यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 25 अगस्त 2019

तमाड़ के ढाई दर्जन घरों में गायत्री यज्ञ का आयोजन


रांची। गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू धुर्वा रांची के तत्वावधान में तथा तमाड़ शक्तिपीठ के संयुक्त माध्यम से आज तमाड़ क्षेत्र में करीब ढाई दर्जन घरों - परिवारों में गायत्री परिवार के वरिव्राजक पुरोहितों द्वारा घर घर में जाकर गायत्री यज्ञ कराया गया ।  इस यज्ञीय वातावरण में आध्यात्मिक लाभ के बाबत अनेक श्रेष्ठ विचारों एवं संस्कारों के विषय पर प्रकाश डाला गया। शक्तिपीठ सहायक दीपक दयाल प्रसाद ने अध्यात्म पर बताया कि  "ईश्वर उपासना से महान आध्यात्मिक लाभ मिलता है"।
और यज्ञेश्वर भगवान से वंदना प्रार्थना की कि
हे ब्रह्म निष्ठों से आद पूजित, वेदज्ञ जिसके गुणगान कर्ता।
सद्भावना हम सब में जगा दो,पावन बना दो,हे देव सविता
          हाथ जोड़ झुकाए मस्तक , वंदना हम कर रहे,
नित्य श्रद्धा भक्ति से यज्ञादि हम करतें रहें।

स्वार्थ भाव मिटे हमारा, प्रेम पथ विस्तार हो,
घर-घर में सार्थक , प्रत्येक में व्यवहार हो

यह कार्यक्रम तमाड़ गांव में 28 घरों में आज संपन्न हुआ। इसमें  यज्ञ संबंधित पूजन सामग्री की व्यवस्था गायत्री शक्तिपीठ के द्वारा  जजमान को निःशुल्क वितरण किया गया तथा दक्षिणा का कोई डिमांड भी नहीं किया गया ।
इस योगदान से ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत खुशी देखी गई । अच्छा प्रभाव पड़ा एवं मन: स्थिति के अनुकुल परिवर्तन में परिवारों में आध्यात्मिक रूचि बढ़ी , त्याज्य को छोड़ने एवं श्रेष्ठताओं से जुड़ने
और गायत्री यज्ञ एवं इसके संस्कार पद्धति को अौर अधिक मुहल्लावासियों में लाभान्वित करने का संकल्प भी लिया और इस यज्ञ आयोजन के माध्यम से अधिकाधिक परिवारों व परिजनों को आधुनिकता के अंधानुकरण ढकोसला से बाहर निकल कर इस सुन्दर सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित हो अगला कदम में कम-से-कम और 51 नये घरों में यथा संभव कम खर्च में हो, अतः अधिकाधिक लाभ लोगों तक पहुंचाने में अपेक्षित सहयोग सौहार्द शक्तिपीठ के माध्यम से भागीदारी करेंगे।
आज  वहां के गणेश भगत के महापहल व प्रयास से तमाड़ गांव के ब्राह्मण टोला स्थित 28 घरों में जिसमें सृष्टि नाथ, अवस्थी , रीता देवी,आनंद कुमार गुप्ता,,अनिल मोदक आदि के सौजन्य से यह यज्ञानुष्ठान तथा रांची के पुरोहित टीम परिजनों में  28 परिजनों ने अपना समयदान देकर इस गृहे गृहे गायत्री यज्ञ एवं उपासना कार्यक्रम को संपन्न करने कराने में सहयोग किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे भाजी का मुहूरत

मुंबई। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो की करेंगे भाजी का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। और ...