यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 30 सितंबर 2019

21वीं शताब्दी में क्वालिटी एजुकेशन सबसे महत्वपूर्ण शर्तः द्रौपदी मुर्मु


रांची। राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में कहा कि भारत के राष्ट्रपति का झारखण्ड की इस पावन भूमि पर अभिनन्दन करती हूँ। इनकी गरिमामयी उपस्थिति से इस दीक्षान्त समारोह की शोभा बढ़ी है। यह ऊर्जावान विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। जनजातीय बहुल इस क्षेत्र के लोगों में उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु ललक बढ़ेगी। मैं राष्ट्र की प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविन्द का भी झारखण्ड राज्य में प्रथम बार आगमन पर स्वागत करती हूँ। दीक्षांत समारोह के इस पावन अवसर पर मैं सभी उपाधिधारकों को हार्दिक बधाई देती हूँ, जिन्हें आज के इस गौरवमयी समारोह में उपाधि प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

रांची विश्वविद्यालय स्थापना काल से अनगिनत शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, अभियंता, प्रबंधक, कानूनविद्, साहित्यकार आदि देकर अपनी क्षमता का परिचय देते हुए इस प्रदेश ही नहीं, राष्ट्र को भी गौरवान्वित किया है

राज्यपाल ने कहा कि राँची विश्वविद्यालय झारखण्ड राज्य का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और इसने अपने स्थापना काल से ही अनगिनत शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, अभियंता, प्रबंधक, कानूनविद्, साहित्यकार आदि देकर अपनी क्षमता का परिचय देते हुए इस प्रदेश ही नहीं, राष्ट्र को भी गौरवान्वित किया है। प्राकृतिक एवं खनिज सम्पदा से समृद्ध झारखण्ड राज्य में विकास की असीम संभावनाएं हैं लेकिन बौद्धिक संपदा के बिना हम इनका कुशलतापूर्वक समुचित उपयोग नहीं कर सकते। इस परिप्रेक्ष्य में शिक्षण संस्थानों की अहम् भूमिका है। बौद्धिक ज्ञान और सूचना तकनीकी के विभिन्न आयामों के जरिये ही हम विकास की गति को तेज कर सकते हैं। राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे प्रदेश के जीवन्त कला-संस्कृति की एक विशिष्ट पहचान है।

21वीं शताब्दी में क्वालिटी एजुकेशन सबसे महत्वपूर्ण शर्त

उन्होंने कहा कि किसी भी देश या प्रदेश के विकास के लिए 21वीं शताब्दी में क्वालिटी एजुकेशन सबसे महत्वपूर्ण शर्त है। बिना इसके समाज के सर्वांगीण विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस दिशा में कुलाधिपति के रूप में मेरे द्वारा विभिन्न विश्ववविद्यालयों के कुलपति समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की जाती है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण भी इस बैठक में भाग लेते हैं और छात्रहित में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हैं। राज्य के सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय NAAC से मूल्यांकन कराने की दिशा में सक्रिय रह रहे हैं। राँची विश्वविद्यालय समेत राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में ससमय परीक्षा का आयोजन के साथ समय पर रिजल्ट प्रकाशित हुआ है और कक्षायें भी समय पर प्रारंभ कर दी गई।

राष्ट्रहित में सुखद है कि झारखण्ड में हायर एजुकेशन के क्षेत्र में ग्रॉस इनरोलमेंट रेशियो में वृद्धि हुई

राज्यपाल ने कहा कि सत्र का नियमित होना एक बड़ी चुनौती थी जो राज्य गठन के पूर्व से ही व्याप्त थी। अब यहाँ चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन हो रहा है। राष्ट्रहित में सुखद है कि झारखण्ड राज्य में हायर एजुकेशन के क्षेत्र में ग्रॉस इनरोलमेंट रेशियो में वृद्धि हुई है। अधिक-से-अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करें, इस दिशा में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों की दो पालियों में पढ़ाई होती है। हमारे विश्वविद्यालय रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ स्वच्छ भारत अभियान, शिक्षित भारत, वृक्षारोपण कार्यक्रम समेत अन्य योजनाओं को सफल बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और विकास कार्यों के आकलन में भी विश्वविद्यालय का सहयोग अपेक्षित है। इस परिप्रेक्ष्य में मैंने कहा है कि हमारे विश्वविद्यालय ग्रामों को गोद ले और वहाँ विकास हेतु कार्य करें। प्रसन्नता का विषय है कि इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।

देश में यह मॉडल विश्वविद्यालय के रूप में पहचाना जाय

राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राँची विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न परंपरागत विषयों, जनजातीय एवं क्षे़त्रीय भाषा विभाग के अतिरिक्त टेक्निकल, वोकेशनल एवं जॉब ओरिएंटेड कोर्स का संचालन हो रहा है। इन सब पाठ्यक्रमों में क्वालिटी एजुकेशन महत्त्वपूर्ण है। शोध का स्तर और उच्च हो, हमारे शिक्षकगण विद्यार्थियों को नये प्रगतिशील विचारों के प्रति जागरूक करें। विश्वविद्यालय से यह अपेक्षा है कि यहाँ शिक्षा का ऐसा वातावरण स्थापित हो कि राज्य ही नहीं, पूरे देश में यह मॉडल विश्वविद्यालय के रूप में पहचाना जाय। हमारे छात्र नैतिकता से परिपूर्ण, अनुशासित एवं चरित्रवान बनें।

अपनी मेहनत और लगन से लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ें

राज्यपाल ने कहा कि उपाधि पाने वाले सभी विद्यार्थियों को कहा कि आप सभी निरंतर अपनी मेहनत और लगन से लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ें और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

युवा शक्ति झारखंड की सबसे बड़ी शक्ति

रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया
======================
★ कोई काम आपके मनोबल से बड़ा नहीं होता

★ ऐसी परिस्थिति बनाएं की नियोजक स्वयं विश्वविद्यालय के द्वार आएं

=====================

रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की इस धरती पर राष्ट्रपति महोदय का झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से हार्दिक स्वागत करता हूं। हार्दिक अभिनंदन करता हूं। आप छात्रों के बीच आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। आज के इस अवसर पर जितने भी गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कृत किया गया है।

कोई भी काम आपके मनोबल से बड़ा नहीं होता

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि इस गोल्ड मेडल से आपके जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। आप सच्ची निष्ठा और कर्तव्य के उच्च मापदंडों के साथ अपने प्रयास जारी रखें। कोई भी काम आपके मनोबल से बड़ा नहीं होता। अगर मन में अटल विश्वास के साथ काम करने की नीयत हो तो हर काम को अंजाम दिया जा सकता है।

निराशा से काम नहीं चलेगा। आप जीवन के प्रति संघर्ष कीजिए जीवन मूल्यों के लिए संघर्ष कीजिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि किस प्रकार की परिस्थिति से निकलकर मैं इस पद पर पहुंचा हूं। मैं एक मजदूर परिवार से आता हूं। रांची विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट एलएलबी की डिग्री लिया और फिर टाटा कंपनी में मजदूरी की। मजदूरी करते करते एमएलए बना और आज राज्य का मुख्य सेवक बना। यह संदेश उन लोगों को जो पढ़े-लिखे होने के बाद भी निराश होते हैं। निराशा से काम नहीं चलेगा। आप संघर्ष कीजिए और जीवन के प्रति संघर्ष कीजिए जीवन मूल्यों के लिए संघर्ष कीजिए। उसका परिणाम निकलेगा आज मैं आपको यही बताना चाहता हूं।

ऐसी परिस्थिति उत्पन्न करने की आवश्यकता है जिससे शिक्षा पूर्ण होते ही नियोजक स्वयं आपके विश्वविद्यालय द्वार पर आएगा

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि विश्वविद्यालय की शिक्षा पूरी करने के पश्चात छात्रों के समूह बड़ी चिंता नौकरी और रोजी-रोटी ढूंढने की है। रोजगार के अवसर कमी यहां नहीं है। आज रोजगार के क्षेत्र में हम एग्रीकल्चर के सेक्टर में इंडस्ट्रीज के सेक्टर में आईटी के सेक्टर में पर्यटक के क्षेत्र में भी और सरकारी नौकरियां भी रोजगार के काफी अवसर हैं। लेकिन इस अवसर का लाभ लेने के लिए हमें शिक्षा के स्वरूप और गुणवत्ता दोनों में सुधार लाना होगा। हमें ऐसी परिस्थिति उत्पन्न करने की आवश्यकता है जिससे शिक्षा पूर्ण होते ही नियोजक स्वयं आपके विश्वविद्यालय द्वार पर आएगा।

भारत के युवा हर क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की जरूरत है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसका पश्चिमीकरण किया जाए। राष्ट्र निर्माण में शिक्षा ही हम सबसे ऊपर है अगर हमें ऐसे शिक्षा व्यवस्था चाहिए तो हमें अच्छे शिक्षकों की जरूरत होगी। जो हमारी प्राथमिकता में है। युवा दुनिया को क्या नहीं दे सकता है। आज जितने भी क्रांतिवीर हैं या जितने भी आप देश विदेश में देख रहे हैं भारत के युवा हर क्षेत्र में परचम लहरा रहा हैं और इसी को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने सीएम फैलोशिप योजना शुरुआत की है। इसके साथ-साथ रांची यूनिवर्सिटी में जनजातीय भाषा में भी पढ़ाई शुरू हुई है। युवा के मन में एक मिशन होना चाहिए। और अगर मिशन है तो जिंदगी में कुछ करने की इच्छा है तो रास्ते अपने आप मिल जाते हैं।

युवा शक्ति इस राज्य की सबसे बड़ी शक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी यह बार-बार कहते हैं कि वह से कि सपना मत देखो अगर सपने देखने हैं तो कुछ करने के सपने देखो। तो मैं आज इस अवसर पर समस्त छात्र छात्राओं राज्यभर के हमारे युवा शक्ति जो इस राज्य के सबसे बड़ी शक्ति है। इस शक्ति यह जो हमारे पास मानव संसाधन है इस राज्य के ग्रोथ को बढ़ाने में यह बहुत बड़ी भूमिका इनकी अदा हो सकती है।

आने वाला समय उसी समाज उसी देश का है जिसके पास ज्ञान और विशेषताओं का भंडार

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस अवसर पर छात्रों से अपील करना चाहता हूं कि आने वाला समय उसी समाज उसी देश का है जिसके पास ज्ञान और विशेषताओं का भंडार है। इसलिए इस ज्ञान युग में हम अधिक से अधिक अपने ज्ञान की बढ़ोतरी करें। और जिस क्षेत्र में आप पढ़ रहे हो उसमें उत्कृष्ट बने।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए


दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्राप्त करने का गौरव मिला
======================
★ जॉब क्रिएटर बनना है और दूसरों को भी आगे बढ़ाना है

★ विद्यार्थी समावेशी विकास में प्रभावी भूमिका निभाएं

★ प्रकृति के साथ तालमेल बनाना आदिवासी समाज से सीखना चाहिए

-- रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति
======================

रांची। भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के दीक्षांत समारोह में 9 बेटों और 47 बेटियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। मैं उन सभी को विशेष बधाई देता हूं। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली बेटियों की संख्या बेटों की तुलना में पांच गुना से भी अधिक है। यह आप सबके विश्वविद्यालय, अध्यापकों, अभिभावकों और सभी छात्रों के लिए गर्व की बात है। बेटियों के इस प्रदर्शन में भविष्य के बेहतर समाज और देश की झलक दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि इस विश्वविद्यालय के अनेक भूतपूर्व विद्यार्थियों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। मुझे बताया गया है कि यहां के पूर्व छात्र श्री एम.वाई. इकबाल भारत के उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के गौरवशाली पद तक पहुंचे। झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने भी इसी विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की है। उक्त बातें राष्ट्रपति ने कॉनवोकेशन ग्राउंड मोरहाबादी रांची में रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।

संघर्ष और त्याग के उन आदर्शों की बरबस याद आती है

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा, वीर सिदो-कान्हू, तिलका मांझी और नीलांबर-पीतांबरके इस क्षेत्र में आकर संघर्ष और त्याग के उन आदर्शों की बरबस याद आती है। इस क्षेत्र में लगभग 60 वर्ष पहले रांची विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। इस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे यहां के परंपरागत आदर्शों के अनुरूप झारखंड और पूरे देश के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे। इस क्षेत्र की अनेक विभूतियों ने यहां का सम्मान बढ़ाया है। 1971 के युद्ध में असाधारण पराक्रम के लिए ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित होने वाले शहीद एल्बर्ट एक्का इसी क्षेत्र के सपूत थे।

महेंद्र सिंह धोनी ने रांची का नाम पूरे क्रिकेट जगत में रोशन किया है

राष्ट्रपति ने कहा कि यहीं के जयपाल सिंह मुंडा 1928 के ओलंपिक खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की हॉकी टीम के कप्तान थे। वे संविधान सभा के सदस्य भी रहे। महेंद्र सिंह धोनी ने रांची का नाम पूरे क्रिकेट जगत में रोशन किया है। झारखंड की बेटी दीपिका कुमारी पर पूरे देश को गर्व है।

युवाओं की प्रतिभा के बल पर, यहां आधुनिक प्रगति के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने कहा कि झारखंड में देश की 40 प्रतिशत खनिज संपदा पाई जाती है। इस राज्य में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के अनेक बड़े उद्योग स्थापित हैं। जमशेदजी टाटा ने पहला बड़ा स्टील प्लांट इसी क्षेत्र में लगाया था। झारखंड में अनेक पर्यटन स्थल हैं। यहां उच्च-स्तरीय शिक्षण संस्थान भी हैं। झारखंड राज्य की ऐसी अनेक विशेषताओं तथा आप जैसे युवाओं की प्रतिभा के बल पर, यहां आधुनिक प्रगति के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।

जॉब क्रिएटर बनना है और दूसरों को भी आगे बढ़ाना है

राष्ट्रपति ने कहा कि आप सबके विश्वविद्यालय का ध्येय वाक्य है ‘तेजस्वि नावधीतम् अस्तु’। इसका अर्थ है कि ‘हमारा अध्ययन प्रभावी बने’। आप सबने जो शिक्षा प्राप्त की है उसकी सार्थकता विश्वविद्यालय से निकलने के बाद विभिन्न कार्यक्षेत्रों तथा समाज और देश के लिए आपके योगदान पर निर्भर करेगी। आज का युग अपार अवसरों और चुनौतियों से भरा हुआ है। जो युवा सजग और सक्रिय हैं उनके लिए आज की टेक्नॉलॉजी और अर्थ-व्यवस्था ऐसे अनेक नए अवसर प्रदान करती है जो पिछली पीढ़ियों को उपलब्ध नहीं थे। स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं। आप सबको इन अवसरों का भरपूर उपयोग करते हुए जॉब क्रिएटर बनना है और दूसरों को भी आगे बढ़ाना है।

विद्यार्थी समावेशी विकास में प्रभावी भूमिका निभाएं

राष्ट्रपति ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि जन-जातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए ‘विकास भारती, बिशुनपुर’ जैसे संस्थान इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसी प्रकार, झारखंड के कई जिलों में स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा के क्षेत्रों में रामकृष्ण मिशन ने बहुत योगदान दिया है। मैं चाहूंगा कि रांची विश्वविद्यालय और यहां के विद्यार्थी ऐसे संस्थानों से प्रेरणा लें, और समावेशी विकास में प्रभावी भूमिका निभाएं।

टाना भगतों ने भारत के स्वतन्त्रता आंदोलन में गांधीजी का अनुसरण किया

राष्ट्रपति ने कहा कि इस क्षेत्र के प्रख्यात समाज सुधारक और स्वतन्त्रता सेनानी जतरा टाना भगत का जन्म भी गुमला में ही हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ अहिंसापूर्ण आंदोलन का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा कि टाना भगतों ने भारत के स्वतन्त्रता आंदोलन में गांधीजी का अनुसरण किया। इस क्षेत्र की ऐसी विरासतों और मूल्यों को आगे बढ़ाना भी आप सभी का दायित्व है।

प्रकृति के साथ तालमेल बनाना हम सबको आदिवासी समाज से सीखना चाहिए

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने कहा कि मैंने हमेशा यह महसूस किया है कि प्रकृति के साथ तालमेल रखते हुए अपनी आवश्यकताओं को पूरा करना हम सबको आदिवासी समाज से सीखना चाहिए। आदिवासी संस्कृति और सभ्यता के बारे में शोधकार्य को प्रोत्साहित करके यह विश्वविद्यालय बहु-आयामी योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि झारखंड की भाषाओं और संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए, आपके विश्वविद्यालय में, सन 1980 में स्थापित किए गए जन-जातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में, पांच जन-जातीय भाषाओं - कुडुख, मुंडारी, संथाली, हो एवं खड़िया की पढ़ाई होती है। आदिवासी भाषा व संस्कृति की जानकारी का उपयोग, जन-जातीय जीवन से जुड़ने और उस समुदाय को विकसित करने में होना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि आदिवासी बच्चों, युवाओं और बेटियों की शिक्षा और कौशल के विकास के लिए पूरे देश में साढ़े चार सौ से अधिक नए ‘एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल’ केंद्र सरकार द्वारा स्थापित किए जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की शुरुआत झारखंड में ही इसी 12 सितंबर को की गई थी।

अनेक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय योजनाओं की शुरुआत झारखंड में हुई है

राष्ट्रपति ने कहा कि सभी गरीब भाई-बहनों के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय योजनाओं की शुरुआत झारखंड में हुई है। ‘आयुष्मान भारत’ नामक दुनिया की सबसे बड़ी ‘स्वास्थ्य बीमा योजना’ का आरंभ झारखंड में हुआ था। देश के करोड़ों किसानों को पेंशन देने की ‘किसान मानधन योजना’ इसी महीने झारखंड में ही शुरू की गई। स्व-रोजगार में लगे देश के करोड़ों भाई-बहनों के लिए ‘राष्ट्रीय पेंशन योजना’ का शुभारंभ भी झारखंड से हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि समावेशी विकास और कल्याण की इन योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाने में राज्य सरकार द्वारा प्रभावी प्रयास किए जाते रहेंगे।

युवा फिजिकल और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में हो रहे विकास का उपयोग करने के लिए तत्पर रहें

राष्ट्रपति ने कहा कि संवेदनशील और समावेशी विकास के कार्यक्रमों के साथ-साथ झारखंड में इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास भी तेजी से हो रहा है। ‘नेशनल वाटर-वे वन’ के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में साहिबगंज में ‘मल्टी-मोडल टर्मिनल’ के बन जाने से झारखंड के विकास को एक नई गति प्राप्त होगी। मैं चाहूंगा कि आप सभी युवा, फिजिकल और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में हो रहे विकास का उपयोग करने के लिए तत्पर रहें।

समाज सेवा के लिए सबसे पहली जरूरत चरित्र-बल की है

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने कहा कि दो दिन बाद, यानि 2 अक्तूबर को सभी भारतवासी तथा विश्व समुदाय के अनेक लोग हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएंगे। गांधीजी ने रांची और आसपास के क्षेत्र की अनेक यात्राएं की थीं। सन 1925 में, उन्होंने हजारीबाग के सेंट कोलंबस कॉलेज के प्रांगण में इस क्षेत्र के विद्याथियों को संबोधित किया था। उनका वह भाषण आज के आप सभी विद्यार्थियों के लिए भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने विद्यार्थियों द्वारा समाज सेवा पर बल दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि समाज सेवा के लिए सबसे पहली जरूरत चरित्र-बल की है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि जब आप सब अपने समाज और देश के प्रति संवेदनशील रहेंगे तो आप सहज ही समाज-कल्याण और राष्ट्र-निर्माण के लिए प्रेरित होंगे।

e-cigarette हानिकारक इसको बनाना, बेचना, इस्तेमाल करना, स्टोर करना और विज्ञापन देना कानूनन अपराध

राष्ट्रपति ने कहा कि आज मेरे सामने सभी प्रतिभाशाली और स्वस्थ युवा बैठे हैं। हमारे छात्रगण आधुनिक व्यसन से परिचित होंगे इसका नाम है e-cigarette. मुझे प्रसन्नता है कि जब इस पर प्रतिबंध लगा तो आपके राज्य ने इसमें पहल की। इसके लिए मैं राज्य सरकार एवं यहाँ की जनता को बधाई देता हूँ। आप जानते हैं कि WHO की advisory पर अप्रैल 2019 में झारखंड ने एवं सितम्बर 2019 में देश ने e-cigarette आदि को प्रतिबंधित कर दिया। इसके शिकार अक्सर युवा वर्ग ही होते हैं। e-cigarette हानिकारक है। इसको बनाना, बेचना, इस्तेमाल करना, स्टोर करना और विज्ञापन देना अपराध घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि कई देश और भारत के करीब 16 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश इसे प्रतिबंधित कर चूके हैं। मुझे लगता है कि आप इसके प्रभाव में नहीं आएंगे। आपको अपनी स्वास्थ्य एवं पढ़ाई पर ध्यान देते रहना है, जिससे उज्ज्वल भारत और झारखंड का निर्माण संभव हो सके।

