रांची। महिला हितों के संरक्षण के लिए काम करने वाली अखिल भारतीय स्तर की संस्था ऑल इंडिया वीमेन्स कॉन्फ्रेंस की हटिया- तुपुदाना शाखा की अध्यक्ष और लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता शांति सिंह के सौजन्य से लॉकडाउन के दौरान गरीबों को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा है। आज गुरुवार को लॉकडाउन के 36 वें दिन भी तुपुदाना स्थित आरके मिशन रोड पर अवस्थित हैप्पी चिल्ड्रन स्कूल परिसर में लगभग एक सौ गरीबों को भोजन कराया गया। इसके अलावा श्रीमती सिंह जरूरतमंदों के बीच राशन का भी वितरण कर रही हैं। पीड़ित मानवता की सेवा के इस कार्य में उन्हें विभिन्न संस्थाओं का भी सहयोग मिल रहा है। वहीं, लाइट हाउस कैफे एंड किचन रेस्टोरेंट के संचालक दिलबाग दिलबाग सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता विजय नागवेकर भी मानवता की सेवा के इस कार्य में बहुमूल्य सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन की अवधि तक गरीबों को दोपहर में एक समय का भोजन प्रतिदिन कराए जाने का सिलसिला जारी रहेगा। गरीबों को भोजन कराने व जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न सामग्री और अन्य उपयोगी सामान बांटने में उन्हें कई सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसमें प्रयास डेवलपर्स, रंधावा कंस्ट्रक्शन, हेमू फाउंडेशन सहित विभिन्न संस्थाएं और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन के लिए हो रही परेशानियों को देखते हुए उनके द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की ओर से भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता लाल काली नाथ शाहदेव की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
यह ब्लॉग खोजें
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020
समाजसेविका शांति सिंह के सौजन्य से गरीबों को मिल रहा भोजन और राशन

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय किसान महासंघ की कोर कमेटी की मीटिंग आज पलवल में हुई। इस बैठक में 1 से 10 जून के गाँव बन्द आंदोलन की समीक्षा की गई ...
-
रांची। उपायुक्त,रांची श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में समाहरणालय,ब्लाॅक-ए के कमरा संख्या-207 में समेकित जनजाति विकास ...
-
डायरी के पन्ने दिनांक : 12.10.1998 .................................................. वह लावारिश लाश पड़ी थी उधर मुह खोले, टांग पसारे,...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें