यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 9 जुलाई 2019

होटल रेडिशन ब्लू में झारखंड फूड फेस्टिवल शुरू



रांची। राजधानी के होटल रेडिशन ब्लू में झारखंड फूड फेस्टिवल शुरू हो गया। इसका शुभारंभ पद्मश्री सिमोन उरांव ने किया। इस संबंध में होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में देवेश कुमार और मुख्य सेफ रामचंद्र उरांव ने संयुक्त रूप से बताया कि यह आयोजन झारखंडी जनता की मांग पर किया जा रहा है। इसमें झारखंड के लज़ीज और पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकेगा। मुख्य सेफ रामचंद्र उरांव ने बताया कि झारखंडी व्यंजन अमूमन हल्के और सुपाच्य और स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। फेस्टिवल के दौरान ढुसका, रुगड़ा, अरसा रोटी, छिलका रोटी, पिट्ठा, आलू चोखा, बथा बरी, सनई फूल बोदी आदि शाकाहारी तथा मांसाहारी में मड़ुआ खस्सी मांस, बत्तक मांस, खस्सी पंजारी, सिंही मछली सहित न्य व्यंजन परोसे जाएंगे। होटल के वाटर फ्रंट कैफे में आयोजित यह फेस्टिवल 17 जुलाई तक शाम 7.30 बजे से रात्रि 11 बजे तक चलेगा। इसमें प्रति व्यक्ति 1099 रुपये प्लस टैक्स और 12 साल से कम आयु के बच्चों के लिए 550 रुपये देय होंगे।
इस अवसर पर होटल क कार्यकारी निदेशक नंदनी गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, कुमार सौरव, सांतनु गुहा, ऋचा तिर्की सहित अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंकज त्रिपाठी बने "पीपुल्स एक्टर"

  न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान असुविधा के बावजूद प्रशंसकों के सेल्फी के अनुरोध को स्वीकार किया   मुंबई(अमरनाथ) बॉलीवुड में "पीपुल्स ...