2 अक्तूबर, 2014 को झारखंड में ‘ओडीएफ़ कवरेज’ केवल 16 प्रतिशत के करीब था। यह आज शत-प्रतिशत हो गया है

राष्ट्रपति ने कहा कि इस वर्ष गांधी जयंती के दिन हम सब ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के संकल्प को सिद्ध करने का उत्सव भी मनाएंगे। इस सफलता में झारखंड ने प्रभावी योगदान दिया है। 2 अक्तूबर, 2014 को झारखंड में ‘ओडीएफ़ कवरेज’ केवल 16 प्रतिशत के करीब था। यह आज शत-प्रतिशत हो गया है। इस सफलता सहित, ऐसी अनेक उपलब्धियों के लिए राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, झारखंड राज्य सरकार की पूरी टीम और राज्य के सभी नागरिकों को मैं हार्दिक बधाई देता हूं।

यूनिवर्सिटीज़ सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी यानि यूएसआर के लिए योगदान देना चाहिए

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने कहा कि पूरे देश में कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी यानि सीएसआर की चर्चा होती है। मैंने जून, 2018 में आयोजित ‘राज्यपाल सम्मेलन’ में यह अनुरोध किया था कि विश्वविद्यालयों को भी यूनिवर्सिटीज़ सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी यानि यूएसआर के लिए योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विश्वविद्यालय से लगभग दो माह के अंतराल पर कम से कम पांच छात्र-छात्राएं गांवों में जाएं, और यदि संभव हो सकें तो वहां रात्रि में रुकें और गांव वालों के साथ बैठकर चर्चा करें। वे गांव की साफ-सफाई, सम्पूर्ण साक्षरता, सभी बच्चों के टीकाकरण तथा न्यूट्रीशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों के साथ संवाद बनाएं। उन्होंने कहा कि साथ ही, केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी ग्रामवासियों को जानकारी प्रदान करें। मैं रांची विश्वविद्यालय प्रशासन से यूएसआर पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध करूंगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस विश्वविद्यालय से प्राप्त शिक्षा का भरपूर उपयोग आप सब अपने विकास और देश की प्रगति के लिए करेंगे। मेरी शुभकामना और आशीर्वाद है कि आप सभी सफलता के पथ पर हमेशा आगे बढ़ते रहें। उन्होंने दीक्षांत समारोह के अवसर पर उपस्थित सभी पदक विजेताओं, शिक्षकों, अन्य सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी।

इस अवसर पर देश की प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविंद, राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, शिक्षा मंत्री श्रीमती नीरा यादव, कुलपति रांची विश्वविद्यालय श्री रमेश कुमार पांडे विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफ़ेसरगण, व्याख्याता, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे

जनसंवाद केंद्र में शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर कार्यशाला

अधिकारी जागरूक और संवेदनशील बनें: रमाकांत सिंह
==================

रांची। मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव श्री रमाकांत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को हर स्तर पर जागरूक किया जाना जरूरी है। विभिन्न जिलों में शिकायतों के निष्पादन के बाद उसकी रिपोर्ट जनसंवाद के पोर्टल पर समय पर ऑनलाइन अपलोड की जानी चाहिए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। श्री सिंह शनिवार को सूचना भवन में जनसंवाद केंद्र के विभिन्न जिलों के नोडल पदाधिकारियों की कार्यशाला में बोल रहे थे।


सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक श्री रामलखन प्रसाद गुप्ता ने नोडल पदाधिकारियों को जनसंवाद में दर्ज होनेवाली शिकायतों के कंप्लायंस एवं उसकी रिपोर्टिंग की बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य जनसमस्याओं और जनशिकायतों के ससमय निष्पादन के साथ-साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना भी है।

जनसंवाद केंद्र के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ संजय जैन ने जनसंवाद के पोर्टल पर रिपोर्टिंग के तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोर्टल को सूचनात्मक और जनोपयोगी बनाया गया है। जनसंवाद केंद्र में तैनात कंप्लायंस एक्सपर्ट जिलों और विभागों से आनेवाली रिपोर्ट को तत्परता के साथ अपलोड करते हैं।

कार्यशाला में राज्य के सभी जिलों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।   

महिला समर्पण शाखा एवं आर्य चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन


मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा एवं आर्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रिलायंस पेट्रोल पंप रामपुर रांची टाटा हाईवे  मे  निशुल्क नेत्र जांच  एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया  |जहां पर 75 लोगों की जांच हुई एवं उचित सलाह दी गई | मोतियाबिंद के मरीजों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाते हुए मेडिका हॉस्पिटल में मुफ्त ऑपरेशन की जाएगी  |इस शिविर में मेडिका हॉस्पिटल के डॉक्टरों का सहयोग रहा  | मौके पर शत्रुघन लाल गुप्ता, सुनील गुप्ता, वेद प्रकाश, मीनू अग्रवाल,  मनीषा पोद्दार , सुनीता मित्तल, रंजू मालपानी,  सरिता बथवाल,  पिंकी अग्रवाल,  ममता गोयल, रश्मि मालपानी  उपस्थित थी  |

प्लास्टिक के बहिष्कार को लेकर निकाली रैली


चक्रधरपुर।सोमवार को बोरुता मेमोरियल स्कूल ,नई दिशा (एन जी ओ )एवं सूर्या ए एन एम ट्रेनिंग स्कूल के छात्राओ द्वारा स्वच्छता अभियान एवं प्लास्टिक  के बहिष्कार को लेकर रैली निकाली गई जो महेंद्र सिंह पेट्रोल पंप से होकर पवन चौक तक गई ।जहां प्लास्टिक मुक्त स्वच्छ भारत बनाने के लिए स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने लोगों को कपड़े की थैली दे कर प्लास्टिक थैली का बहिष्कार करने को कहा।वहीं बच्चों ने नारे भी लगाए स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत प्लास्टिक मुक्त भारत बनाना है स्वच्छता के प्रति हम सभी को मिलकर जागरूकता लाना है।

युवा दस्ता के प्रतिमण्डल ने किया विभिन्न पंडालो का निरीक्षण



रांची। आज दिनाँक 30 सितंबर, सोमवार को युवा दस्ता का एक प्रतिमण्डल आशुतोष द्विवेदी एवं बादल सिंह के नेतृत्व में राजधानी राँची के विभिन्न पंडालो का निरिक्षण किया।इस अवसर पर कोकर दुर्गा पूजा समिति,गीतांजलि क्लब,गांधीनगर ccl पूजा समिति,संग्राम क्लब,शक्ति स्रोत संघ,आदि कई पंडालो का निरीक्षण किया।इस अवसर पर कई खामियां पाई गई। भारी बारिश के कारण पंडालो में  जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।साथ ही साथ साफ़ सफ़ाई की उचित व्यवस्था नहीं है।साथ ही साथ बिजली पानी,टॉयलेट,cctv कामरा, उचित साफ़ सफ़ाई, रॉड की मरमत ,फायर बिग्रेड ,वाहन पार्किंग ,पुलिस सुरक्षा ,ड्रोन से निगरानी, पॉकेट मारो एवं असामाजिक तत्वों से निबटने की व्यवस्था आदि ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान रखा गया।साथ ही साथ युवा दस्ता के सदस्यों ने पंडाल के प्रभारियों के दिक्कतो को समझा और जल्द ही नगर निगम एवं जिला प्रशासन से मिलकर सारी परेशानियों को दूर करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव रंजन,सुभम,गौरव
,अंशुल,कुणाल,अवदेश,अनुराग, राहुल ,मयंक,प्रांजल,अभिनिष।  ,स्वयं,राहुल,रंगीत,चंद्रप्रकाश, प्रतियुस आदि उपस्थित थे।ये जानकारी मीडिया प्रभारी राहुल सोनी ने दी।

बैंक ऑफ इंडिया का लोक संपर्क कार्यक्रम 4-5 अक्टूबर को


* ऋण व परिसंपत्तियों का होगा वितरण

वरीय संवाददाता
रांची। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन वित्तीय सेवाएं विभाग के निर्देशानुसार बैंक ऑफ इंडिया की रांची अंचल शाखा द्वारा वित्तीय साक्षरता व वित्तीय लेनदेन संबंधी जागरूकता कार्यक्रम के तहत 4 व 5 अक्टूबर को लोक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत बैंक ऑफ इंडिया की रांची अंचल शाखा द्वारा जिले के लोगों के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु एवं कुटीर उद्योगों को मुद्रा ऋण, कृषि ऋण, आवास ऋण,वाहन ऋण, खुदरा ऋण, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, एडीसी उत्पाद सहित अन्य कई प्रकार के ऋण एवं परिसंपत्ति उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक चंद्रशेखर सहाय ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 7 सितंबर 1906 को हुई थी। तब से यह देश को आर्थिक सेवा निरंतर प्रदान कर रहा है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि झारखंड राज्य का यह अग्रणी बैंक है। झारखंड में समाज के उन्नयन में बैंक ऑफ इंडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्य सरकार द्वारा चलाए गए आदिवासी तथा पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण हेतु या फिर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के उद्योगपतियों हेतु सभी प्रकार की योजनाओं को बैंक ऑफ इंडिया कार्यान्वित कर रहा है। बैंक का प्रयास है कि जन- जन और द्वार-द्वार तक वित्तीय सेवाएं पहुंचे। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक तेजेश्वर पटनायक ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति बैंक ऑफ इंडिया संकल्पित है। इसके तहत 4 व 5 अक्टूबर को 11:00 बजे से लोक संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बैंक ऑफ इंडिया रांची अंचल द्वारा रांची जिला के लोगों के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु व कुटीर उद्योग के उद्यमियों के बीच ऋण व परिसंपत्तियां उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही वित्तीय सेवाओं संबंधी जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

