यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 28 जुलाई 2018

किसान अधिकार यात्रा का पंजाब में भव्य स्वागत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय किसान महासंघ की किसान अधिकार यात्रा पंजाब पहुंची। पंजाब-जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर पंजाब के सैंकड़ों किसान साथियों ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर यात्रा में शामिल किसान नेताओं  शिव कुमार कक्काजी, गुरनाम सिंह जी, जगजीत सिंह जी, अभिमन्यु कोहाड़, हामिद मालिक, हरपाल सुधल, रेशम सिंह, भगत सिंह का स्वागत किया। स्वागत सभा का आयोजन गुरदासपुर में किया गया। इसके बाद सैंकड़ों गाड़ियों के साथ यात्रा तरन तारण के लिये रवाना हो गयी। तरन तारण की सब्ज़ी मंडी में जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों किसानों ने भाग लिया।
किसानों की सभा को  शिव कुमार कक्काजी, जगजीत सिंह जी, गुरनाम सिंह जी, अभिमन्यु कोहाड़, हामिद मलिक, सतनाम सिंह भैरू जी ने किसानों को सम्बोधित किया एवम राजनीतिक पार्टियों के किसान विरोधी फैसलों पर जमकर सवाल उठाए।
किसान नेताओं में कहा कि सरकार ने किसानों को स्वमीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर C2+50% के हिसाब से फसलों का MSP नहीं दिया है बल्कि A2+FL लागत मूल्य पर 50% जोड़कर MSP दिया है जो किसानों के साथ धोखा है। किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गयी तो 2019 में किसानों के द्वारा सरकार को कड़ा सबक सिखाया जाएगा।
शाम के 4 बजे यात्रा फिरोजपुर के लिए रवाना हुई, फिरोजपुर में रात्रि विश्राम के बाद कल यात्रा जैतो मंडी के लिए रवाना होगी और बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी।
अभिमन्यु कोहाड़
8950456616

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे भाजी का मुहूरत

मुंबई। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो की करेंगे भाजी का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। और ...