यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 26 अगस्त 2018

मनोज तिवारी ने वृक्ष को राखी बांध लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प


समाज की सभी वर्गों की महिलाओं के साथ मनाया रक्षा बंधन का पर्व


नई दिल्ली। भाई बहन के प्रेम के पर्व रक्षा बंधन पर आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के निवास पर बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्गों से जुड़ी महिलायें राखी बांधने पहुंचीं। उन्होंने राखी बांधने के साथ ही श्री तिवारी की दीर्घ आयु की कामना की।

सांसद मनोज तिवारी ने रक्षाबंधन पर अपने निवास पर उपस्थित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ एक वृक्ष को राखी बांधकर प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रक्षा बंधन के दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधकर सुरक्षा एवं सम्मान की कामना करती हैं उसी तरह आज हमनें पर्यावरण के प्रतीक वृक्ष को राखी बांधकर एक ओर तो प्रार्थना की है कि प्रकृति हम सबकी रक्षा करे वहीं दूसरी ओर हमनें भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है। 

श्री तिवारी ने कहा है कि प्रकृति बहुल बलवान है और उसने इंसान को बहुत कुछ दिया है पर विगत दो-तीन दशकों में पर्यावरण से भारी छेड़छाड़ हुई है जिसके चलते आज अनेक प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। अतः हम आज रक्षा बंधन के दिन प्रकृति से, पर्यावरण से अपनी रक्षा की प्रार्थना करते हुये प्रकृति से छेड़छाड़ न करने का संकल्प लेते हैं।

श्री तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने समाज की हर वर्ग की महिलाओं के उत्थान के लिए गत चार वर्षों में बहुत कार्य किया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जननी सुरक्षा योजना, सुकन्या योजना एवं उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य एवं जीवन सुधार के लिए दृढ़ता से कार्य किया गया है। जहां सरकार ने सभी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है वहीं मुस्लिम समाज की महिलाओं की तीन तलाक जैसी कुरीतियों से रक्षा करने के लिए अपने दृढ़ निश्चय का प्रदर्शन किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...