यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 29 जुलाई 2019

श्रीकृष्ण कथा, वाणी बीतक कथा प्रारंभ

साध्वी गोपिका जी के द्वारा  श्री कृष्ण कथा एवं बाणी -बीतक कंथा आज से                                                                            •••••••••••••••••••••••••••••••                                     


रांची। श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति के तत्वावधान में आज सोमवार दिनांक 29/07/2019 से शुक्रवार 02/08/2019 तक संगीतमय पाँच दिवसीय श्री कृष्ण  कथा एवं बाणी-बीतक कथा का भव्य आयोजन निज मंदिर खाटु श्याम जी (श्री श्याम मंदिर) हरमु रोड़ रांची के प्रांगण मे परमपूज्य मंगलदास जी महाराज की कृपापात्र साध्वी गोपिका जी के मुखारविंद से रांची मे होने जा रहा है।

साध्वी गोपिका जी के मुखारविंद से पहली बार श्री कृष्ण कथा एवं बाणी-बीतक कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

साध्वी गोपिका जी कल ही रेल  मार्ग से भागलपुर से रांची प्रातः 9 बजे पहुच चुकी है।रांची रेलवे स्टेशन पर साध्वी गोपिका जी का भव्य स्वागत महिला समिति की सदस्यों के द्वारा किया गया।महिला समिति की कविता गाडोदिया एवं उर्मिला पाडिया ने संयुक्त रूप से बताया की श्री श्याम मंदिर को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।उनहोंने कहा की कथा का समय दोपहर 3 बजे से संध्या 6 बजे तक है। 

महिला समिति की कविता गाडोदिया ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्म प्रेमियों से श्री कृष्ण कथा एवं बाणी-बीतक कथा श्रावण हेतू सादर आमंत्रित हैं।
इस पुरे आयोजन को सफल बनाने में श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति की कविता गाडोदिया, उर्मिला पाडिया,संतोष देवी अग्रवाल, मनीषा जालान, सरिता अग्रवाल, अमिता जालान, अनिता अग्रवाल,आशा मुंजाल, किरण पोद्दार, रेखा पोद्दार, चंदा देवी अग्रवाल एवं संस्था के सभी सदस्य लगे हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे भाजी का मुहूरत

मुंबई। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो की करेंगे भाजी का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। और ...