जांबाज और कर्तव्यनिष्ठ आइपीएस अधिकारी हैं अनीश गुप्ता




अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार पहल , अपनी प्रतिभा और विशिष्ट कार्यशैली से जनता के बीच अपनी विशिष्ट पहचान भाने में कामयाब शख्सियत हैं राजधानी रांची में पदस्थापित वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता। श्री गुप्ता वर्ष 2008 बैच के तेजतर्रार आईपीएस हैं। मृदुभाषी, शालीन व अनुशासन प्रिय अनीश गुप्ता मूल रूप से पंजाब के निवासी हैं। वर्ष 2008 में आईपीएस बनने के बाद उनकी पहली पदस्थापना झारखंड के घाटशिला में बतौर एसडीपीओ हुई। अपने कार्यकाल के शुरुआती दौर में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर उत्कृष्ट पुलिस पदाधिकारी होने का परिचय दिया। समाज को अपराध मुक्त करने और बेहतर विधि व्यवस्था संधारण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता है। नक्सल विरोधी गतिविधियों के खिलाफ वह सघन अभियान को संचालित करते रहे हैं। घाटशिला के बाद श्री गुप्ता का पदस्थापन रामगढ़ में एसपी के पद पर हुआ। तत्पश्चात रांची जिले के ग्रामीण एसपी के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। ग्रामीण क्षेत्रों के उग्रवाद प्रभावित इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर काबू पाने में सफल रहे। रांची के ग्रामीण एसपी के पद पर रहते हुए उन्होंने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की, जो मील का पत्थर साबित हुई हैं। इसके बाद श्री गुप्ता का पदस्थापन खूंटी जिले में हुआ। खूंटी में दो बार एसपी रहे। इसके बाद इनका स्थानांतरण पश्चिम सिंहभूम में हुआ। वहां वे  अपनी प्रतिभा और बेहतरीन कार्यशैली से जनता का दिल जीतने में सफल रहे। पश्चिम सिंहभूम के बाद श्री गुप्ता का स्थानांतरण हजारीबाग में हुआ। वहां भी काफी कम समय में ही उन्होंने खासी लोकप्रियता हासिल की। अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली से अपराध नियंत्रण और नक्सल विरोधी गतिविधियों पर काबू पाने में सफल रहे। फिलवक्त श्री गुप्ता रांची में एसएसपी के पद पर कार्यरत हैं। रांची जिले में जनता को बेहतर विधि-व्यवस्था देने और अपराध पर काबू पाने में वे सतत प्रयासरत हैं। अपने शीर्ष अधिकारियों के दिशा-निर्देश और अपने मातहत पुलिसकर्मियों के सहयोग से श्री गुप्ता शहर को अपराध मुक्त करने की दिशा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं। शहर में विभिन्न पर्व- त्योहारों के आयोजन के अवसर पर बेहतर विधि- व्यवस्था के लिए शांति समितियों की बैठक करना और शहर में अमन चैन बनाए रखने की दिशा में उनकी अहम भूमिका होती है। अपने कुशल नेतृत्व क्षमता के बलबूते श्री गुप्ता शहर में आपराधिक गतिविधियों पर काबू पाने में सफल हो रहे हैं। वह कहते हैं कि जनता को भी हमेशा पुलिस का सहयोग करते रहने की आवश्यकता है। इससे अपराध नियंत्रण में पुलिस को सहायता मिलती है। उनकी पहचान एक पब्लिक फ्रेंडली पुलिस पदाधिकारी के रूप में भी है। आम जनता के लिए श्री गुप्ता एक सरल, सहज इंसान हैं, वहीं, अपराधियों के लिए वह कहर बनकर बरपते हैं। उनका मानना है कि अपराध मुक्त वातावरण स्वस्थ और स्वच्छ समाज निर्माण में सहायक है। इससे हमारा देश व समाज सशक्त होता है। इस दिशा में सबों को प्रयासरत रहने की आवश्यकता है।
 प्रस्तुति : निधि पाठक

झारखंड की हवाओं में शान से उड़ेगी पतंगः नौशाद अहमद



रांची।  ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन झारखंड में अपने ईमानदार और कर्मठ उम्मीदवारों को उतारेगी और शानदार जीत दर्ज करेगी अब झारखंड मेरी पतंग उड़ेगी उपयुक्त बातें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सह हटिया और मांडर विधानसभा प्रभारी नौशाद अहमद ने कही. उन्होंने कहा कि झारखंड में कई दिनों से विकल्प की तलाश थी जो मिल गई  मजलिस सभी धर्मों और जातियों की पार्टी है इस पार्टी में साफ- सुधरे ईमानदार लोग हैं जो जनता के प्रति समर्पित हैं. उन्होंने कहा कि सभी दबे कुचले आदिवासियों की आवाज बनेगी, I यही वजह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह  सांसद अकबरुद्दीन ओवैसी को सुनने जनसैलाब उम्र पड़ी थी,  नौशाद अहमद ने कहा कि लोग अपना पैसा अपना बहुमूल्य समय देखकर पानी में भीग कर उनकी बातों को सुना, I

कोल्हान में संगठन और विकास को गति दे रहे हैं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा


विनय मिश्रा
चाईबासा, 30 सिंतबर। खूंटी के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा कोल्हान प्रमंडल में सक्रिय रूप से पार्टी व संगठन के साथ साथ विकास को भी गति देने का कार्य जोरो पर है लोकसभा चुनाव जीतने व केंद्रीय मंत्री बनने के साथ ही अर्जुन मुंडा झारखंड के राजनीति को गति देने में जुट गए हैं कोल्हान प्रमंडल में उनकी राजनीति सक्रियता से भाजपा के वरीय नेता अनुप सुल्तानिया का मानना है कि श्री मुंडा पार्टी के वरीय नेता के साथ साथ कार्यक्ताओं के साथ भी मधुर संबंध रखते हैं जिसके फलस्वरूप श्री मुंडा की झारखंड के साथ साथ कोल्हान में भी व्यापक रूप से है जिसके फलस्वरूप इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति काफी सुदृढ़ मानी जा रही हैं और भाजपा के द्वारा निर्धारित लक्ष्य "अबकी बार 65 पार का" लक्ष्य निर्धारित करने में सफल रहेगी।

,स्वच्छता के प्रति जागरुकता अभियान चला रहे हैं कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्य पालक पदाधिकारी महेंद्र राम सफाई और स्वच्छता के प्रति काफी गंभीर है इसका ही ये सार्थक परिणाम देखने को मिल रहा है शहर के लोग भी अब स्वच्छता और सफाई के प्रति जागरूक होने लगे हैं रविवार के दिन भी कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम ने शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर  साफ सफाई का जायजा लिया साथ ही सड़क पर कूडा कचरा फेंक कर नाली को अवरूद्ध करने वाले लोगों को कचरा बाहर न फेकने की सख्त हिदायत दी कार्यपालक पदाधिकारी मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने  वाले स्थल थाना नदी का भी निरीक्षण किया । श्री राम के साथ विनोद साव व राजु प्रसाद कसेरा के आलावा अन्य लोग भी शामिल थे इसके पश्चात वार्ड नंबर 10 में के विभिन्न क्षेत्रों के वार्ड पार्षद शंभू  साव भी साथ थे जिसके आवास के समक्ष कचरे दिखाई दिया उन्हें गंदगी नहीं फैलाने की हिदायत दी गई कार्यपालक पदाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया उनके साथ साथ कनीय अभियंता सफाई निरीक्षक सनातन मुखी भी साथ थे।

रविवार, 29 सितंबर 2019

कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार की विकास कार्य ही पहचान



विनय मिश्र
विकास कार्यों के द्वारा अपनी दमदार पहचान और पकड़ रखने वाले अधिकारी जहां भी पदस्थापित रहते हैं  अपने कार्यों से अपनी पहचान बना ही लेते हैं ऐसे ही एक अधिकारी सुनील कुमार है मधुपुर नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में प्रभार ग्रहण करने के पश्चात उनके द्वारा मधुपुर नगर परिषद अधीन  सर्व सुविधा हेतु नगर परिषद के सौजन्य से साढे पांच करोड़ लागत से शीघ्र ही माॅल निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी इसके अलावा सॉलिड वेस्ट  (ठोस कचड़ा प्रबंधन हेतु) 128 करोड़ रूपये नगर विकास विभाग के द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है शीघ्र ही निविदा की जाएगी जो निश्चित तौर पर कार्य पालक पदाधिकारी सुशील कुमार की कारगर पहल का ही सार्थक परिणाम है विदित हो कि श्री कुमार जहां भी पदस्थापित रहे हैं वहां उन्होंने विकास कार्यों को गति देने का कार्य किया  है हजारीबाग, चक्रधरपुर नगर परिषद ,हुसैनाबाद के पश्चात श्री कुमार मधुपुर पदस्थापित किए गए हैं नाली ,सड़क ,बिजली की सुविधा के अलावे चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय भवन, विवाह मंडप और शहरी जलपूर्ति योजना को धरातल पर उतारा इसका इसी का यह परिणाम है कि श्री कुमार चक्रधरपुर में आज भी लोकप्रिय अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं।

राज शेखर को जिला खेल अधिकारी का प्रभार



जामताड़ा जिले के उपायुक्त गणेश कुमार ने सहायक निदेशक (अनुमंडल स्तर) राज शेखर को जिला खेल पदाधिकारी का प्रभार सौंपा है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से राज शेखर को उक्त पद पर पदभार ग्रहण करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही राज शेखर को जिला खेल पदाधिकारी के रूप मे सारी वितीय शक्तियां भी प्रदान की गई है। गौरतलब है कि सहायक निदेशक, राज शेखर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली से एक  कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं। इससे पूर्व जिला के तत्कालीन उपायुक्त जटा शंकर चौधरी के कार्यकाल में भी राज शेखर विकास कार्यों को गति देने में सफल रहे हैं। श्री शेखर को खेल पदाधिकारी का प्रभार दिए जाने पर खेलप्रेमियों में उत्साह है। विदित हो कि श्री शेखर एक अधिकारी होने के साथ-साथ खेलप्रेमी भी हैं।  उनके मार्गदर्शन व नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों की प्रतिभा उभारने में सहयोग मिलेगा। उनके उक्त पद पर योगदान देने पर शहर के खेलप्रेमियों, खिलाड़ियों सहित उनके सहकर्मियों ने भी बधाई दी है।

युवा दस्ता ने पॉलीथीन मुक्त रांची बनाने की ली शपथ




रांची। आज 29 सितंबर, दिन रविवार को युवा दस्ता की ओर से राँची पहाड़ी मंदिर प्रांगण में युवा दस्ता के कार्यकारनी की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आगामी दुर्गा पूजा में भक्तों की सेवा के लिए युवा दस्ता पूरी तरह से तत्पर रहेगा। साथ ही साथ भक्तों की परेशानियों का निबटारा करेगा । इस अवसर पर बैठक की अध्य्क्षता आशुतोष द्विवेदी एवं बादल सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर आगामी दुर्गा पूजा में महिलाओं की सुरक्षा, पंडालो की साफ सफाई,बिजली पानी,टॉयलेट, फायर ब्रिगेड, मेडिकल की टीम,पुलिस सुरक्षा,cctv एवं ड्रोन से निगरानी, पॉकेट मारो एवं असामाजिक तत्वों से निबटारा आदि मुद्दे को मिलकर निबटारा करने का संकल्प लिया। साथ ही साथ महात्मा गांधी की 150 जयंती पर राजधानी राँची को पॉलीथिन मुक्त बनाने की युवाओं को शपथ दिलाई गई।साथ ही साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिए अपने घरों एवं आस पास के वातावरण को सुद्ध करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर सुभम सिन्हा, सुभम ठाकुर,गर्व अग्रवाल , रंजन , अंशुल सिंह,कुणाल सौरभ,अवदेश सिंह,अनुराग शर्मा,परतुष,स्वयं सहाय,राहुल  ,अवदेश ,रंजीत,चंद प्रकाश,प्रतियुष प्रिय ,आदि उपस्थित थे। ये जानकारी मीडिया प्रभारी राहुल सोनी ने दी।।

