यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 22 जुलाई 2018

सोसाइटी आफ जियो साइंटिस्टस् की कार्यकारिणी गठित


* डॉ.अनल सिन्हा फिर महासचिव बने।
रांची। भू-गर्भ वैज्ञानिकों की राज्य स्तरीय संस्था सोसाइटी आफ जिओ साइन्टिस्ट्स की वार्षिक आमसभा रविवार को राजधानी के अशोकनगर, रोड संख्या4 स्थित कार्यालय में हुई। आमसभा में वर्ष 2018-20 के लिए कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. एवी सहाय, महासचिव डॉ.अनल कुमार सिन्हा और कोषाध्यक्ष डॉ.एस भट्ट चुने गए। इस अवसर पर डॉ.अनल सिन्हा ने कहा कि झारखंड के विकास में संस्था महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। भू-गर्भ वैज्ञानिकों की विशेषज्ञता का लाभ राज्य को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी सितंबर माह में भू-गर्भ वैज्ञानिकों के प्रस्तावित राष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन को सफल बनाने को लेकर भी आमसभा में चर्चा की गई। इसके लिए एक समिति गठित की गई। इस अवसर काफी संख्या में संस्था के सदस्यगण सपरिवार मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शाह साहब की दूरबीन

  हास्य-व्यंग्य हमारे आदरणीय गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी दूरबीन के शौकीन है। उसका बखूबी इस्तेमाल करते हैं। अपने बंगले की छत पर जाकर देश के ...