यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 19 दिसंबर 2018

जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास को सरकार प्रतिबद्धः रघुवर दास

रांची। मुख्यमंत्री  रघुवर दास से आज केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ नंद कुमार साय तथा आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्यों तथा अधिकारियों ने आज झारखण्ड मंत्रालय में मुलाकात की। इस अवसर पर आयोग ने मुख्यमंत्री को अपने अनुभवों से अवगत कराया।

बैठक में ही मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध प्रयास कर रही है। जनजातीय परम्पराओं, रीतियों, आदि सांस्कृतिक विरासत को न केवल अक्षुण्ण रखने बल्कि उनको समृद्ध करने का कार्य राज्य सरकार कर रही है। जनजातीय समुदाय के शिक्षण और समुदाय के युवाओं को हुनरमंद बनाने और रोजगार से जोड़ने का भी कार्य सरकार कर रही है। जनजातीय समुदाय के पाहन परगनैत, माझी आदि के लिए प्रत्येक माह मानदेय राशि की भी व्यवस्था की गई है। समुदाय के युवाओं का संगठन बनाकर उन्हें जागरूक कर विकास के प्रति संवेदनशील किया गया है।

बैठक में आयोग की उपाध्यक्ष सुश्री अनसुइया उईके, सदस्य एच के डामोर, हर्षद भाई वसावा, आयोग के सचिव  ए के सिंह, संयुक्त सचिव  शिशिर कुमार रथ तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल तथा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की सचिव  हिमानी पाण्डे उपस्थित थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे भाजी का मुहूरत

मुंबई। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो की करेंगे भाजी का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। और ...