यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 18 जून 2018

मौसम के तल्ख तेवर से परेशान अवाम




रांची। केरल में समय से दो दिन पूर्व दस्तक देने के बाद झारखंड में 11 जून तक मानसून के आगमन के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन रफ्तार घटने के कारण यह पश्चिम बंगाल में ठहर गया। अब इसके 21 जून तक आगमन की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच भीषण गर्मी ने कहर बरपा रखा है। धूप में कड़ापन है और हवा में तपिश। रांची में पारा 38 और जमशेदपुर में 42 तक पहुंच गया है। एक तो गर्मी ऊपर से बिजली की कटौती जारी है। लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बारिश कई दिनों से नहीं हुई है लेकिन आंधी लगभग हर रोज आ जा रही है। इसके कारण सबस्टेशनों से बिजली की आपूर्ति बंद कर देनी पड़ रही है। बिजली नहीं रहने का सीधा असर जलापूर्ति पर पड़ता है। गर्मी से कंठ सूख रहे हैं और से तर करने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। टैंकरों के जरिए लोगों की जरूरत भर पानी देना संभव नहीं हो पा रहा है। खासतौर पर राजधानी रांची में जबतक भूमिगत तार नहीं बिछाए जाएंगे। उपलब्ध बिजली की भी सामान्य आपूर्ति नहीं की जा सकेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...