यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 3 दिसंबर 2018

दुमका के जन चौपाल में शामिल हुए सीएम रघुवर दास




दुमका। मातृ शक्ति- नारी शक्ति को नमन करता हूं। देश की आजादी के 67 वर्षों में जरूरी मूलभूत सुविधाएं आम लोगों तक नहीं पहुंच पाई थी। पिछले 4 वर्षों में सरकार ने बिजली शिक्षा स्वास्थ्य सड़क जैसे विकास के कार्य किया है, जिससे लोगों का सरकार के प्रति एक विश्वास बना है । सरकार और लोगों के बीच विश्वास बना रहे उसी विश्वास को जोड़ने के लिए यह आयोजन आप सभी के बीच किया गया है। सरकार अकेले विकास का कार्य नहीं कर सकती जन सहभागिता से ही विकास के कार्य धरातल पर दिखाई देते हैं उक्त बातें माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने रामगढ़ प्रखंड के सुसुनिया पंचायत के कड़बिंधा गांव में आयोजित जनचौपाल में कही।

संथाल के वीर सिदो कान्हू, चांद भैरव,फूलो झानो, ने जो सपना देखा तो उसे पूरा करने का कार्य सरकार कर रही है
जन चैपाल में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि संथाल परगना के वीरों ने जिस झारखंड जिस संताल परगना का सपना देखा था उस सपने को सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है। गरीब व्यक्ति भी पूरी गरिमा के साथ अपना जीवन यापन करें। इस दिशा में सरकार ने एक से बढ़कर एक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वीर सिदो कान्हू,चांद भैरव,फूलो झानो ने जो सपना देखा तो उसे पूरा करने का कार्य सरकार कर रही है।

झारखण्ड की पहचान विकास के नाम पर होती है
पहली बार केंद्र तथा राज्य सरकार ने मिलकर महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना हर घर शौचालय बिजली सिंचाई जैसी सुविधाओं गरीबों तक पहुंची है। सरकार आम जनों के दर्द को समझा है। उन्होंने कहा कि गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाना तथा सरकार की हर जनकल्याण कल्याणकारी योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है। जिस उद्देश्य के साथ झारखंड राज्य का गठन हुआ था वर्तमान सरकार ने पिछले 4 वर्षों में विकास के कार्य कर इस उद्देश्य को पूरा करने का कार्य किया है। आज झारखंड की पहचान एक सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में पूरे देश में हो रही है। अब झारखण्ड की पहचान विकास के नाम पर होती है।

झारखंड ने स्वक्षता के लक्ष्य को 1 वर्ष पहले ही पूरा किया है
मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 वर्ष पूर्व सिर्फ 18 प्रतिशत घरों में ही शौचालय था। लेकिन इन 4 वर्षों में जल सहिया सखी मंडल की बहनों की कारण हर गरीब के घर में आज शौचालय बन चुका है माननीय प्रधानमंत्री का सपना था कि बापू की 150वीं जयंती के अवसर पर हम उन्हें एक स्वच्छ भारत सौपें। लेकिन झारखंड ने यह कार्य पहले ही कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड पहला ऐसा राज्य है जहां की दीदीयों को ट्रेनिंग देकर रानी मिस्त्री बनाया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड को अभी विकास के कई और अध्याय लिखने हैं लेकिन यह तभी सफल हो सकेगा जब आप सब आगे आएंगे, आप सब जागरूक होकर सरकार के विकास कार्यों में कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।

पिछले 4 वर्ष में कृषि विकास में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 13-14 में कृषि विकास दर -4.5 प्रतिशत था जो आज 4 वर्ष में 14 प्रतिशत हो गया है। झारखंड के लोगों में कार्य करने की क्षमता में कोई कमी नहीं है आपके सहयोग से निश्चित रूप से झारखंड की तकदीर बदलेगी झारखंड आने वाले वर्षों में बेहतर झारखंड श्रेष्ठ झारखंड बनेगा।

