रांची। कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए लाॅकडाउन के दौरान अत्यंत गरीब लोगों को समाजसेवी व होटल संचालक रामाशंकर प्रसाद प्रतिदिन दोपहर का भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। उनके सौजन्य से बिरसा चौक स्थित होटल पार्क ईन (पूजा रेस्टोरेंट) के सामने आसपास के इलाकों के भोजन से वंचित अत्यंत गरीब लोगों को प्रतिदिन दोपहर में खाना खिलाया जाता है। इस क्रम में रविवार को गरीबों के बीच इडली,सांबर व चटनी का वितरण किया गया। श्री प्रसाद ने कहा कि विगत लगभग दस दिनों से गरीबों को एक समय का मुफ्त भोजन-पानी मुहैया कराया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग तरह का पकवान बनाकर खिलाया जाता है। इसके तहत किसी दिन दाल-भात और सब्जी, कभी रोटी-सब्जी, किसी दिन पूड़ी-सब्जी और हलुवा, आदि परोसा जाता है। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला लाॅकडाउन की अवधि (14अप्रैल,2020) तक जारी रहेगा। गरीबों को भोजन कराने में सोशल डिस्टेंस का भी अनुपालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें स्थानीय पुलिस-प्रशासन का अपेक्षित सहयोग भी मिल रहा है। उनका मकसद है कि भोजन से वंचित गरीब लोग भूखे नहीं रहें। भोजन बांटने में आदित्य, पूजा कुमारी, आशा देवी, अभिषेक सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह ब्लॉग खोजें
रविवार, 5 अप्रैल 2020
गरीबों को रोज अलग-अलग पकवान खिला रहे रामाशंकर प्रसाद

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
वो दिन भी खूब थे...तब जम कर नाटक किया करते थे ...कई सपने देखा करते..नाटको से ये कर देंगे..वो कर देंगे...क्रांति ला देंगे ...आन्दोलन खड़ा...
-
जिंदगी जिंदादिली का नाम है। इस वाक्य को आत्मसात कर कुछ लोग जनसेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लेते हैं। अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक ज...
-
* संस्था ने की अपील, रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें चक्रधरपुर : शहर की ख्याति प्राप्त सामाजिक संस्था भगेरिया फाउंडेशन के तत्वावधान...
-
रांची। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश केन्द्र की भाजपा सरकार के द्वारा लाए गए कैब बिल और एन०आर०सी०का खुले तौर पर विरोध करती है|...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें