यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 11 जुलाई 2019

झारखंड में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय और संस्कृत विश्वविद्यालय पर सहमति

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने आज केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ आधिकारिक बैठक की। बैठक में केन्द्र और राज्य के आला अधिकारियों ने भाग लिया। श्री प्रकाश जावेडकर ने कहा कि झारखण्ड में हो रहे विकास कार्यों की सफलता ने पूरे देश का ध्यान झारखण्ड की ओर आकृष्ट किया है।

5 नए मेडिकल कॉलेज के लिए राशि उपलब्ध कराएं

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत पांच नए मेडिकल कॉलेज के लिए राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया।
नई दिल्ली। रूसा के अन्तर्गत ही वर्तमान में संचालित 13 डिग्री कॉलेज को मेडिकल कॉलेज में अपग्रेड करने एवं दो नए व्यावसायिक कॉलेज खोलने की मांग मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से की है।

झारखण्ड में जल्द बनेगा केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय और देवघर में खुलेगा संस्कृत विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य सरकार द्वारा देवघर में संस्कृत विश्वविद्यालय खोलने हेतु आगामी विधानसभा के सत्र में प्रस्ताव लाया जायेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय को केंद्र सरकार भी अनुदान प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि झारखण्ड सालों से आदिवासी विश्वविद्यालय खोलने की मांग लंबित है। मध्यप्रदेश स्थित अमरकंटक में संचालित आदिवासी विश्वविद्यालय की शाखा झारखण्ड में आरंभ करें। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने अपनी सहमति प्रदान की है।

पुनर्वासित करने पर बनी सहमति
HEC के 306 एकड़ भूमि पर रह रहे परिवारों पर सहमति बन गई है। 107 एकड़ भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाकर HEC के जमीन पर झुग्गी बनाकर रहने वाले गरीबों को पुर्नवासित किया जायेगा।

दुमका में कमर्शियल पायलट प्रशिक्षण के लिए NOC पर सहमति
अब संथाल परगना के दुमका में कमर्शियल पायलट प्रशिक्षण इंस्टीट्यूट खुलेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए NOC देने पर अपनी सहमति दे दी है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने 16 जुलाई को बैठक कर निर्णय लेने का निदेश दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंकज त्रिपाठी बने "पीपुल्स एक्टर"

  न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान असुविधा के बावजूद प्रशंसकों के सेल्फी के अनुरोध को स्वीकार किया   मुंबई(अमरनाथ) बॉलीवुड में "पीपुल्स ...