यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 23 जुलाई 2018

वृक्ष गंगा अभियान के तहत गायत्री परिवार ने किया वृक्षारोपण


 * जगुआर छावनी परिसर में पौधरोपण
* वृक्ष बचेगा, तो जीवन बचेगा : रामाज्ञा सिंह

रांची। गायत्री परिवार, शांतिकुंज के तत्वावधान में रातु एसटीएफ सैनिक छावनी परिसर स्थित विभिन्न क्षेत्रों में गायत्री परिवार के सदस्यों ने पौधरोपण किया। वृक्षरोपण कार्यक्रम में
 छावनी के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के द्वारा भागीदारी की गई। कार्यक्रम की शुरुआत एक भोजपुरी प्रज्ञा गीत से शक्तिपीठ सहायक प्रभारी रघु नंदन साहु द्वारा हुई। गीत के बोल,
" जगुआर जगह में जाईब और  वृक्ष के मंत्र गीत गाईब ,
आप हम भाई बहन मिल कर
पौध लगाइब" ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के
प्रमोद जी और सुरेश सिन्हा ने अन्य प्रज्ञा गीतों से रिमझिम फुहारों के बीच माहौल को और गुंजायमान कर दिया।
 कुछ पौधों की विधिवत पूजा करके एवं अन्य को मंत्राभिषेक करके यज्ञाचार्य रामाज्ञा सिंह ने गायत्री परिवार शांतिकुंज संस्थान के संस्थापक गुरुदेव श्री के नव सृजन के सिद्धांतों , उनके विचारों तथा संदेश को संक्षिप्त में सुनाया । उन्होंने कहा कि धरती पर जीवन संतुलित बना रहे ,आबाद रहे ,इसकेे लिए प्रकृति ने जीव कोशिकाओं के प्रादुर्भाव के साथ ही पादप कोशिकाओं की भी रचना की। यह जीवन जितना सहज होगा , दुनिया में उतनी ही खूब खुशहाली ,खुबसूरती व हरियाली बनी रहेगी। वृक्ष बचेंगे तो ही जीवन बचेगा।
धरती के इस जलवायु-असंतुलन को संतुलित करने का कार्य एक मात्र पेड़ पौधे ही कर सकते हैं।
उन्होंने गायत्री परिवार शांतिकुंज के इस अभियान को वृक्ष गंगा अभियान बताया।
 कहा कि सर्वविदित है कि
एक वृक्ष 10 पुत्र समान है, तो हजारों वृक्षों का रोपण लाखों वंशजों के रुप में एक ऐसी विरासत छोड़ जाएगा, जिसे अनूठा और अनुपम कहते बनेगा।
 इस अवसर पर छावनी के अधिकारी एवं  कर्मचारी वृंद को पौधों को " एक मित्र या पुत्र " के रूप में इनके पालन पोषण एवं संरक्षण हेतु संकल्पित करा कर निर्धारित क्षेत्र में रोपण करने को कहा। इसमें हवलदार अमित कुमार ,
सुशील कुमार क्षेत्री,  श्यामबाग दास एवं दिलीप कुमार ने प्रतिनिधित्व किया।
 रामाज्ञा सिंह ने कहा कि यह युगधर्म की मांग है , गायत्री परिवार की पुकार और आह्वान
है कि समय का एक बड़ा अंश नवसृजन में लगे और जन जागरण के प्रचंण्ड पुरुषार्थ में लोग जुड़ें । प्रकृति के लिए समय दान दिया जाएगा, तो ही वे हमारे लिए जीवन दान का पुण्य प्रसाद प्रदान करेगी। इस मौके पर गायत्री परिवार के सदस्यों के अलावा एसटीएफ के कई अधिकारी और जवान मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शाह साहब की दूरबीन

  हास्य-व्यंग्य हमारे आदरणीय गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी दूरबीन के शौकीन है। उसका बखूबी इस्तेमाल करते हैं। अपने बंगले की छत पर जाकर देश के ...