चांडिल। चांडिल के डाकबंगला में ईचागढ़ विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मलेन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिन पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर श्री सहाय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी-जान से भिड़ जाने का समय आ चुका है। भाजपा ने देश में जिस तरह सांप्रदायिक उन्माद का माहौल बना रखा है उससे देश को मुक्ति दिलाना जरूरी है। यह सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो चुकी है। सांप्रदायिकता का जहर घोलकर यह सत्ता में वापसी का स्वप्न देख रही है। धर्म निरपेक्षता और सर्व धर्म समभाव भारतीय मानस का मुख्य स्वर है। भारत के लोग कुछ देर के लिए उन्माद की लहर में बह जा सकता हैं लेकिन लंबे समय तक नहीं। विपक्षी एकता ने कर्नाटक सहित कई चुनावों में मोदी-शाह की जोड़ी के अपराजयता की गलतफहमी को चकनाचूर कर दिया है। 2019 के चुनाव में यही एकजुटता धर्म निरपेक्ष शक्तियों को विजय दिलाएगी।
यह ब्लॉग खोजें
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
शहरी इलाके की प्राइम लोकेशन पर बसी स्लम बस्ती. उसपर भू-माफिया की गिद्धदृष्टि. उसे खाली कराने के लिए इलाके के सबसे बड़े माफिया डान के साथ कर...
-
वो दिन भी खूब थे...तब जम कर नाटक किया करते थे ...कई सपने देखा करते..नाटको से ये कर देंगे..वो कर देंगे...क्रांति ला देंगे ...आन्दोलन खड़ा...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
1- राजमहल- JMM के श्री विजय कुमार हांसदा ने BJP के श्री हेमलाल मुर्मू को 99195 मतों से पराजित किया। 2- दुमका- BJP के श्री सुनील सोरेन ने...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें