यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 25 नवंबर 2018

सीएम रघुर दास ने मांगी राज्य में गरीबी, बेरोजगारी खत्म करने की दुआ



रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा के दर पर हाजिरी दी। उनसे झारखंड से गरीबी और बेरोजगारी समाप्त करने की दुआ मांगी। राज्य में सुख शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि रिसालदार बाबा यहां आए और यहीं की मिट्टी में रच बस गये। हमारी उपासना पद्धति अलग अलग है। दृष्टि अलग अलग है, लेकिन सृष्टि एक है। हम एक रहें और नेक रहें, यही सभी धर्मों की शिक्षा है। उक्त बातें उन्होंने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा के 211 वें सालाना उर्स मुबारक मौके चारदपोशी के बाद आयोजित कव्वाली प्रतियोगिता के उदघाटन के बाद बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग वोट की राजनीति करते हैं। उन्हें लोगों की परेशानी और जरूरतों से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें केवल अल्पसंख्यकों के वोट ही चाहिए। वोट बैंक के कारण 55 वर्षों तक सरकार कौम को लड़ाती रही। मुसलमानों की बात की, लेकिन उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए किया कुछ नहीं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया। उसी को मूल मंत्र मान कर योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाया जा रहा है। हमारी सरकार तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती है। हम मुस्लिम युवक-युवतियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ रहे हैं। मुस्लिम समाज अपनी बच्चियों को अवश्य तालीम दें। इससे उनके जीवन में बदलाव आएगा। गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना मेरा एक मात्र लक्ष्य है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि मुस्लिम समाज पिछड़ा क्यों है, इसका जवाब पूर्ववर्ती सरकार चलानेवाले नहीं देते हैं। वोट के लालच में वे तोड़ने की राजनीति करते रहे। चार साल से केंद्र में और राज्य में भाजपा की सरकार है। पूरे देश में कहीं कोई दंगा नहीं हुआ है। देश में अमन-शांति है। भाजपा सरकार ने बेघर को घर दिया, शौचालय दिया, गैस कनेक्शन दिया। गरीबों को स्वास्थ्य बीमा दिया। इसमें यह नहीं देखा कि हिंदू को मिल रही है या मुस्लमान को। एक मात्र लक्ष्य रखा कि हर जरूरतमंद को इनका लाभ मिले। सबका साथ सबका विकास का यह सबसे अच्छा उदहारण है। राज्य में देश का सबसे अच्छा हज हाउस बनाया जा रहा है। अगले साल मार्च में इसका उदघाटन किया जायेगा, जबकि इससे हज हाउस बनाने वालों ने हज हाउस निर्माण में भी घोटाला कर दिया। आज सरकार द्वारा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खादी बोर्ड द्वारा यहां बच्चियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र कंप्यूटर सेंटर का उदघाटन किया। यहां मुसाफिर खाना भी बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में नगर विकास सचिव सीपी सिंह, हटिया विधायक  नवीन जायसवाल, खादी बोर्ड के अध्यक्ष  संजय सेठ, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान, हरगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी उब्दुल रऊफ गद्दी, उपाध्यक्ष हाजी जाकीर हुसैन, मो इरफान खान, महासचिव मो फारूक समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शाह साहब की दूरबीन

  हास्य-व्यंग्य हमारे आदरणीय गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी दूरबीन के शौकीन है। उसका बखूबी इस्तेमाल करते हैं। अपने बंगले की छत पर जाकर देश के ...