यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 23 सितंबर 2018

राज्यव्यापी आंदोलन की राह पकड़ेगी आम आदमी पार्टी


आम आदमी पार्टी झारखंड राज्य कार्यसमिति की बैठक में पारित हुए कई प्रस्ताव।बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन का निर्णय

रांची। आम आदमी पार्टी झारखंड कार्यसमिति कि बैठक होटल पार्क स्ट्रीट कचहरी में हुई। प्रदेश संयाेजक जयशंकर चौधरी की अनुपस्थिति में बैठक कि अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मुण्डा ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये तथा निम्नलिखित फैसले लिए गये-

■ झारखंड प्रदेश में पार्टी के बढ़ते जनाधार के कारण स्थायी राज्य कार्यालय के निर्माण के लिए कार्यसमिति के समक्ष प्रस्ताव रखा गया जिस पर सभी ने एकमत होकर सहमति जताई।
■ प्रदेश कार्यसमिति के सहमति से संजय राम,  मदन पांडे व मंटु पांडे को राज्य संयुक्त सचिव बनाया गया।  प्रितम कुमार मिश्रा,  राजेश कुमार, हर्ष दूबे, सुश्री आशा मूर्म व कृष्णा किशोर को राज्य कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया।
■ प्रदेश कार्यलय के निर्माण के लिए योगदान पर चर्चा हुई जिसमें विभिन्न सदस्यों ने अलग अलग स्तर व  तरीके से  मदद करने करवाने  के साथ बेहत्तर तालमेल स्थापित कर कार्यलय निर्माण के कार्य को संपन्न करने पर सर्वसम्मति बनी।
■ प्रदेश में बदहाल बिजली व्यवस्था, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, पारा शिक्षकों का वेतन सहित विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल व्यवस्था व समस्याओं पर  चर्चा हुई, जिसके पश्चात सर्वसम्मति से राज्य में बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ जिला व राज्य स्तर पर  व्यापक जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत 5 से 7 अक्टुबर के बीच विभिन्न जिलों में आंदोलन कि शुरुआत कि जायेगी।

कार्यसमिति के सदस्यों ने कहा कि झारखंड में बदहाल व्यवस्था को बदलने  के लिए हर स्तर पर व्यापक आंदाेलन किया जायेगा। वर्तमान भाजपा व इसके पूर्व कि सरकारों ने झारखंड को लुट झुठ व भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है,  जल, जंगल व जमीन को लुटकर उद्योगपतियों को दिया जा रहा है, सरकार पुरी तरह से तानाशाह व दमनकारी व जनविरोधी हो गई है। रघुवर दास के शासन में उद्योगपतियों व भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जा रहा है तथा गरीबों, किसानोँ, आदिवासियों व युवाओं का शोषण किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी प्रदेश में झुठ,लुट, भ्रष्टाचार कि राजनीति को खत्म कर शिक्षा, स्वास्थ  व विकास कि राजनीति के आधार पर सरकार बनायेगी तथा झारखंड कि संस्कृति व अस्मिता  कि रक्षा कर खुशहाल व संपन्न झारखंड का निमार्ण करेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा राष्ट्रगान के साथ बैठक संपन्न हुआ। बैठक में पवन कुमार पांडे, राजन कुमार सिंह, व्यास उपाध्याय, परवेज सहजाद, हेमकांत ठाकुर, प्रेम कुमार, हरदयाल यादव, यास्मिन लाल, दिनेश महतो, रंधीर प्रसाद, दिगंबर साह, सुखदेव हेम्ब्रम,आशा मुर्मू, सुनील चौधरी, मदन पांडे, विधानचंद्र रॉय, कुमार राकेश, ज्योतिष कुमार, प्रितम कुमार मिश्रा, राजेश कुमार, बिनोद केरकेटा, आलोक शरण व कुणाल मिश्रा सहित अन्य शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हास्य-व्यंग्यः ऑपरेशन कमल का प्रीपेड मोड लॉंच

  सूरत और इंदौर की परिघटना गर्मागर्म बहस का विषय बना हुआ है। यह सिर्फ एक प्रयोग है। आनेवाले समय में यह व्यापक रूप ले सकता है। 2014 के बाद ऑप...