यह आपकी सरकार है आपके दर्द को समझती है
श्री रघुवर दास ने कहा कि नारे और वादों से गरीबी समाप्त नहीं होगी। कुछ लोग जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। यह सरकार आप की सरकार है। आप के दर्द को समझती है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का संकल्प है। हर घर तक बिजली पहुंचाना वर्तमान सरकार माननीय प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने का कार्य कर रही है। हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। वर्तमान सरकार गरीब बच्चों को शिक्षित करने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि मैं आपसे वादा करने आया हूं कि बहुत जल्द सभी घरों में बिजली पहुंच जाएगी। आप की सरकार ने 4 वर्षों में बिजली के साथ अन्य क्षेत्रों में भी कई कार्य किए हैं। 2019 तक शहर ही नहीं गांव में भी 24×7 बिजली आपको मिलेगी यह मैं आपसे वादा करता हूं। 80 ग्रीड और 257 सबस्टेशन के निर्माण का कार्य चल रहा है। कार्य समाप्त होते ही निर्बाध रुप से बिजली मिलना प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 2019 जनवरी से किसानों के लिए अलग फीडर की व्यवस्था की गई है ताकि हमारे किसान मित्रों को निर्बाध रुप से बिजली मिल सके। कृषि, उद्योग तथा आम जनों के लिए तीन अलग अलग फीडर बनाए जाएंगे।

हर घर में पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 तक हर घर में पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। अब हमारी माताओं बहनों को पानी लाने के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मजदूरी करके आया हूं मैंने गरीबी देखी है राज्य के गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने की मजदूरी कर रहा हूं। समृद्ध राज्य से गरीबी को समाप्त करने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है और यह कार्य आप सभी के सहयोग से ही हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है नारी शक्ति को राज्य की शक्ति बनाने की जरूरत है। सरकार महिला सशक्तिकरण के दिशा में कई कार्य कर रही है। एक रुपए में 50 लाख की संपत्ति अब हमारी माताएं बहने अपने नाम से रजिस्ट्री करा सकते हैं। आज से पूर्व इसी संपत्ति को रजिस्ट्री कराने में लगभग तीन लाख रु0 तक खर्च होते थे। उन्होंने कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां एक रुपए में महिलाओं के लिए रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध है। अब तक एक लाख बारह हजार माताओं और बहनों ने एक रुपए में संपत्ति की रजिस्ट्री की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है वहीं राज्य सरकार द्वारा पहले पढ़ाई फिर विदाई का अभियान अब दिखने लगा है।

जनवरी 2019 से मुख्यमंत्री सुकन्या योजना
सरकार जनवरी 2019 से मुख्यमंत्री सुकन्या योजना चलाने जा रही है इस योजना के माध्यम से बेटी के जन्म होते ही सीधे लागू के खाते पर डीबीटी के माध्यम से पैसे भेज दिए जाएंगे पहली क्लास में नामांकन के पश्चात सरकार प्रोत्साहन राशि देगी छठी क्लास में नामांकन के पश्चात सरकार प्रोत्साहन राशि देगी । ड्रॉपआउट रोकने के लिए कक्षा 9 तथा कक्षा 11 में प्रवेश पर सरकार प्रोत्साहन राशि देगी एवं 18 वर्ष होने के बाद अगर बेटी अविवाहित रहेगी तो शादी के समय फिर सरकार प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खाते में भेजेगी । इस योजना के माध्यम से सरकार हमारे राज्य की बेटियां शिक्षित एवं सशक्त बनेंगी । नारी शक्ति को सशक्त बनाना हमारे सरकार की सोच है।

कृषि को उद्योग के रूप में विकसित करना होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल परगना में गरीबी को खत्म करने के लिए कृषि को उद्योग के रूप में विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के किसान इजरायल जाकर वहां के तकनीक सीखने का कार्य कर रहे हैं। सरकार बहुत जल्द फिर 100 किसानों को इसराइल भेजने जा रही है जिसमें महिला कृषक भी होंगी। ड्रिप इरिगेशन जैसे तकनीक सीखकर हमारे किसान भाई कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकेंगे।

जैविक कृषि समय की मांग
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की मांग है। किस दिशा में आप सभी कार्य करें आपके प्रोडक्ट के मार्केटिंग का कार्य सरकार करेगी। पिछले दिनों रांची में आयोजित ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट में योग गुरु बाबा रामदेव ने घोषणा की थी जितने भी ऑर्गेनिक मधु का उत्पादन झारखंड में होगा उस उत्पादन को पतंजलि खरीद लेगी। हर जिले में ऑर्गेनिक क्लस्टर बनाया जाएगा। किसानों की आय दुगुनी हो यह हमारे माननीय प्रधानमंत्री का संकल्प है। बहुत जल्द हर जिले में कृषि वैज्ञानिक तथा कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञ आएंगे तथा आप सभी के बीच आकर आपको प्रशिक्षित करने का कार्य करेंगे। उनके द्वारा आप सभी किसान भाइयों को जल के एक एक बूंद के महत्व को समझाया जाएगा। उन्होंने कहा सरकार द्वारा ग्रीन रिवॉल्यूशनरी कंपनी खोलने का कार्य किया जा रहा है ताकि कृषि क्षेत्र में आप सभी सभी किसान भाई एक मुकाम हासिल कर सकें। कृषि को उद्योग का दर्जा देते हुए हर इंसान के चेहरे पर खुशी लाना हमारी जिम्मेवारी है।

