यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 25 जुलाई 2019

रालोसपा ने चलाया सदस्यता अभियान


रांची। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी रांची महानगर के तत्वाधान में अरगोड़ा बाईपास चौक में सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुबोध कुमार ने किया एवं संचालन विवेक बैठा ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं महासचिव शंकर वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि सदस्यता अभियान का लक्ष्य झारखंड के महानगर समेत सभी जिलों में चलाया जा रहा है और पार्टी झारखंड के जन मुद्दों के साथ-साथ छात्र नौजवानों को रोजगार एवं किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से लागू करने में भूमिका अदा करेगी। कार्यक्रम को उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में सदस्यता अभियान के साथ जन मुद्दों को आगे कर कार्य किया जाएगा। ज्वलंत मुद्दों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। महासचिव शंकर वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी अपने कार्यक्रमों एवं जन सरोकारों को लेकर आगे बढ़ेगी और झारखंड की राजनीति में एक बेहतर विकल्प बनेगी। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
मौके पर गणेश दास, गोपाल महतो, सुदामा मुंडा, संतोष कुमार, गौरी शंकर भगत, विनोद बड़ाईक, अजय पवार, आजाद अंसारी, मोहम्मद इकबाल, चंदन सिंह आदि शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे भाजी का मुहूरत

मुंबई। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो की करेंगे भाजी का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। और ...