मायुमं महिला समर्पण ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर



मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा विश्व हृदय दिवस एवं अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में कुटियातू गांव चटकपुर टोला सरकारी स्कूल नामकुम में आज  निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया |

अग्रसेन महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण करके आज का निशुल्क शिविर का आरंभ किया गया |जहाँ पर मेडिका हॉस्पिटल के डॉक्टरों के सहयोग से ब्लड प्रेशर चेक,  शुगर चेक,  ईसीजी, स्त्री रोग समस्या आदि की जांच की गई एवं  उचित सलाह दी गई, साथ ही मुफ्त दवा भी दी गई | 85 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई |

डॉक्टरों की टीम के साथ आए हुए सभी मुख्य अतिथियों को पौधा देखकर सम्मानित किया गया  | मुखिया सारधा टोप्पो ,  गांव प्रधान बंधना  उराव, लहरु  महतो के सहयोग से इस गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का  आयोजन किया गया | आज के इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अध्यक्ष मीनू अग्रवाल,  सचिव मनीषा पोद्दार, कोषाध्यक्ष सुनीता मित्तल, संयोजिका डॉली बंसल एवं लक्ष्मी पोद्दार  के साथ उपाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल,  रश्मि मालपानी उपस्थित रही |

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की बैठक


मंच की चक्रधरपुर शाखा का कार्य सराहनीय : अभिषेक अग्रवाल
* गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय

विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। रविवार को थाना रोड स्थित फार्म हाउस में अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, चक्रधरपुर शाखा की एक बैठक हुई। जिसमें झारखंड मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ,महामंत्री कृष्णा अग्रवाल, उपाध्यक्ष नेहा पटवारी, सुभाष पटवारी , आशीष अग्रवाल ,अनंत  मोहनाका, अशोक विजयवर्गीय उपस्थित हुए। बैठक के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि पूरे झारखंड में 56  अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की शाखाएं चलाई जा रही है। जिसमें  मारवाड़ी युवा मंच, चक्रधरपुर शाखा समाज के लिए काफी बेहतर कार्य कर रही है। मंच गरीबों और जरूरतमंदों के लिए हमेशा मदद को तत्पर रहती है। वहीं मरीजों के लिए एंबुलेंस की निशुल्क सेवा भी दे रही है। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि दो अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन शहर में स्वच्छता के लिए एक डस्टबिन वाहन मारवाड़ी युवा मंच, चक्रधरपुर शाखा द्वारा भेंट किया जाएगा। सभी प्रांतीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मौके पर राजेश छाबड़ा, मनीष भगोरिया, प्रमोद भगोरिया, अवध खिरवार,उत्तम अग्रवाल, सजन भगोरिया, राजू केजरीवाल ,अमित शर्मा, अभिषेक केजरीवाल ,मनोज, सुनील ,निशांत, आयुष, शिवम, चेतना ,सुभाष ,अंकित, प्रतीक, मोहित ,संतोष अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

द.पू.रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस ने महाप्रबंधक को सौंपा मांग पत्र



चक्रधरपुर। एक दिवसीय दौरे पर आए दक्षिण पूर्व  रेलवे (चक्रधरपुर रेल मंडल) के महाप्रबंधक संजय कुमार महांती को दक्षिण रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें पिछले वर्ष 2012 से लेकर 2017 के अंतराल में लार्जैस स्किम पॉलिसी के तहत दी जाने वाली नौकरी में हो रहे विलम्ब सहित अन्य मांगें शामिल है।  दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सह महासचिव जहांगीर हक के  नेतृत्व में यूनियन के पदधारी एवं लार्जैस से जुड़े आश्रित कर्मचारियों द्वारा उन्हें मांग पत्र सौंपते हुए अविलंब समाधान करने का अनुरोध किया गया। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सह महासचिव जहांगीर हक ने कहा कि दक्षिण पूर्व रेलवे का चक्रधरपुर मंडल एक महत्वपूर्ण एवं अधिक राजस्व अर्जित करने वाला मंडल है। इसलिए यहां वर्कशॉप होना अनिवार्य है। जिससे चक्रधरपुर रेल मंडल के कर्मचारियों को सुविधा होगी। श्री हक ने कहा कि अक्सर ट्रेक में  ट्रैकमेंन कर्मचारी कार्य के दौरान हादसों का शिकार होते हैं। इसलिए ट्रेकमेन कर्मचारियों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाने की युनियन के ओर से मांग किया गया है। महाप्रबंधक से मिलने वाले यूनियन के पदधारियों में केंद्रीय संयुक्त महासचिव जहांगीर हक, मंडल साख के कार्यकारी अध्यक्ष साबिर आंसारी, संगठन सचिव पी कृष्ण राव, अमित कुमार शर्मा, अमर कुमार एवं दिलीप कुमार साहू  शामिल थे।

लायंस क्लब ऑफ रांची लाइफ ने लगाया मुफ्त मधुमेह जांच शिविर


आज 28 सितंबर को लायंस क्लब ऑफ राँची लाइफ ने वर्ल्ड लायंस सर्विस वीक के तहत मुफ्त मधुमेह जाँच शिविर लालपुर स्थित पैनासोनिक सर्विस सेन्टर में लगाया गया। इसमें करीब 55 लोगो का मधुमेह एवं रक्तचाप की जांच की गई। इसमें 12 लोगो को मधुमेह के रोगी मिले जिनको पता नही थी कि उनको मधुमेह है। यंहा लोगो को पोषक खाने पान के लिए जागरूक किये। इसमें मुख्य रूप से लायन युवराज, लायन विकाश, लायन अमन, लायन विभूति , लायन प्रभाकर, लायन मुकेश और जोन चेयरपर्सन लायन रवि प्रकाश सहयोग किया।

शनिवार, 28 सितंबर 2019

कर्तव्यों के प्रति हिमालय की तरह दृढ़ हैं सिद्धार्थ चौधरी



समाज के प्रति श्रद्धा, विश्वास और समर्पण रखते हुए अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहना व्यक्ति की विशेषता कहलाता है। समाज में व्याप्त विसंगतियों में संगति की स्थापना कर स्वस्थ और स्वच्छ समाज को अंकुरित, पल्लवित और पुष्पित करने में सदैव प्रयासरत रहना इंसान की महानता का परिचायक होता है। जीवन का उद्देश्य सिर्फ धनोपार्जन ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति कर्तव्य बोध भी होना जरूरी है। ऐसी ही  सकारात्मक सोच से ओतप्रोत शख्सियत हैं राजधानी रांची निवासी सिद्धार्थ चौधरी। ममत्व में यमुना से गहराई और संस्कारों में हिमालय समान दृढ़ता लिए समाज की बगिया को सींचने-संवारने में जुटे रहना उनकी दिनचर्या में शामिल है। वह मानव सेवा को अपना परम धर्म मानते हैं। शहर में किसी भी धर्म व संप्रदाय का पर्व-त्यौहार हो, सिद्धार्थ चौधरी उसमें सेवा शिविरों के आयोजन के माध्यम से अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराते हैं। सिद्धार्थ शहर के युवा उद्यमियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उनका कुशल व्यवहार दूसरों को प्रेरित करने वाला है। सिद्धार्थ रांची में ही पले- बढ़े और पढ़े। संत जेवियर स्कूल, डोरंडा से उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की। तत्पश्चात डीएवी, श्यामली से प्लस टू किया। इसके बाद राजधानी के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान संत जेवियर कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई-लिखाई में सदैव अव्वल रहने वाले सिद्धार्थ चौधरी का रुझान व्यवसाय की ओर होने लगा। वह अपने दादा जी द्वारा स्थापित लगभग छह दशक पुरानी व्यवसायिक प्रतिष्ठान कोलकाता स्टोर सप्लाई काॅरपोरेशन में अपने पिताजी का हाथ बंटाने लगे। उनके पिता सज्जन चौधरी और माता मधु चौधरी भी अपने पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों को बखूबी निभाते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सिद्धार्थ उक्त प्रतिष्ठान में अपने पिता के साथ उनके व्यवसायिक कार्यों में सहयोग करते हैं। पारिवारिक और व्यावसायिक व्यस्तताओं के बीच समय निकालकर समाज सेवा के प्रति उनका परिवार समर्पित रहता है। शहर में होने वाले सभी सामाजिक, धार्मिक-आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होकर वह समाज सेवा के प्रति समर्पण का भाव प्रदर्शित करते रहते हैं। अपने कर्तव्य पथ पर सफल पथिक के रूप में सिद्धार्थ चौधरी अग्रसर हैं। वह विभिन्न संस्थाओं से जुड़कर सामाजिक कार्यों को गति प्रदान कर रहे हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था जूनियर चेंबर इंटरनेशनल, राउंड टेबल इंडिया, अग्रवाल सभा, डोरंडा ओल्ड जेवियरन (डॉक्स), फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसाइटी, रेड क्रॉस सोसाइटी, रांची क्लब, जिमखाना क्लब, फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से भी जुड़े हैं। इनमें से कई संस्थाओं के वह आजीवन सदस्य भी हैं। उनका पूरा परिवार समाज सेवा के प्रति समर्पित रहता है। सिद्धार्थ रक्तदान को  महादान मानते हैं। रक्तदान शिविरों का आयोजन कर वह मानवता की मिसाल पेश करते रहे हैं। वह कहते हैं कि स्वास्थ्य ही धन है, युवाओं के प्रति अपने संदेश में सिद्धार्थ कहते हैं कि अपने अनुभवों से काम को सफलतापूर्वक करने के लिए सतत प्रयासरत रहें। जीवन का उद्देश्य सिर्फ पैसा कमाना ही नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज के प्रति भी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। सिद्धार्थ सर्वधर्म-समभाव की भावना को आत्मसात कर सभी धर्मों का समान आदर करते हैं।  वह सभी धर्मावलंबियों के प्रति आदर सम्मान का भाव रखते हैं। वह कहते हैं कि देश की अखंडता के लिए सामाजिक एकता और समरसता जरूरी है। देश के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रति प्रत्येक व्यक्ति का शिक्षित होना भी आवश्यक है। लोग शिक्षित होंगे, तभी देश व समाज का विकास रफ्तार पकड़ेगा। लोगों के सुख- दुख में शामिल होना उनकी दिनचर्या में शुमार है। गरीब और पीड़ितों की सेवा करने से उन्हें सुखद अनुभूति होती है, इससे उन्हें आंतरिक सुख मिलता है। बचपन से ही दयावान और मददगार रहे सिद्धार्थ चौधरी गरीबों और बेसहारों को देखकर द्रवित हो जाते हैं। उन्हें हर संभव सहयोग करने में आगे रहते हैं। वह कहते हैं कि समाज के निचले तबके के लोगों की मदद कर उन्हें ऊपर उठाना आगे बढ़ाना भी व्यक्ति का धर्म है। युवाओं के प्रति अपने संदेश में सिद्धार्थ कहते हैं कि युवा अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल सकारात्मक कार्यों में करें और अपने कार्यों में नैतिकता का ख्याल रखें,क्योंकि नैतिकता के बल पर ही आगे की मुश्किल राहें भी आसान हो जाती है। इसलिए नैतिक मूल्यों का क्षरण न हो, इस दिशा में प्रयासरत रहें।
प्रस्तुति : नवल किशोर सिंह

