यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 20 अगस्त 2018

सद्भावना दिवस के रूप में मनी राजीव जयंती

रांची। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव व एम्पावर झारखंड का अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल के नेतृत्व में बड़ा तालाब स्थित आंचल शिशु आश्रम,रांची में बच्चों के साथ सद्भावना दिवस मनाया गया। मौके पर कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल के द्वारा आश्रम में और आपको खाद्य सामग्री दान किया साथ ही आश्रम के बच्चों के बीच हॉर्लिक्स, बिस्किट, टॉफी ,आटा,दाल,चीनी,पेय पदार्थ एवं अन्य खाद सामग्री वितरण किया गया। बच्चों ने खाद्य सामग्री पाकर बहुत ही खुश हुए तथा आभार व्यक्त की।
इस मौके पर आदित्य विक्रम जयसवाल ने स्वर्गीय राजीव गांधी की व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में वहां उपस्थित बच्चों व आश्रम के लोगों को बताया तथा कहा कि स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता के साथ -साथ संचार क्रांति के एक महानजनक थे। संचार के माध्यम से भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना पूरा किया। नई शिक्षा नीति लाकर छात्रों को सीधे लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित कर भारतीय राजनीति को नये दिशा देने का काम किया। मनरेगा, जवाहर लाल नेहरू, रोजगार योजना उन्हीं की बनाई गई नीतियां थी। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की स्थापना कर नवोदय विद्यालय और प्रखण्ड प्रोजेक्ट विद्यालय का विकास किया।
आश्रम के लोगों द्वारा एक बाउंड्री गेट लगवाने हेतु एक इच्छा प्रस्तुत की जिसे श्री जायसवाल व उनकी टीम ने जल्द ही लगवाने की बात कही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कामगार कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दीपक ओझा, पंचम सिंह विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस रांची जिला महासचिव सोनू सिंह, आसिफ जयाऊल, प्रदेश महासचिव चिंटू चैरसिया, अमरजीत सिंह नीतीश कुमार, करण कुमार, विकास कुमार कुमार, प्रणव मोनू, ओझा अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...