यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 30 जून 2018

हूल दिवस पर सुबोधकांत ने ली एकता-अखंडता की शपथ


                        
 कांग्रेस भवन वीर सपूतों को अर्पित किया पुष्प

रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने आज हूल दिवस के अवसर पर कांग्रेस भवन में सिद्धु-कान्हु सहित झारखंड के सभी वीर सपूतों को याद कर शत शत नमन किया एवं उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज एक महान दिवस है संथाल में क्रांति की शुरूआत आज हीं के दिन हुई थी, आज पुनः एक बार फिर लोकतंत्र खतरे में है, इस महान दिवस पर शपथ लेते हैं कि देश की एकता एवं अखंडता को बचाने हेतु तत्पर रहेंगे, देश को गुलामी की ओर ढकेलने वालो को सावधान रहने की जरूरत है, श्री सहाय ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां अंग्रेजों की याद ताजा कर दी है अंग्रेज भी हमारे देष में फुट डालो शासन करो नीति के तहत सत्ता के शीर्ष पर आसीन हुआ, आज वही दिन दिखाया जा रहा है कि समाज को बांटकर भाजपा 2019 में सत्ताधीन होना चाहती है इस अवसर पर संजय पाण्डे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजन सिंह राजा, सुरेन्द्र सिंह, राकेश सिन्हा, राजा, बेनी, राजेश सिन्हा सन्नी, ज्योति सिंह मथारू, अशोक सिन्हा, जोगिन्दर सिंह सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...