यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 12 अगस्त 2018

जनता कांग्रेस के बाद भाजपा से नाराजः नाथु सिंह गुर्जर

इंकलाब विकास दल का कार्यकर्ता सम्मेलन, हजारों लोगों ने ली सदस्यता

रांची। इंकलाब विकास दल का कार्यकर्ता सम्मेलन इलाही नगर में संपन्न हुआ। जिसमें हजारों लोगों ने इंकलाब विकास दल का थामन थामा । सभी शामिल होने वालों को राष्ट्रीय अध्यक्ष नाथुसिंह गुर्जर ने उन्हें पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। जिसमें नौशाद अंसारी को प्रदेश उपाध्यक्ष और हाजी साबिर अंसारी को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नाथुसिंह गुर्जर ने कहा कि अभी झारखंड में अपना संगठन को मजबूत करना है। हमें सभी को एक साथ लेकर चलना होगा तभी देश का विकास संभव है। आज गलत लोगों के हाथों में नेतृत्व चला गया है। जिससे की पूरा देश परेशान हाल है। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव लोग बदलाव देखना चाहते हैं। उन्होने कहा कि झारखंड में विधान सभा 2019 के चुनाव में पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। इसको लेकर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष को दिशा निर्देश दिया हूं। 2019 चुनाव के लिए अभी से रेस होने की नसीहत दी। नाथुसिंह ने कहा कि पहले जनता कांगे्रस से खुश नहीं थी और अब भाजपा से खुश नहीं है। सम्मेलन में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष इम्तिेयाज खान ने कहा कि हमारी पार्टी गरीब किसान मजदूरों की पार्टी है। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में लोगों से समर्थन मांगा। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी साधुराम ने कहा कि हमारी पार्टी महाराष्ट्र, हरियाणा, केरल, एमपी,तामिल नाडु और पंजाब में अच्छा काम कर रही है और अब झारखंड में काम करना है। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा मोर्चा के दिनेश गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव श्रीमति प्रित कोर,नौशाद अंसारी आदि उपस्थित थे।
सम्मेलन में शामिल होने वालों में सोमा लिण्डा,इसराफिल अंसारी, मो शाहिद, मो नासिर, मो मकसूद, मो मनसूर , अफसर खान , गुलजार,जियाउल हक,  कमरूल जमा, राम किशोर आदि  शामिल रहे।

1 टिप्पणी:

  1. मे धरमेदरनट गाव सेलाना जि रतलाम से आप सभी भाइयों का स्वागत करता हु और हमारी ईंकलाब पाटी को समबोदीत करना चाहता हूँ और हम आपके लिए तैयार है क्या आप हमारे साथ है दोस्त में भी साथ हु ये मेरा नाम है जिनके साथ ऊपर वाला हो तो दूनिया बदलने की हिम्मत है

    जवाब देंहटाएं

पंकज त्रिपाठी बने "पीपुल्स एक्टर"

  न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान असुविधा के बावजूद प्रशंसकों के सेल्फी के अनुरोध को स्वीकार किया   मुंबई(अमरनाथ) बॉलीवुड में "पीपुल्स ...