यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 23 जुलाई 2018

झाविमो ने किया राज्य सरकार का पुतला दहन


भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने की मांग

रांची। भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने और  मुख्यमंत्री द्वारा विधायक प्रदीप यादव पर अभद्र भाषा का प्रयोग के विरोध में झारखंड विकास मोर्चा ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन सह पुतला दहन कार्यक्रम किया। इसके तहत झारखण्ड विकास मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता राज्य सरकार के विरोध में नारा लगाते हुए शहर के मुख्य मार्ग होते हुए फिरायालाल चौक पहुँच कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने एवं विधायक प्रदीप यादव पर असंसदीय भाषा का प्रयोग करने के खिलाफ मुख्यमंत्री को माफ़ी मांगने की नसीहत दी। झारखण्ड विकास मोर्चा ,रांची महानगर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के केंद्रीय सचिव राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि जहाँ से पूरे प्रदेश को सभ्य समाज को बनाने की कवायद होती है, उस विधानसभा से अभद्र भाषा का प्रयोग उसी राज्य के मुखिया  मुख्यमंत्री के जुबान से शोभा नही देता, मुख्यमंत्री को भरी सभा में एक विधायक को असंसदीय भाषा  कहना नही चाहिए, इसके लिए मुख्यमंत्री को खेद व्यक्त करते हुए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए। रांची महानगर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने  कहा कि ऐसी भाषा का प्रयोग करके मुख्यमंत्री अपनी हताशा का परिचय दिया है, भूमिअधिग्रहण बिल का चौतरफा विरोध के कारण जनता के विरोध सामना कर नही पाने के कारण मुख्यमंत्री अपना विवेक खो चुके है । इसलिए वो अभद्र भाषा का प्रोयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अगर भूमि अधिग्रहण बिल एवं अभद्र भाषा के लिए माफ़ी नही मांगते तो झारखण्ड विकास मोर्चा  जोरदार आंदोलन चलाएगा। इस अवसर पर राजीव रंजन मिश्रा,सुनील गुप्ता,प्रभु बड़ाइक,सुचिता सिंह,सम्पति देवी,संजय टोप्पो, उत्तम यादव,दीपू गाड़ी,नदीम इक़बाल,शिवा कच्छप,राहुल शाहदेव,नजीबुल्लाह खान,राम मनोज साहू,अमित सिंह, बालकु उराव ,सूरज टोप्पो,शिवचरण मुंडा,अशोक श्रीवास्तव,पीयूस आनंद,सुरेश पासवान,नफीस आलम रॉकी, विनोद ठाकुर,कन्हैया महतो,स्वेता पांडेय,राकेश सिंह,रूप चंद केवट,अनीता गाड़ी,निर्मल पाहन,राजेश कुमार,गंगाराम ,साजिद उमर,रेसव,मो तबारक,मो सन्नी,प्रकाश राम भूँनु तिर्की,कुलदीप पाहन,तैमूल अंसारी,सलामत अंसारी,राजू नायक,नेहा सिंह, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शाह साहब की दूरबीन

  हास्य-व्यंग्य हमारे आदरणीय गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी दूरबीन के शौकीन है। उसका बखूबी इस्तेमाल करते हैं। अपने बंगले की छत पर जाकर देश के ...