घोषणा की है कि वर्तमान में झारखंड कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करनेवाले सभी खिलाड़ियों का ग्रुप एक्सीडेंटल इन्सुरेंस जल्द से जल्द (31 मार्च से पहले) कराया जाएगा। जिसका पूरा खर्च वे स्वयं वहन करेंगे। जिससे कि विषम परिस्थितियां आनेपर देश-राज्य का नाम रौशन करनेवाले खिलाड़ियों के परिजनों को कुछ आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके।

1 टिप्पणी:

द पूअर थिएटर कंपनी में शेक्सपियर लिखित नाटक ओथेलो का भव्य मंचन

 मुंबईः बीती रात द पूअर थिएटर कंपनी, वेदा फैक्ट्री के सहयोग से शेक्सपियर के ओथेलो नाटक शेक्सपियर का शानदार मंचन हुआ। हिंदुस्तानी में अनुवादि...