यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 12 जून 2018

मोदी अगेन पीएम के तहत हस्ताक्षर अभियान



रांची। मिशन मोदी अगेन पीएम युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश की ओर से 2019 में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अल्बर्ट एक्का चौक पे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

इसकी शुरुआत रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष मनोज मिश्रा और मिशन मोदी के प्रदेश अध्यक्ष अनुरंजन अशोक ने किया।
अतिथियों का स्वागत मिशन मोदी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा के द्वारा किया गया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पे अग्रसर है। आज नरेंद्र मोदी के विकासशील योजनाओं की वजह से देश का हर जनमानस अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहा है।
मिशन के प्रदेश अध्यक्ष अनुरंजन अशोक ने कहा कि मोदी आजादी के बाद के सबसे बेहतर प्रधानमंत्री साबित हुए हैं। आज कई ऐसी योजनायें है जो जनता को 70 सालों बाद मिलीं। नरेंद्र मोदी की सरकार जनता को किए गए वादे को निभा रही है।
मौके पर प्रदेश मंत्री अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि मोदी के प्रति जनता का उत्साह वही है जो लोकसभा चुनाव के वक्त था। नरेंद्र मोदी ही एकमात्र ऐसे नेता है जो सबका साथ सबका विकास चाहते है।
मिशन मोदी के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि आज मोदी के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान से और रांची के जनमानस को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2019 में भी नरेंद्र मोदी की ही सरकार बनेगी। शारदा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने आज समुदाय को प्रसन्न किया है।

वही मिशन मोदी के प्रदेश युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष तुषार विजयवर्गीय ने कहा कि मिशन मोदी के युवा अब हर जिलों में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुचायेंगे। विजयवर्गीय ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान क्षण मात्र का नही है इससे यह मालूम चलता है कि जनता में आज भी मोदी के प्रति दीवानगी हैं।

कार्यक्रम में महिला बच्चे बुजर्ग ने नरेंद्र मोदी को 2019 नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए काफी उत्साह के साथ हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।

इस अवसर पे राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अलका सिंह, प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रीतम साहू, प्रदेश महामंत्री पीयूष विजय, प्रदेश कार्यक्रम संयोजक सुशान्त सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी धनंजय कुमार, कानूनी सलाहकार प्रीति शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा, राँची जिला अध्यक्ष रामटहल नायक, रविन्द्र कुमार, नीरज पांडेय सतीश कुमार, अनूप पांडेय,गुनी गुप्ता, सूरज सिंह, विकास नायक, अभय कुमार, रिकेश केसरी, मनोज, कमलेश, अनिमेष कर्मकार, राहुल, राहुल सिंह, प्रशांत, कुमार विशाल, धनंजय गुप्ता, श्रवण प्रसाद, प्रवीण कर्मकार, संतोष सिन्हा, उज्ज्वल कुमार, चंचला देवी, सुमंत कुमार, कानू सिन्हा, रमेश खत्री, सोनू वर्मा, निखिल, रानी, अतिल प्रवीण, धुर्वा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत सिंह, सचिन सिंह, रवि कुमार, अभिजीत कुमार सिंह, मनु सिंह, मनीष पाठक, रवि ठाकुर, राजू कुमार, बंटी शर्मा, मुकेश कुमार, आदि युवा मोर्चा के सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...