यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 11 जुलाई 2019

सांसद परिमल नथवानी को मंत्री ने दी वन्यजीवों के संरक्षण के लिए आवंटित निधि की जानकारी


नई दिल्ली। केन्द्रीय प्रायोजित स्कीम-वन्यजीव वास-स्थलों का समेकित विकास (सी.एस.एस.-आई.डी.डबल्यू.एच.) के तहत केन्द्र सरकार ने बाघों के लिए रू. 1010.69 करोड, हाथियों के लिए रू. 75.86 करोड और एशियाई शेरों के लिए रू. 23.16 करोड की निधि प्रदान कि है। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री बाबुल सुप्रियोने यह जानकारी जुलाई 8, 2019 को राज्य सभा में सांसद परिमल नथवाणी द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उपलब्ध बनाई।
मंत्रीजी के निवेदन के अनुसार, केन्द्र ने सी.एस.एस. –बाघ परियोजना के तहत वर्ष 2016-17, 2017-18 और 2018-19 में अनुक्रमित रूप से रू. 342.25 करोड, रू. 345 करोड और रू. 232.44 करोड की निधि प्रदान कि है। उसी रुप से, सी.एस.एस. –हाथी परियोजना के तहत इसी समय में रू. 21.20 करोड, रू. 24.90 करोड और रू. 29.76 करोड की निधि प्रदान कि है। पिछले तीन सालों में केन्द्र ने सी.एस.एस.-आइ.डी.डबल्यु.एच. के तहत एशियाइ शेरों के लिए रू. 1.09 करोड, रू. 2.24 करोड और रू. 19.83 करोड की निधी प्रदान कि है।
श्री नथवाणी तीन वर्षों में सरकार द्वार बाघों और हाथियों की तुलना में एशियाई शेरों के संरक्षण हेतु आवंटित और जारी किए गए बजट और सरकार शेरों और हाथियों के लए आधुनिक और विश्व स्तरीय नैदानिक सुविधाएं शुरू करने पर विचार कर रही है कि नहीं उसके बारे में जानना चाहते थे।
मंत्रीजी ने बताया कि, हाथियों के लिए आधुनिक नैदानिक सुविधाएं शुरू करने की कोई योजना नहीं है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंकज त्रिपाठी बने "पीपुल्स एक्टर"

  न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान असुविधा के बावजूद प्रशंसकों के सेल्फी के अनुरोध को स्वीकार किया   मुंबई(अमरनाथ) बॉलीवुड में "पीपुल्स ...