नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश आज बदलाव के दौर से गुजर रहा है। यह बताते हुए कि भारत आज दुनिया में सबसे अधिक रफ्तार से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था है, प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार भारत में गरीबी रिकॉर्ड रफ्तार से घट रही है। उन्होंने नई दिल्ली में वाई4डी न्यू इंडिया कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि सरकार केवल इनेबलर की भूमिका निभा सकती है जबकि युवा न केवल उपलब्ध संभावनाओं का फायदा उठा रहे हैं, बल्कि वे खुद के लिए नई संभावनाएं भी सृजित कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं की आकांक्षाओं और ताकत की ही तरह भारत बड़ी-बड़ी परिवर्तनकारी पहल कर रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने कुछ उदाहरण दिए जैसे: 3 करोड़ बच्चों का टीकाकरण, पिछले 4 साल के दौरान 1.75 लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़क का निर्माण, प्रत्येक गांव तक बिजली की पहुंच, अक्टूबर 2017 से अब तक 85 लाख घरों का विद्युतीकरण, 4.65 करोड़ गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन और पिछले 4 साल के दौरान गरीबों के लिए 1 करोड़ से अधिक मकानों का निर्माण। उन्होंने कहा कि ये बड़े आंकड़े इसलिए संभव हो सके हैं क्योंकि भारत में 800 मिलियन लोग 35 वर्ष से कम आयु के हैं।
प्रधानमंत्री ने देश के उन तमाम नेताओं का उदाहरण दिया जो महज साधारण पृष्ठभूमि से आते हुए आज शीर्ष पदों तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि न्यू इंडिया के युवा क्या चाहते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि माहौल में बदलाव का दायरा केवल राजनीतिक तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि शीर्ष प्रशासनिक सेवाओं में अब तमाम युवा ग्रामीण एवं छोटे शहरों की पृष्ठभूमि से आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमा दास और उनकी तरह खेल पदक जीतने वाले अन्य युवा न्यू इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यंग इंडिया को लगता है ‘कुछ भी संभव है! सब कुल हासिल किया जा सकता है’।
प्रधानमंत्री ने कहा कि साइलोज को अब समाधान पर जोर के साथ बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब देश की जरूरतों को समझने और लोगों के जीवन को आसान बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारतमाला, सागरमाला, मुद्रा, स्टैंड-अप इंडिया और आयुष्मान भारत जैसी सरकार की योजनाएं और कार्यक्रम किस प्रकार देश की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नवाचार और अनुसंधान को काफी महत्व दे रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा डिजिटल भुगतान को रफ्तार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में युवाओं की ताकत और उत्साह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया के लिए आज की पीढ़ी के युवाओं को भी वही भूमिका निभानी होगी।
|
यह ब्लॉग खोजें
मंगलवार, 17 जुलाई 2018
भारत में रिकार्ड रफ्तार से घट रही है गरीबीः मोदी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
* जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू : अरुण कुमार सिंह बख्तियारपुर / पटना : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद ...
-
मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन अग्रसेन भवन में किया जा रहा है | यह मेला 15 और 16 अक्टूबर...
-
अब जेल से चलेगी सरकार ! सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने के बावजूद अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। पार्टी के...
-
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित रांची । राजधानी के श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किय...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें