यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 2 अगस्त 2018

होटवार जेल में राष्ट्रवाद और प्रकृति प्रेम का संचार



रांची। तिरंगा यात्रा के जरिए शुरू हुआ राष्ट्रवाद और देशप्रेम के संचार का अभियान अपने अगले चरण में प्रकृति के साथ सामंजस्य के दौर तक पहुंच गया है। तिरंगा के साथ वृक्षारोपण को जोड़कर देश के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति निष्ठा का संदेश दिया जा रहा है। यह संदेश दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से होता हुआ होटवार जेल के बंदियों तक भी पहुंच चुका है। सी क्रम में अभियान के मुख्य संयोजक सुधांशु सुमन अपनी टीम के साथ होटवार जेल में  सैकड़ो कैदियों से मिले और उनके हाथ में तिरंगा झंडा देकर वृक्षारोपण कराया। 
"एक हाथ मे तिरंगा दूजे हाथ मे पौधा " के इस कार्यक्रम में होटवार जेल के अधीक्षक अशोक चौधरी, जेलर सुमन जी , दिनेश झा ने पूरा सहयोग किया और कैदियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने को प्रेरित किया। इससे होटवार जेल में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार समाजसेवी सुधांशु सुमन  व रांची एक्सप्रेस के टीम प्रमुख पवन कुमार सिन्हा ने इस कार्यक्रम को बेहद सफल बताया और जेल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। विभिन्न मामलों में बंद सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदियों ने कार्यक्रम के आयोजकों के प्रति हर्ष जाहिर करते हुए इस तरह के कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की जरूरत बताई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंकज त्रिपाठी बने "पीपुल्स एक्टर"

  न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान असुविधा के बावजूद प्रशंसकों के सेल्फी के अनुरोध को स्वीकार किया   मुंबई(अमरनाथ) बॉलीवुड में "पीपुल्स ...