यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 15 जून 2018

हजारीबाग के हुरहुरु में 1008 कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारम्भ



 सदर विधायक माननीय मनीष जायसवाल .ने भगवा पताका दिखाकर किया रवाना



मनीष कुमार
हजारीबाग। शहर के हुरहरु मोहल्ले में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ का गुरुवार को अहले सुबह विधिवत शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष पूजा-अर्चना के बाद 1008 आकर्षक कलश यात्रा के साथ हुवा| मौके पर बतौर अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल और जिला बंदोवस्त पदाधिकारी दीपक शाही सहित अन्य लोगों ने महिलाओं और बालाओं को कलश देकर और कलश यात्रा को भागवा पताका दिखाकर रवाना किया|
इस भव्य कलश यात्रा के दौरान जहाँ महिलाएं और बालाएं भगवा वस्त्र धारण कर ललाट पर “जय माता दी” लिखा बैंड के साथ पीले रंग का कलश माथे में लिए अनुशासित तरीके से ढोल- तासा, ढ़ाक- बांसुरी की धुन और डीजे पर बजते सुमधुर गीत संग खुद भक्ति गीत गाते हुए कतारबद्ध होकर चल रही थी वहीँ पुरुष वर्ग भी संयमित होकर भगवा वस्त्र के साथ कंधे में भगवा गमछा धारण करते हुए भगवत और भगवती के जयकारे लगाते हुए और विशाल भगवा पताका हाथों में हलराते हुए साथ- साथ चल रहे थे| उक्त अद्भुत दृश्य से जहाँ पूरा ईलाका भागवामय हो गया वहीँ भगवत जयकारे से वातावरण भी गुंजयमान हो उठा| उक्त पांच दिवसीय महायज्ञ के दौरान यहाँ हवन, आरती, प्रवचन, जागरण, महाप्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा| यज्ञ स्थल पर भगवान गणेश जी, लक्ष्मी जी, शिव- पार्वती सहित सम्पूर्ण शिवपरिवार, दुर्गा देवी की प्रतिमा और सभी प्रमुख राहों पर आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया है|
यज्ञ स्थल पर आकर्षक यज्ञ मंडप के साथ ही एक अनोखे प्रकार का हवन कुण्ड का भी निर्माण कराया गया है, जहाँ प्रतिदिन लोगों के द्वारा परिक्रमा कर मनोवांछित फल प्राप्त किया जा सकेगा| कलश यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विशेष विधि- व्यवस्था का भी इंतेजाम किया गया है| यज्ञ को इचाक से पंहुचे परमेश्वर पाण्डेय और स्थानीय पंडित लक्ष्मी पाण्डेय, सच्चीदानंद पाण्डेय, महेंद्र पाण्डेय, देवेन्द्र शर्मा, संतोष पाण्डेय, कामेश्वर पाण्डेय, अजय पाण्डेय, निलेश पाण्डेय, अवधेश कुमार शर्मा, पंकज शर्मा, चंदन शर्मा, शिवनंदन शर्मा और प्रेम ओझा द्वारा यज्ञोपवित कार्य संपन्न कराया जाएगा |
मौके पर सदर विधायक श्री जायसवाल ने उपस्थित विशाल भक्त समूह को संबोधित करते हुए कहा की माँ दुर्गा को शक्ति की देवी कहा जाता है| उन्हीं को प्रसन्न करने के लिए शतचंडी महायज्ञ का आयोजन यहाँ किया जा रहा है| शतचंडी यज्ञ को सनातन धर्म में बेहद शक्तिशाली वर्णित किया गया है| उन्होंने कहा की निश्चित रूप से विश्वकल्याण की भावना से हो रहे यज्ञ के आयोजन समाज में सद्भाव और एकता का संदेश बिखरेगा और क्षेत्र में सुख- शांति स्थापित होगी| उन्होंने कहा सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा की शुद्धता, सात्वीकता और पर्यावरण का ध्यान रखते हुए सामाजिक बुराइयों और व्यसनों से दूर रहकर पवित्रता और अनुशासित तरीके से यज्ञ को सफल बनावे और बिगड़े हुए ग्रहों की स्थिति में सुधार लाते हुए सौभाग्य को अपने साथ बुलावें |
उक्त मौके पर विशेषरूप से रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव नीरज कुमार, स्थानीय वार्ड पार्षद सुबोध पासवान, पप्पू यादव, बंटी तिवारी, दिलीप यादव, अजय पासवान, शंकर यादव, तिलक यादव उर्फ़ टिंकू, मुकेश कुमार सोनी, शंकर यादव, युगल यादव, संजय पासवान, राजन सोनकर, रवि वर्मा, अंक्षा साव, ढेला भुइंया, बासुदेव साव, महाबीर साव, मिंटू वर्मा, महेंद्र साव, टिंकू साव, विधायक मिडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित सैकड़ों अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...