यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 10 जून 2018

मोदी को देंगे दुमका-साहेबगंज सीटों पर जीत का उपहारः रोहित शारदा

रांची/दुमका। मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित शारदा व प्रदेश मंत्री अरविन्दर सिंह खुराना ने दुमका में महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक के पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा व प्रदेश महामंत्री अरविन्दर सिंह खुराना के पहली बार दुमका पहुँचने पे कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित शारदा ने दुमका प्रवास के दौरान बैठक को संबोधित करते हुए कहा की अब समय आ चुका है कि हम चुनाव को लेकर कमर कस ले। उन्होंने बताया कि झारखंड में लोकसभा की चौदह सीट है जिसमे से बारह सीट भाजपा की झोली में है। शारदा ने मिशन मोदी के युवाओ में जोश भरते हुए कहा कि मिशन मोदी के युवा इस बार दुमका और साहेबगंज की दोनों सीटे भाजपा को जितवाकर नरेंद्र मोदी को उपहार देंगे।  उन्होंने आगे कहते हुए कहा कि अब मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विकास के पथ पे अग्रसित होने से कोई नही रोक सकता। मोदी जी के नेतृत्व में जो भी काम हो रहा है उससे पूरी दुनिया मे भारत की साख बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी के विकास कार्यो को मिशन मोदी के युवा गांव के अंतिम घर तक ले जाएंगे। प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित शारदा ने दुमका से लोकसभा और विधानसभा के चुनाव का बिगुल फूका।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...