सड़क निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश



चक्रधरपुर। पथ निर्माण विभाग के चक्रधरपुर अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता शशि शेखर मिश्रा ने सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया है। पथ निर्माण विभाग के सरायकेला व मनोहरपुर डिवीजन के अंतर्गत बनी सड़क ( खूंटपानी के भोया से एन एच 75 , चाईबासा-पुरुनिया भाया चक्रधरपुर मुख्य पथ) निर्माण में गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए उक्त सड़क की विशेष रुप से तत्काल मरम्मत का निर्देश संवेदक को दिया। खरसावां-चक्रधरपुर सड़क, बड़ाबांबो की मरम्मत कर जनोपयोगी बना दिया गया है। उक्त सड़क पर आवागमन सुगम हो गया है।

विकास कार्यों को गति दे रहे हैं डीडीसी आदित्य रंजन


विनय मिश्रा
चाईबासा। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच के अधिकारी आदित्य रंजन ने पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) में जब से  योगदान दिया है, विकास कार्यों में तेजी आई है। सड़क की गुणवत्ता व निर्माण कार्य में सुधार हुआ है। अस्पताल भवन भी अब सुविधायुक्त बन गया है। जिले के जर्जर विद्यालय भवन के स्थान पर अब नए भवन बनाए जा रहे हैं। शिक्षा में सुधार हो रहा है। विद्यालय भवन निर्माण में तेजी आई है। जनहित में विकास कार्यों को करवाया जा रहा है। कार्यों में अनियमितता व शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। पश्चिम सिंहभूम जिला की विकास यात्रा से मुख्यमंत्री रघुवर दास व मुख्य सचिव डी के तिवारी भी अवगत हुए हैं। पश्चिम सिंहभूम जिला राज्य में एक आदर्श जिला के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। डीडीसी आदित्य रंजन ने विकास कार्यों में पारदर्शिता बरतने और गुणवत्ता युक्त कार्य करने का निर्देश दिया है। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिल रही है।

शुक्रवार, 27 सितंबर 2019

जापान के कांसुलेट जनरल ने बौद्ध पर्यटन पर जोर दिया

झारखंड टूर कॉन्क्लेव में पर्यटन स्टेकहोल्डर्स के लिए शुरू किया गया पर्यटन पुरस्कार“

“विश्व पर्यटन दिवस” को मनाने के लिए पर्यटन विभाग, झारखंड ने शुरु किया झारखंड पर्यटन पुरस्कार


रांची। प्रकृति ने झारखण्ड पर अपना वैभव लुटाया है यहां पर्यटन के लिये वह सब कुछ है जो इसे अन्य राज्यों अलग बनाता है।झारखंड में पर्यटन की असंख्य संभावनाएं हैं, जिनमें बौद्ध पर्यटन, एडवेंचर पर्यटन, डप्ब्म् पर्यटन आदि शामिल हैं। उक्त बातें पर्यटन सचिव श्री राहुल शर्मा ने आज होटल रेडिसन ब्लू में पर्यटन विभाग के तत्वावधान में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित 2 दिवसीय “झारखंड टूर कॉन्क्लेव “ के समापन समारोह में कही। उन्होंने झारखंड में पर्यटन की असीम संभावानाओं एवं यहां के पर्यटन क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर “भारत में एडवेंचर पर्यटन के असंख्य क्षेत्रों व विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के तरीके” और “बौद्ध वंश के माध्यम से दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को जोड़नाः क्रमशः विकास के लिए पुराने मार्गों को सुदृढ़ करना” के बारे में जानकारी दी गई ।

बौद्ध पर्यटन पर अधिक जोर
कांसुलेट जनरल मासायुकी तगा ने भारत-जापान संबंधों का एक शानदार विवरण दिया और दोनों देशों के सामान्य बौद्ध वंश का उपयोग करते हुए संबंध को और मजबूत बनाने की संभावनाओं के बारें में बताया। उन्होंने कहा कि यदि बौद्ध पर्यटन पर अधिक जोर दिया जाए तो जापान से भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ सकती है।

इटखोरी के पुरातात्विक सर्वेक्षण पर एक पुस्तक जारी

कार्यक्रम में पर्यटन विभाग, झारखंड ने इटखोरी के पुरातात्विक सर्वेक्षण पर एक पुस्तक जारी की। “विश्व पर्यटन दिवस“ के अवसर को मनाने के लिए, एक पुरस्कार समारोह भी शुरू किया गया जिसमें उत्कृष्टता के लिए जय ट्रेवल्स, ट्रेवल स्टार, सुहाना टूर एंड ट्रैवल्स, होटल रेडिसन ब्लू, होटल बीएनआर चाणक्य , कैपिटल रेजीडेंसी, थे येलो सफायर, को पुरस्कार दिया गया साथ ही ग्रेट कबाब फैक्ट्री, कावेरी, मोती महल रेस्तरां, रुइन हाउस, होटल ले लाक, रामदा जमेशदपुर, इम्पीरियल हाइट्स देवघर, ज़ैका रिसॉर्ट्स आदि को भी पुरस्कार दिया गया। अन्य पुरस्कार जेटीडीसी प्रबंधकों व पर्यटक मित्र के लिए और आईएचएम को “स्वछता  पखवाड़ा” के लिए दिया गया।

इस अवसर पर श्री संजीव कुमार बेसरा, निदेशक पर्यटन, झारखंड, श्री एस के चौधरी, पूर्व मुख्य सचिव, झारखंड, श्री हेमंत गुप्ता, मैनेजिंग ट्रस्टी, लीडरशिप टीम, टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन, सुश्री गुरलीन कौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष - पर्यटन , इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (कर्नाटक) लिमिटेड, डॉ हरीश सांकृत्यायन, अध्यक्ष, वर्ल्ड बुद्ध फाउंडेशन आदि उपस्थित थे।

सरायकेला से भी बांस की बनी वस्तुओं को विदेश भेजा जाएगाः रघुवर दास


★मध्यम, लघु एवं कुटीर उद्योग गरीबी समाप्त करने में सहायक होगा

★आदिम जनजाति की महिलाओं को नई तकनीक से मिलेगा प्रशिक्षण

★95 हजार शिल्पकार मुख्यमंत्री उद्यमी बोर्ड से जुड़ चुके हैं
===================

सरायकेला/नीमडीह। झारखंड को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री उद्यमी बोर्ड का गठन किया गया। बोर्ड में राज्य के प्रतिभावान शिल्पकारों को चिन्हित कर उनका निबंधन हुआ है। करीब 95 हजार शिल्पकार अब तक बोर्ड से जुड़ चुके हैं। बोर्ड का मुख्य उद्देश्य शिल्पकारों और कलाकारों को बदलते समय और की मांग के अनुसार प्रशिक्षण देकर उन्हें और प्रतिभावान बनाना है। जल्द सरायकेला से भी बांस की बनी वस्तुएं विदेश भेजी जाएगी। ताकि यहां की आदिम जनजाति की महिलाएं का आर्थिक स्वालंबन सुनिश्चित हो सके। आने वाले दिनों में उद्योग विभाग द्वारा आदिम जनजाति की महिला शिल्पकारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं बाजार की मांग के अनुरूप बांस के उत्पाद तैयार कर सकेंगी। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने सरायकेला के नीमडीह स्थित मकुला गांव में कही। श्री दास मकुला में स्वावलंबी सहयोग समिति द्वारा बॉस से बनी वस्तुओं का अवलोकन कर रहे थे।

रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने की पहल हो रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल परगना में भी बांस अधिक मात्रा में होता है। इसलिए वहां की महिलाओं व कलाकारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दुमका स्थित में कलाकार बांस की वस्तुएं तैयार कर रहें हैं। बांस की इन वस्तुओं को विदेश में भेजा जा रहा है। दुमका में बांस आधारित मेला का आयोजन भी किया गया ताकि, कलाकारों को एक मंच मिल सके। कुटीर, लघु और मध्यम उद्योग को सरकार बढ़ावा दे रही है। यह गरीबी समाप्त करने में सहायक हो सकता है।

आंगनबाड़ी सेविकाओं को अतिरिक्त मानदेय पर अहम बैठक 30 को

झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन रांची तथा आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने अपनी हड़ताल वापस ली

रांची। 30 सितंबर 2019 को आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को अतिरिक्त मानदेय की बढ़ोतरी के लिए विकास आयुक्त सह गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अपराहन 4:00 बजे एक अहम् बैठक होगी।

झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन रांची तथा आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश ने अपना हड़ताल वापस ले लिया है।

 संघ के प्रतिनिधियों को विकास आयुक्त की अध्यक्षता में होने वाली 30 सितंबर 2019 को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी किया गया है।