दूध उत्पादन में आगे आएं युवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 से 13 हजार करोड़ का दूध राज्य में बाहर से आता है। अगर यह पैसा राज्य में आ जाये तो बदलाव और आर्थिक संपन्नता आएगी। राज्य के युवा दूध उत्पादन में आगे आएं उन्हें 50 प्रतिशत अनुदान पर गाय उपलब्ध कराया जाएगा। उत्पादित दूध मिल्क फेडरेशन सोसाइटी द्वारा खरीद लेगा। राज्य की महिलाओं को भी 90 प्रतिशत अनुदान पर गाय उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि राज्य में दूध की कमी को पाटा जा सके।

18 हजार शिक्षकों की नियुक्ति जल्द होगी
जन चैपाल के दौरान एक महिला ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के लिए दुमका भेजना पड़ता है स्कूल में शिक्षक नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 हजार शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। मॉडल स्कूल और हाई स्कूल में इन शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके।

उपायुक्त महोदय इस बच्चे का इलाज करा दें
जन चैपाल में एक महिला गुड्डी देवी ने बताया कि उसका बच्चा कमलेश राय दिव्यांग है। इलाज में परेशानी हो रही है। उस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपने बच्चा का इलाज कराएं इसके लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 1 लाख आपको दिया जाएगा। दो दिन के अंदर आपको रुपये उपलब्ध करा दिया जाएगा। इतना सुनते ही भावविभोर महिला ने कहा आज दिव्यांग दिवस पर आर्थिक मदद पाकर आह्लादित हूं। एक अन्य महिला ने भी बताया कि उसका 14 साल का बच्चा बोल नहीं पाता है कुछ करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपायुक्त महोदय अस्पताल में बच्चे का इलाज करा दें। जरूरत हुई तो किसी विशेषज्ञ से भी इलाज कराएं। राज्य सरकार दिव्यांगों के कल्याण हेतु 2 करोड़ रुपये का उपबंध कर रही है। प्रखंड स्तर पर शिविर का आयोजन कर दिव्यांगों की पहचान कर उन्हें लाभ दिया जाएगा।

67 साल में 3 मेडिकल कॉलेज, 4 साल में 5 मेडिकल कॉलेज
रामगढ़ की रोशनी मुर्मू ने कहा कि गांव में अस्पताल है लेकिन चिकित्सक की कमी है। इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि 67 साल में 3 मेडिकल कॉलेज थे मात्र अब 4 साल में राज्य सरकार ने 5 मेडिकल कॉलेज के निर्माण की नींव रखी गई अब जहां पहले 300 चिकित्सक तैयार होते थे अब 1200 चिकित्सक तैयार होंगे। चिकित्सकों की कमी दूर कर दी जाएगी। आयुष्मान भारत के तहत कोई भी लाभुक परिवार को एक वर्ष के लिए पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा सरकार दे रही है।

सुखाड़ के लिए 800 करोड़ खर्च हो रहा है
चैपाल में एक कृषक ने कहा कि उसके प्रखंड में सुखाड़ है फसल की भरपाई कैसे होगी। इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल परगना सुखाड़ घोषित हो चुका है। राज्य सरकार 800 करोड़ सुखाड़ पर खर्च होगी। साथ ही फसल बीमा का पैसा लाभुक के एकाउंट में डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा। 5 हजार तालाब का निर्माण होगा ताकि जल संचयन भी हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा समाज के लिए कोढ़ है महिला शक्ति इसे खत्म करने की दिशा में कार्य करें। इस जन चैपाल के माध्यम से आपको जागरूक करने आये हैं ताकि सरकारी की योजनाओं के लाभ लेने में भ्रष्टाचार और बिचैलियों को खत्म करना है। जागरूकता ही सभी समस्याओं का समाधान है। हम सभी को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। तभी झारखण्ड भी बदलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे भाजी का मुहूरत

मुंबई। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो की करेंगे भाजी का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। और ...