यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 15 अगस्त 2019

शंखनाद की प्रतिध्वनि से तिरंगे को दिया सम्मान



रांची। अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों-- हम ताना भगत की पूजा ही तिरंगा है। तुमने हमारी सुध ली --हमारा सम्मान किया... बहुत आशीर्वाद रघुवर।
=================
शंखनाद की प्रतिध्वनि, हाथों में तिरंगा और सफेद अंगवस्त्र धारण किये देश के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले टाना भगतों की उपस्थिति ने मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह को और भी गौरवान्वित कर गया। महात्मा गांधी के अनुयायी टाना भगतों की देश भक्ति का कोई सानी नहीं है। मुख्यमंत्री मिले गले, लोगों का अभिवादन किया स्वीकार किया।

मोरहाबादी मैदान में  स्वतंत्रता दिवस में भाग लेने आये टाना भगत उस समय भावविभोर हो गए जब मुख्य मंच से नीचे आकर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने उनका अभिवादन किया, उनसे गले मिले और पावन दिवस की शुभकामनाएं दी।

साथ ही मुख्यमंत्री आम लोगों और बच्चों से मिलकर उन्हें स्वंतत्रता दिवस की बधाई दी और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...