लायंस क्लब के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई


रांची। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजीव पोद्दार की अध्यक्षता में वर्ल्ड लायन सर्विस वीक के  28 सिंतबर से 4 अक्टूबर तक प्रस्तावित कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई।
इसमें निर्णय लिया गया कि 28 सिंतबर को रांची के सभी लायंस क्लबों की ओर से कई जगहों पर मुफ्त मधुमेह जांच शिविर लगेगी। 29 सिंतबर को सभी लायंस क्लब मोरहाबादी मैदान में पर्यावरण जागरूकता रैली एक साथ सुबह 7:30 बजे निकाली जाएगी, जिसमें विभिन्न संगठनों के लोग शामिल होंगे। इसमें मुफ्त पेड़ पौधों और जूट बैग का वितरण किया जाएगा। 30 सितंबर को अलग-अलग क्लबों की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया जाएगा। 1अक्टूबर को मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प लगा कर  करीब 100 यूनिट  सेवा सदन में ब्लड डोनेट किया जाएगा। 2 अक्टूबर को बच्चों की आंखों का मुफ्त चेकअप करा कर उन्हें मुफ्त चश्मा भी प्रदान किया जाएगा। 3 अक्टूबर को युवा वर्ग के लिए ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। उन्हें ट्रैफिक के नियमों से अवगत कराया जाएगा। 4 अक्टूबर को महिलाओं को हाइजीन तरीको से अवगत कराया जाएगा । मुफ्त में नैपकिन बांटा जाएगा। कई सार्वजनिक स्थानों में नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी।
इसमें सभी जोन चेयरपर्सन और रिजिनल चेयरपर्सन शामिल हुए । मुख्य रूप से लायन रवि प्रकाश, लायन दीपक जी एवं लायन अर्चना वर्मा शामिल हुए।

दर्जनों युवकों ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ



रांची। आज 27 सितंबर को लालपुर में दर्जनों युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा और आम आदमी पार्टी में आस्था जतायी।आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह ने सभी को टोपी पहनाकर पार्टी कि सदस्यता दिलायी अौर पार्टी में शामिल कराया। युवाओं ने कहा कि वे लोग दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों से बेहद प्रभावित हैं। एक ओर जहाँ भाजपा अौर दूसरी पार्टियाँ जाती और धर्म कि राजनीति कर समाज को बाँट रही है अौर जनता के मुद्दों पर काम  करना तो दूर उन पर बात भी नहीं करती  है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ, बिजली, पानी और रोजगार जैसे मुद्दों पर लगातार बेहतरीन काम कर रही है। दिल्ली सरकार के द्वारा शिक्षा अौर स्वास्थ व्यवस्था के  क्षेत्र में किये गये कार्यों का लोहा देश हीं नहीं पुरी दूनिया मान रही है। विशेषकर दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ मॉडल से हमलोग काफि प्रभावित हैं।इसलिये हमलोगों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया अौर आगामी चुनाव में हमलोग पुरी तरह से राँची विधान सभा में आम आदमी पार्टी को जीताने के लिये काम करेंगे।

राजन सिंह ने कहा कि सभी युवा साथियों का पार्टी में स्वागत है। लूठ, लुट, भ्रष्टाचार अौर नफरत कि राजनीति के बीच आज युवाओं कि राजनीति में भागीदारी कि सबसे ज्यादा जरूरत है। युवाओं के साथ आने से एक अच्छी व्यवस्था के लिये हमारी लड़ाई अौर मजबूत होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में हमलोग राँची को बदहाल करने वाले अौर नफरत कि राजनीति करने वालों को हराकर सबक सिखायेंगे अौर इसमें युवा साथियों कि भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।
पार्टी में शामिल होने वालों में शाहिल मल्लिक, राहुल कुमार, तौशिफ खान, खुर्शिद अंसारी, शर्माद साफी, संजय पासवान, अनुज टोप्पो, शोएब खान, सरफराज आलम, गोविंद तिर्की, विकास विश्वकर्मा, रजा खान, मोहम्मद समीर, अयूब खान, अरसद खान, वसीम अंसारी, शेखर, सहित अन्य लोग शामिल थे।

नवजागरण के अग्रदूत थे राजा राममोहन राय


महान समाज सुधारक और समाजसेवी राजा राममोहन राय का‌ जन्म बंगाल के हुगली जिला के राधा गांव में 22 मई 1772 को हुआ था।भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है। भारतीय सामाजिक और धार्मिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में उनका विशिष्ट स्थान है। वे ब्रह्म समाज के संस्थापक, भारतीय भाषायी प्रेस के प्रवर्तक, जनजागरण और सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता तथा बंगाल में नव-जागरण युग के पितामह थे। उन्होंने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम और पत्रकारिता के कुशल संयोग से दोनों क्षेत्रों को गति प्रदान की। उनके आन्दोलनों ने जहां पत्रकारिता को चमक दी, वहीं, उनकी पत्रकारिता ने आन्दोलनों को भी सही दिशा दिखाने का कार्य किया। धार्मिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में उनका विशिष्ट स्थान है। ब्रह्म समाज के संस्थापक, भारतीय भाषायी प्रेस के प्रवर्तक राममोहन राय ने ईस्ट इंडिया कंपनी की नौकरी छोड़कर अपने आपको राष्ट्र सेवा में झोंक दिया। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के अलावा वे दोहरी लड़ाई लड़ रहे थे। दूसरी लड़ाई उनकी अपने ही देश के नागरिकों से थी। जो अंधविश्वास और कुरीतियों में जकड़े थे। राजा राममोहन राय  ने उन्हें झकझोरने का काम किया। बाल-विवाह, सती प्रथा, जातिवाद, कर्मकांड, पर्दा प्रथा आदि का उन्होंने पुरजोर विरोध किया। धर्म प्रचार के क्षेत्र में अलेक्जेंडर डफ्फ  ने उनकी काफी सहायता की। देवेंद्र नाथ टैगोर उनके सबसे प्रमुख अनुयायी थे। आधुनिक भारत के निर्माता, सबसे बड़ी सामाजिक - धार्मिक सुधार आंदोलनों के संस्थापक, ब्रह्म समाज, राजा राममोहन राय ने सती प्रणाली जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । वह भी अंग्रेजी, आधुनिक चिकित्सा प्रौद्योगिकी और विज्ञान के अध्ययन को लोकप्रिय भारतीय समाज में विभिन्न बदलाव की वकालत की। राजा राममोहन राय ने 'ब्रह्ममैनिकल मैग्ज़ीन', 'संवाद कौमुदी', मिरात-उल-अखबार ,(एकेश्वरवाद का उपहार) बंगदूत जैसे स्तरीय पत्रों का संपादन-प्रकाशन किया। बंगदूत एक अनोखा पत्र था। इसमें बांग्ला, हिन्दी और फारसी भाषा का प्रयोग एक साथ किया जाता था। उनके जुझारू और सशक्त व्यक्तित्व का इस बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि वर्ष 1821 में अंग्रेज जज द्वारा एक भारतीय प्रतापनारायण दास को कोड़े लगाने की सजा दी गई। फलस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई। इस बर्बरता के खिलाफ राजाराम मोहन राय ने एक लेख लिखा।
27 सितंबर 1833 को राजाराम मोहन राय ने परमधाम को गमन किया।
आज पुण्यतिथि पर महान विचारक,लेखक, संपादक एवं स्त्री समाज सुधार के प्रबल पुरोधा को नमन एवं श्रद्धांजलि।
 प्रस्तुति : डॉ.एच आर सिंह

सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति हैं अमित खोवाल



उच्च आदर्शों को आत्मसात करने वाले व्यक्ति के अंदर कोई बनावट, कोी दिखावा नहीं होता। यानी सरलता, सादगी और सामाजिक दायित्यों का गहरा बोध। ऐसी ही एक शख्सियत हैं, राजधानी रांची के लालपुर स्थित पीस रोड निवासी अमित खोवाल। वह सरलता और सादगी की प्रतिमूर्ति हैं। अनुशासनप्रिय, समय के पाबंद, हर परिस्थितियों में धीर-गंभीर और शांत चित्त रहने वाले अमित का जीवन मानवीय करुणा एवं संवेदनाओं से ओतप्रोत है। सुख की घड़ियां हो या उदासी के गहन पल, कभी विचलित न होना उनकी खासियत है। अमित अपने माता-पिता,गुरुजनों व महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्गों पर चलते रहने के लिए संकल्पित हैं। अमित का जन्म रांची में एक जनवरी 1981 को हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजधानी स्थित गुरु नानक स्कूल से हुई। वहां से उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की। तत्पश्चात डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल से इंटरमीडिएट (12वीं) किया। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए अमित कोलकाता चले गए। वहां भवानीपुर कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हासिल की। चार्टर्ड अकाउंटेंट पाठ्यक्रम में इंटरमीडिएट स्टेज क्लियर किया। लगभग पांच वर्षों तक कोलकाता में शिक्षा प्राप्त करने के बाद वर्ष 2004 में अमित रांची वापस लौट आए और अपने पिता द्वारा स्थापित व्यवसाय में हाथ बंटाने लगे। वर्ष 2005 से उन्होंने अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेना शुरू किया। वह वर्तमान में मेडिकल- पैथोलॉजिकल उपकरण व सामग्री से संबंधित व्यावसायिक प्रतिष्ठान किरण ट्रेडिंग व श्री बालाजी बायोमेडिकल्स तथा कॉस्मेटिक और एफएमसीजी सामग्री से संबंधित सुहानी एजेंसी नामक फर्म का संचालन कर रहे हैं। अपने पिता राजेंद्र खोवाल और माता किरण देवी खोवाल की प्रेरणा से अमित ने व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना शुरू किया। अमित तीन फरवरी 2008 को वैवाहिक बंधन में बंधे। उनकी पत्नी वंदना खोवाल भी उनके स्वभाव के अनुरूप उन्हें हर कदम पर सहयोग करती हैं। वह अपने पुत्र सोहम और पुत्री सुहानी को बेहतर और संस्कारयुक्त शिक्षा दिला रहे हैं। अपनी पारिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए अमित सामाजिक जीवन में भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उनका व्यक्तित्व इंसानियत के सारे गुणों का समायोजन है। जातिगत और धार्मिक भावनाओं से ऊपर उठकर समाज हित के लिए सोचना उनकी खासियत है। उनका आचार-विचार और व्यवहार  "सादा जीवन उच्च विचार" वाली कहावत को चरितार्थ करता है। समाज सेवा के कार्यों में शुरू से ही उनकी रूचि रही। समाज के प्रति त्याग, तपस्या, सेवा भाव रखना और रचनात्मक कार्यों में विश्वास उनके स्वभाव में समाहित है। ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी अमित खोवाल का मानना है कि ऐसा समाज निर्माण आवश्यक है,जो सहृदयता, समानता और शांति के सुमन खिला दे और प्रेम के पराग से मानवता सुगंधित हो जाए। वह कहते हैं कि सभी धर्म, संप्रदाय, जाति, लिंग, वर्ण एवं वर्ग के लोगों के कल्याण में जुटे रहना मानव का कर्तव्य है। समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में शामिल होना परम धर्म है। वह कहते हैं कि लोग सांसारिक सुखों की परिधि में मानव कल्याणकारी योजनाओं की परिकल्पना और जगत की अपनी अल्पकालिक यात्रा भूल जाते हैं। इससे सामाजिक विकृतियां सिर उठाने लगती है। ऐसे में सामाजिक समरसता पर खतरा मंडराने लगता है। इसलिए हमें आपसी भाईचारगी बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहना जरूरी है। यह स्वस्थ और स्वच्छ समाज निर्माण में  सहायक होता है। समाजसेवी की भूमिका में रचनात्मकता के वाहक अमित खोवाल जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इससे उन्हें सुखद अनुभूति होती है। अपने से बड़ों का आदर करना, छोटों को सम्मान देना उनकी आदत में शुमार है। वह कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों से भी जुड़े हैं।  लायंस क्लब ऑफ रांची यूथ के सक्रिय सदस्य हैं। वहीं, जूनियर चेंबर इंटरनेशनल(जेसीआई), फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य हैं। वह जेसीआई में बतौर जनसंपर्क अधिकारी, निदेशक (खेल), कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष (व्यवसाय) सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल रहे। अमित रक्तदान को महादान मानते हैं। जरूरतमंदों को रक्तदान करना वह सबसे बड़ा मानव धर्म समझते हैं। शहर में होने वाले सामाजिक, धार्मिक- आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होकर अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हैं। महापुरुषों को वह अपने जीवन का आदर्श मानते हैं। वहीं अपने माता-पिता और गुरुजनों के प्रति आदर का भाव रखते हुए वह कहते हैं कि "हम तो पत्थर हैं,हमारे माता-पिता व गुरुजन शिल्पकार हैं, हमारी हर तारीफ के वही असली हकदार हैं"।
प्रस्तुति : नवल किशोर सिंह
(सांध्य दैनिक मेट्रो रेज से साभार)

