यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 29 जुलाई 2018

कुन्दा प्रखंड के बनियाडीह में तिरंगा सम्मान यात्रा

 नक्सलियों के गढ़ में राष्ट्र प्रेम का अलख जगा रहे समाजसेवी सुधांशु सुमन

रांची। सूबे के उग्रवाद प्रभावित जिले चतरा के सुदूरवर्ती गांवों में तिरंगा सम्मान यात्रा अभियान के माध्यम से समाजसेवी सुधांशु सुमन राष्ट्र प्रेम का अलख जगाने में जुटे हैं। श्री सुमन तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों के बीच राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और इसके उद्देश्य को बताते हुए समाज से भटके लोगों को समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की अपील भी कर रहे हैं। इस क्रम में रविवार को जिले के अति उग्रवाद प्रभावित प्रखंड कुंदा के बनियाडीह गांव में ग्रामीणों संग तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई। पूरा गांव राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत गाने और नारों से गुंजायमान होता रहा। इस बीच श्री सुमन खासकर ग्रामीण युवक-युवतियों को राष्ट्र प्रेम के प्रति प्रेरित करते रहे। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली और उसके समाधान के लिए आश्वस्त किया।  तिरंगा सम्मान यात्रा में काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शाह साहब की दूरबीन

  हास्य-व्यंग्य हमारे आदरणीय गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी दूरबीन के शौकीन है। उसका बखूबी इस्तेमाल करते हैं। अपने बंगले की छत पर जाकर देश के ...