यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 8 अगस्त 2018

मोदी अगेन पीएम के अध्यक्षों की बैठक

रांची। मिशन मोदी अगेन पीएम राँची जिला के सभी मोर्चा अध्यक्षो की  की एक बैठक लालपुर स्थित एक होटल में हुई। जिसकी अध्यक्षता परशुराम प्रसाद ने किया। 

बैठक में मुख्यरूप से मिशन मोदी अगेन पीएम के संयुक्त राष्ट्रमंत्री अरविन्दर सिंह खुराना, मिशन मोदी अगेन पीएम की उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा,  महामंत्री पीयूष विजयवर्गीय शामिल हुए।

बैठक में नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यो पे चर्चा हुई। जिन लोगो को नरेंद्र मोदी के योजनाओं का लाभ नही मिला है उन लोगो को शीघ्र ही योजनाओं का लाभ पहुँचाया जाएगा। बैठक में राँची के सभी मोर्चो के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। सभी को राँची में कार्य को तेजी से करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में राँची जिला के अध्यक्ष ऋषभ गक्खड़ को 15 दिनों के अंदर कार्यसमिति करवाने का निर्देश दिया गया। वही ग्रामीण जिला के अध्यक्ष उमाकांत राय को भी जल्द से जल्द कार्यसमिति करवाने का दिशा निर्देश दिया गया। जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जैकी खान को जल्दी से टीम बनाने का निर्देश दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्रमंत्री अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि, नरेंद्र मोदी आज हर लोगो के दिलो में बसे है।

प्रदेश अध्यक्ष परशुराम प्रसाद ने कहा, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज जो भी कार्य हो रहे है गरीबो के हित मे है।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा की आज नरेंद्र मोदी के वजह से भारत को विश्व मे पहचान मिली है।

बैठक में मिशन मोदी की युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा, राँची जिला ग्रामीण अध्यक्ष  उमाकांत राय, महामंत्री राकेश सिंह, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जैकी खान, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ गक्खड़, महामंत्री साहित्य पवन, रौनक अग्रवाल समेत अन्य मिशन मोदी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंकज त्रिपाठी बने "पीपुल्स एक्टर"

  न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान असुविधा के बावजूद प्रशंसकों के सेल्फी के अनुरोध को स्वीकार किया   मुंबई(अमरनाथ) बॉलीवुड में "पीपुल्स ...