रांची। झारखंड असिस्टेंट प्रोफेसर (अनुबंध) संघ की भूख हड़ताल तीसरे दिन जारी। झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत घंटी आधरित अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर अपनी एकसूत्रीय मांग यू.जी.सी. रेगुलेशन 2018 के नियमानुसार निश्चित मासिक मानदेय हेतु आज तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरंजन कुमार महतो ने कहा कि अनुबंध प्राध्यापकों को सम्मान जनक एक निश्चयत मानदेय मिलना चाहिए क्योंकि हमलोग परमानेंट शिक्षकों के समान प्रशाशनिक और परीक्षा सम्बंधित सभी कार्यों को करते हैं।साथ ही डॉ. महतो ने बताया कि हड़ताल में बैठे लोगों की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रही है। भूख हड़ताल पर बैठने वाले डॉ दिव्य पूजा तथा डॉ लता तबियत अचानक उस समय गड़बड हो गई जिस समय कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव धरना स्थल पर मौजूद थे।तदुपरांत दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां देर शाम तक वे चिकित्सक के निरीक्षण में रखे गए। भूख हड़ताल पर बैठे प्रदेश संरक्षक डॉ संजय कुमार झा, प्रदेश सचिव प्रभाकर कुमार, प्रदेश उप कोषाध्यक्ष डॉ संगीता कुजूर एवं डॉ हर्षवर्धन के स्वास्थ्य में भी तेजी से गिरावट हो रही है। इनको अपना समर्थन देने आए हुए डॉ रामेश्वर उरांव, आलोक चौबे, केशव महतो कमलेश, कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश किरण, राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्य की यह दुर्दशा है कि पीएचडी , नेट और गोल्ड मेडलिस्ट जैसे योग्यताधारियों से कार्य तो असिस्टेंट प्रोफेसर की तरह लिया जाता है परंतु मानदेय के आधार पर घंटी आधारित, जो कि न सिर्फ ऐसे शिक्षकों के लिए बल्कि हम सभी के लिए असहनीय है। पूरी कॉंग्रेस पार्टी का समर्थन में आपके आंदोलन के साथ है। झारखण्ड विकास मोर्चा के प्रवक्ता डॉ जगदीश लोहरा ने कहा कि हमारी पार्टी का अनवरत सहयोग और समर्थन ऐसे विद्वानों के साथ हमेशा बनी रहेगी। आम आदमी पार्टी के सुशील क्रांतिकारी ने अपना नैतिक समर्थन देते हुए कहा कि ये जिस राज्य में गुरु का सम्मान नहीं उस शिक्षा व्यवस्था की क्या स्थिति हो सकती है यह हम सभी के लिए सोचनीय है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता डॉ. तनुज खत्री ने कहा कि मैं आपलोगों का नैतिक समर्थन करता हूँ और आपलोगों के आंदोलन में साथ खड़ा है। डॉ.संजय कुमार झा ने ये भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी हमारी निश्चित मानदेय तय नहीं कर देती है। इस धरने में डॉ. त्रिभुवन साही,डॉ. राकेश किरण,डॉ. सरस्वती गागराई,डॉ. जय मंगल किशोर, डॉ चंद्राणी सरकार, श्वेता शर्मा , डॉ अभिषेक गुप्ता,डॉ राम प्रवेश, डॉ हिमांशु शुक्ला, नीरज धर दुबे, डॉ शोभा मुर्मू ,डॉ संतोष कुमार, डॉ यदुवंश,डॉ रजनी मुर्मू,डॉ तस्लीम आरिफ, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, डॉ अन्नपूर्णा, डॉ प्रीति, डॉ जनार्दन राम आदि ने भी संबोधित किया।
यह ब्लॉग खोजें
बुधवार, 23 अक्टूबर 2019
झारखंड अनुबंध प्रोफेसर संघ की.भूख हड़ताल जारी

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
रांची। राष्ट्रीय विकलांग मंच के एक आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से औपचारिक मुलाक़ात क...
-
● मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेरमो में पिचड़ी कोयला खदान, सीसीएल के 150 करोड़ एवं राज्य सरकार की 228 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कि...
-
★ आयुष फार्मासिस्ट संवर्ग के नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त के विनियमन करने के लिए झारखंड आयुष फार्मासिस्ट संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन...
-
* फैंटेसी लैंड में बच्चे मचाएंगे धमाल रांची। सामाजिक संस्था जेसीआई उड़ान के तत्वावधान में आगामी 22 मार्च को किड्स कार्निवाल का आयोजन क...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें