यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 21 दिसंबर 2019

चक्रधरपुर में लाटरी और जुए पर कड़ी कार्रवाई


* थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की कार्यशैली को पुलिस अधीक्षक ने सराहा

विनय मिश्र
चक्रधरपुर :  पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार  द्वारा शहर में हब्बा- डब्बा (जुआ) खेल तथा लॉटरी टिकट विक्रेताओं के विरुद्ध  सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप चक्रधरपुर शहर में जुआरियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पूरे चक्रधरपुर शहर में जुआ और लाॅटरी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रवीण कुमार का मानना है कि जुआ के संचालन से आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। इससे लोगों का पारिवारिक जीवन भी प्रभावित होता है। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस कप्तान इंद्रजीत माहथा ने भी थाना प्रभारी की इस पहल को सराहा है। जनहित में जिला पुलिस के कार्यों को गंभीरता के साथ पूरा किये जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की है। श्री कुमार के मुताबिक  अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हब्बा-डब्बा खेल व लॉटरी टिकट की बिक्री रोकने के लिए वे कटिबद्ध हैं। यही नहीं, थाना रोड पर दिनभर भारी-भरकम वाहन खड़ा कर सामग्री उतारने पर दुर्घटना की आशंका को देखते हुए उन्होंने यह निर्देश दिया है कि  सुबह 8 बजे से पूर्व या फिर रात्रि बेला में सामग्री उतारा जाए। ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो।  गौरतलब है कि सोनुवा मार्ग अति व्यस्त है तथा दिनभर मार्ग व्यस्त रहने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए आमजन को सुगम, सुव्यस्थित और सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस निरीक्षक ने यह कदम उठाया है। उनकी इस पहल की  चहुंओर सराहना की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे भाजी का मुहूरत

मुंबई। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो की करेंगे भाजी का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। और ...