हिन्दू क्रांति सेना युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव बने अविनाश मोहन्ती




रांची। विगत चार महीने पहले हिन्दू क्रांति सेना युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पाठक ने संगठन का विस्तार करते हुए  जमशेदपुर निवासी अविनाश मोहन्ती को प्रदेश कार्यसामिति सदस्य मनोनीत किया था .. लेकिन संगठन के प्रति समर्पण और ईमानदारी भाव से काम करने की इच्छा को देखते हुए मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है..।

झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनेगीः जनक




रांची। झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा रांची जिला उपाध्यक्ष जनक नायक ने कहा कि नई सरकार झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनेगी और स्वर्णिम विकास भी होगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास का काम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में होगा , I उन्होंने कहा कि राज्य और देश में जिस तरह से भ्रष्टाचार और डर का माहौल कायम है उससे लोगों को निजात दिलाने की जरूरत है. राज्य में  हर दिन  कुछ न कुछ घटनाएं  हो रही है  जिससे  आवाम में  खौफ का माहौल है चोरी  चैन लूटमार आदि यह सब आम हो गई है प्रशासन का भी कोई कंट्रोल नहीं है नायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है आने वाला विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की विजय होगी, I जनक ने कहा कि झामुमो का विचार लोगों तक पहुंचाया जा रहा है उन्होंने कहा कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनने पर पूरे झारखंड में विकास के आयाम लिखे जाएंगे उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा, उन्होंने कहा के कार्यकर्ताओं ने अभी से ही काफी उत्साह है इसी उत्साह के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं. जनक ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थिति काफी मजबूत है और इस बार झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनेगी पूरे राज्य में इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है

कई लोगों ने मजलिस का दामन थामा

सभी पार्टियों ने हम लोगों को छला, नौशाद अहमद

रांची।डोरंडा स्थित दर्जी मोहल्ला में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह हटिया और मांडर विधानसभा प्रभारी नौशाद अहमद के नेतृत्व में कई लोगों ने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी का दामन थामा. सभी लोगों को नौशाद अहमद ने जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कहा कि मजलिस झारखंड में चुनाव लड़ेगी, अपनी एकता को मजबूत बनाएं एकजुट होकर मजलिस का साथ दें इंसाफ के लिए एकजुट होना पड़ेगा, I नौशाद ने कहा कि सभी पार्टियों ने हम लोगों को छैला है किसी पार्टी ने हक देने का काम नहीं किया. झारखंड में जितने भी मुख्यमंत्री बने पर किसी ने भी मुसलमानों को हक देने का काम नहीं किया उन्होंने नौजवानों से कहा कि ज्यादा ज्यादा लोगों को इस पार्टी से जोड़कर मजबूत करें उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बेहतरीन कामों को देखकर लोग उनकी पार्टी से जुड़ रहे हैं इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नौशाद अहमद, शाहनवाज मलिक, मोहम्मद आमिर चिश्ती, जुनेद अहमद, फैजान आलम, दानिश कुरेशी, मुतालिब अहमद आदि मौजूद थे

गुरुवार, 26 सितंबर 2019

झारखंड में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप

▪ पिछले 5 वर्षों में पर्यटन क्षेत्रों का तेजी से हुआ है विकास


रांची। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में पर्यटन की असीम संभावना है। हमारे यहां सांस्कृतिक पर्यटन, प्राकृतिक पर्यटन, माइनिंग पर्यटन, इको पर्यटन आदि में काफी अवसर हैं। सरकार पिछले पांच साल से इन्हें विकसित कर रही है। इन स्थानों पर सुविधाएं बढ़ायी गयी हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। इसका असर दिख रहा है। झारखंड में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित झारखंड टूर कन्क्लेव का उदघाटन अवसर पर कही।

पर्यटन को बढ़ावा देने से रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलता है। जहां भी पर्यटन स्थल हैं, वहां लोगों को रोजगार मिल रहा है। विदेशी राशि आकर्षित करने में भी टूरिज्म का अहम् योगदान होता है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक रूप से झारखंड में द्वादश ज्योर्तिलिंग में शामिल बाबा बैद्यनाथ, जैन समाज का बड़ा तीर्थ स्थल पारसनाथ, विभिन्न शक्ति पीठ, मलूटी आदि हैं।

झारखंड में दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप बनाया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में बौद्ध धर्म की भी उपस्थिति है। छठी शताब्दी में बौद्ध धर्म के विचारों के बारे में दुनिया को अवगत कराने के लिए भगवान बुद्ध इटखोरी से ही गये थे। झारखंड में दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप बनाया जा रहा है। साथ ही सर्किट बनाने का काम भी किया जा रहा है।

सपरिवार घूमने का अच्छा माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में प्राकृतिक छटाएं भरी पड़ी हैं। यहां वनों से अच्छादित मनोरम क्षेत्र हैं। झारखंड में पर्यटन स्थलों पर सपरिवार घूमने का अच्छा माहौल है। पतरातू, मसानजोर जैसे डैम को विकसित कर वहां परिवार के साथ समय बिताने के स्थल के रूप में विकसित किये गये हैं। साथ ही राज्य में कई माइन्स भी हैं, जहां एजुकेशनल टूरिज्म संभव है। इको टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में भारत में मंगोलिया के राजदूत श्री गोनचिग गेनबोल्ड, पर्यटन मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी, पर्यटन निदेशक श्री संजीव बेसरा, इंडियन चेंबर ऑफ कामर्स के महानिदेशक श्री राजीव सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

खान मजदूर सभा का प्रतिनिधिमंडल सीएम के प्रधान सचिव से मिला

▪सोकरा ग्रेफाइट माइंस को चालू करने, मजदूरों का बकाया भुगतान उपलब्ध करवाने और पहले से कार्यरत 455 मजदूरों को नियुक्त करने के लिए किया आग्रह- धरना समाप्त करने का लिया निर्णय
======================

रांची। नई आर्थिक और औद्योगिक नीति के तहत पलामू जिला के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत सोकरा ग्रेफाइट माइंस जो 1983 से बंद पड़ा है, खदान को चालू करवाने और छटनीग्रस्त 455 मजदूरों का बकाया मजदूरी का भुगतान और नियुक्ति करने के संबंध में झारखंड खान मजदूर सभा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल के समक्ष सोकरा ग्रेफाइट माइंस में कार्यरत 455 मजदूरों के मांगों को लेकर उचित निर्णय लेने का आग्रह किया है। ज्ञात हो कि पिछले 21 दिन से सोकरा ग्रेफाइट माइंस के 455 मजदूर राजभवन रांची के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे थे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव से मिलने के बाद धरना समाप्त करने का निर्णय लिया।

प्रतिनिधिमंडल में झारखंड खान मजदूर सभा के महामंत्री श्री सुदेशश्वर सिंह, श्री राजकुमार, श्री योगेंद्र सिंह, श्री सुरेंद्र महतो, श्री ओम प्रताप सिंह, श्री ललन सिंह एवं श्रीमती सोनिया देवी शामिल थे।

पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों का आमरण अनशन समाप्त

★पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों के लिए राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग सेल का गठन होगा- डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव

★स्वयं सेवकों ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को सौंपा अपनी मांगों से संबंधित पत्र
=====================


रांची।पंचायत स्वयंसेवकों का आमरण अनशन आज समाप्त हो गया। 19 सितंबर से अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत स्वयंसेवक आमरण अनशन पर थे। उनके आमरण अनशन का आज आठवां दिन था। संघ के प्रतिनिधियों ने आज मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल से मिलकर अपनी 5 सूत्री मांगों से संबंधित पत्र को सौंपा और आमरण अनशन को वापस ले लिया। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने कहा कि पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों के लिए राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग सेल का गठन होगा। स्वयंसेवकों की अन्य मांगों से सरकार को अवगत कराने और उनके समयबद्ध निष्पादन का भरोसा दिया है।

स्वयंसेवकों की अन्य मांगों में प्रोत्साहन राशि हटाकर एक उचित मानदेय तय करने, सेवा नियमित करने, पंचायत स्वयं सेवकों के कार्य के दौरान मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को 5 लाख का मुआवजा दिया जाने,
राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग सेल का गठन किया जाए, स्वयंसेवकों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की प्रोत्साहन राशि निर्गत करने आदि महत्वपूर्ण हैं।

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 ई. रिलीज को तैयार

-अमरनाथ प्रसाद मुंबई। प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 ई. एक हफ्ते से भी कम समय में रिलीज होने वाली है। इसके पूर्व नाग अश्विन द्वारा निर्देशित ...