पर्यावरण
संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता जरूरीः डा. रवि भट्ट
रांची । मानव जीवन सहित वन्यजीवों और
पशु-पक्षियों के अस्तित्व के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। आने वाली पीढ़ी के
बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है। उक्त बातें
ख्यातिप्राप्त युवा उद्यमी व समाजसेवी डॉ.रवि भट्ट ने कही। डॉ.भटृ मंगलवार को एच ई
सी परिसर के सेक्टर दो, साइट फाइव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण
में सामाजिक संस्था " सैल्यूट तिरंगा " द्वारा आयोजित उत्कृष्ट समाजसेवी
सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस दिशा में
खासकर युवा पीढ़ी को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे कदम बढ़ाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्राकृतिक आपदाओं से बचाव में भी काफी सहायक है।
पर्यावरण की रक्षा करना मानव धर्म है। इस दिशा में सरकारी व गैर सरकारी, दोनों स्तर पर प्रयास किया जाना आवश्यक
है।
समारोह
में एच ई सी क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी प्रभुनाथ सिंह ने स्वागत भाषण करते हुए
संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोगों में राष्ट्र प्रेम का
भाव जगाते हुए पर्यावरण संरक्षण, महिला
सशक्तीकरण और असहाय वृद्धजनों की सेवा सहित अन्य सामाजिक कार्यों को अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य से "
सैल्यूट तिरंगा " संस्था का गठन किया गया है। समारोह में डॉ.रवि भट्ट के
अलावा प्रख्यात गांधीवादी नेता मोख्तार सिंह, महंथ
बाबा व अभय चौधरी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सैल्यूट तिरंगा संस्था के प्रदेश प्रमुख नीरज सिंह के नेतृत्व
में किया गया। इस अवसर पर संस्था के विमल सिंह, उदय
प्रताप सिंह, राजकिशोर मंडल, गुड्डू सिंह, आशुतोष झा, संतोष सिंह सहित काफी संख्या में
समाजसेवी व.अन्य गणमान्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें