यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 28 अगस्त 2018

राजद प्रखंड अध्यक्षों कों को संबोधित करेंगी अन्नपूर्णा देवी

रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अन्नपुर्णा देवी के निर्देशानुसार सभी प्रखंड अध्यक्षों की बैठक 29 अगस्त  को प्रदेश राजद कार्यालय रांची में समय 11 बजे से होगी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी व बैठक को संबोधित करेंगी।
     प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि बैठक में सभी जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में पंचायत,प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को धारदार और मजबूत करने पर विचार विमर्श होगा।संगठन कैसे मजबूत हो पंचायत स्तर पर पार्टी की की क्या स्थिति है औऱ कैसे मजबूत किया जाय ,जन  जन तक गांव गांव तक सामाजिक न्याय के मसीहा लालू प्रसाद के नीति और सिद्धान्त  को बताने तथा राज्य सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रखंड स्तर पर आंदोलन का क्या रूप रेखा होगा इस बैठक में विमर्श किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...