यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 25 सितंबर 2018

एक भारत श्रेेष्ठ भारत के लिए होगा लोकमंथनः अमर कुमार बाउरी


उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे  उद्घाटन
समापन समारोह में होंगी लोक सभा की सभापति सुमित्रा महाजन
प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव 

रांची। लोक मंथन कार्यक्रम को लेकर रांची के सूचना भवन में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवम युवा कार्य विभाग के मंत्री सह लोकमंथन कार्यक्रम के आयोजन समिति के अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि लोकमंथन का यह दूसरा संस्करण है जिसका आयोजन झारखंड में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य "एक भारत श्रेष्ठ भारत" के निर्माण पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोकमंथन कार्यक्रम का उद्घाटन उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे और समापन समारोह में लोक सभा की सभापति सुमित्रा महाजन होंगी। इनके अलावा चार दिनों के कार्यक्रम में देश के कई प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे। 26 सितंबर को लोकमंथन से जुड़े एक प्रदर्शनी का उद्घाटन झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव करेंगे।
मंत्री ने इस कार्यक्रम में राज्य के सभी लोगों को आमंत्रित किया।

लोकमंथन आयोजन समिति के दीपक शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम में ज्ञान के प्रकाश को उतारने की कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्र को खड़ा करने की कोशिश की जाएगी। प्रज्ञा प्रवाह द्वारा आयोजित यह द्वितीय कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम द्विवर्षीय कार्यक्रम है।
उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से ज्ञान आधारित देश रहा है। इस बार 'भारत बोध' पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की कोशिश है कि पहले हम खुद को जाने। देश की लोक सभा में ज्ञानी लोग होते है और राज्य सभा में कर्मशील लोग होते है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 26 सितंबर को हो रहा है। जिसका उद्घाटन दिनेश उराँव करेंगे वहीं पदमश्री अशोक भगत सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि तीन दिनों में तीन विषय पर चर्चा होगी। पहला है समाज का अवलोकन, दूसरे दिन व्यवस्था का अवलोकन (सेवा का भाव कैसा हो )पर चर्चा होगी। तीसरे दिन विश्व अवलोकन पर चर्चा होगी। इस चर्चा में दुनिया का भारत को देखने के नजरिया पर चर्चा होगी और भारत विश्व के प्रति क्या सोचता है इस पर भी चर्चा होगी। हम प्रकृति की पूजा करते है। लेकिन आज विश्व ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहा है। ऐसे में पूरा विश्व भारत पर नजर गड़ाए हुए है। आज दुनिया अर्थशास्त्र पर चल रहा है। इन विषयों के साथ कला का भी मंचन होगा। अंतिम चर्चा आत्म अवलोकन होगा। इसका उद्देश्य है कि हम खुद को भी जाने। इन सब चर्चा के बीच धुंवा बैंड की प्रस्तुति भी होगी।
उन्होंने कहा कि चार दिनों में कर्म और विचार के माध्यम से भारत के निर्माण की कोशिश की जाएगी। प्रज्ञा प्रवाह की तरफ़ से झारखंड सरकार को धन्यवाद है।
एक सवाल के जवाब में दीपक शर्मा ने कहा कि यह पूरे राष्ट्र का कार्यक्रम है। हमारा मंत्र है 'भारत पहला'।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे भाजी का मुहूरत

मुंबई। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो की करेंगे भाजी का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। और ...